Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Railway University Admission: PM मोदी ने जिस यूनिवर्सिटी का किया जिक्र, जानिए एडमिशन का पूरा रास्ता

रेलवे यूनिवर्सिटी (Img: AI Generated Image)

Railway University Admission: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वड़ोदरा में एक कार्यक्रम के दौरान देश के ट्रांसपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़े विकास का जिक्र करते हुए गति शक्ति विश्वविद्यालय की भी चर्चा की। इसके बाद से इस खास यूनिवर्सिटी को लेकर छात्रों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

खास बात यह है कि यह संस्थान सामान्य यूनिवर्सिटी (Railway University Admission:) से अलग है और रेलवे, परिवहन, लॉजिस्टिक्स समेत इससे जुड़े क्षेत्रों में पढ़ाई और करियर के अवसरों पर खास फोकस करता है।

वड़ोदरा स्थित इस संस्थान को पहले नेशनल रेल एंड ट्रांसपोर्टेशन इंस्टीट्यूट (NRTI) के नाम से जाना जाता था। बाद में इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिला और इसका नाम गति शक्ति विश्वविद्यालय (Gati Shakti Vishwavidyalaya) कर दिया गया।

रेलवे से लेकर लॉजिस्टिक्स तक पढ़ाई

गति शक्ति विश्वविद्यालय में छात्रों को इंजीनियरिंग के साथ मैनेजमेंट से जुड़े कई विकल्प मिलते हैं। यहां बीटेक, बीबीए, एमबीए, एमटेक और पीएचडी स्तर के प्रोग्राम उपलब्ध हैं।

बीटेक में सिविल इंजीनियरिंग जैसे विषय शामिल हैं। वहीं एमटेक में इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम, रेलवे इंजीनियरिंग, ब्रिज एंड टनल इंजीनियरिंग तथा रोड्स एंड हाईवे इंजीनियरिंग जैसे विशेष क्षेत्रों पर पढ़ाई कराई जाती है।

मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए भी यहां कई अलग विकल्प हैं। एमबीए में लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट, मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्टेशन, मेट्रो रेल मैनेजमेंट, एविएशन एंड ऑपरेशंस मैनेजमेंट और डिजिटल मैरीटाइम जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

BTech के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

अगर आप यहां से बीटेक करना चाहते हैं तो 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स होना जरूरी है। इसके साथ केमिस्ट्री, बायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी या टेक्निकल वोकेशनल विषयों में से कोई एक विषय होना चाहिए।

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 12वीं में कम से कम 75 प्रतिशत अंक या टॉप 20 पर्सेंटाइल की शर्त बताई गई है। एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक की सीमा 65 प्रतिशत है।

इसके अलावा बीटेक में प्रवेश के लिए JEE Main में शामिल होना और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है।

JEE Main के बाद ऐसे मिलेगा एडमिशन

बीटेक में प्रवेश की प्रक्रिया JEE Main से शुरू होती है। परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर उम्मीदवार JoSAA या CSAB काउंसलिंग में हिस्सा लेते हैं।

इसके लिए संबंधित पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता है। काउंसलिंग के दौरान छात्र अपनी पसंद के संस्थान और कोर्स का विकल्प भर सकते हैं। रैंक, कैटेगरी और उपलब्ध सीट के आधार पर सीट अलॉटमेंट होता है।

सीट मिलने के बाद जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने और निर्धारित फीस का भुगतान करना होता है। इसके बाद एडमिशन की आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए छात्रों को वड़ोदरा कैंपस में रिपोर्ट करना पड़ सकता है।

छात्रों के लिए क्यों खास है यह यूनिवर्सिटी?

गति शक्ति विश्वविद्यालय (Railway University Admission:) की खासियत इसका परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर केंद्रित होना है। रेलवे के साथ-साथ रोड, मेट्रो, एविएशन, लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों को ध्यान में रखकर यहां पाठ्यक्रम तैयार किए गए हैं।

यही वजह है कि इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के ऐसे छात्र, जो ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर में भविष्य बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह संस्थान एक अलग विकल्प बनकर सामने आया है।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement