New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने एक बेहतरीन मौका दिया है। आईओसीएल ने एग्जीक्यूटिव और इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 470 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
IOCL Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां और शेड्यूल
अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रम नीचे दिए गए हैं:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 14 अगस्त 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 3 सितंबर 2026
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 15 सितंबर 2026
- आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि: 18 सितंबर 2026
- सीबीटी (CBT) परीक्षा की तिथि: 24 सितंबर 2026
IOCL Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों ने संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग, बीई, बीटेक, एमबीए, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा, ग्रेजुएशन के साथ एलएलबी या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी की डिग्री प्राप्त की हो।
वहीं, आयु सीमा की बात करें तो आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 26, 28 या 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
IOCL Recruitment 2026: आवेदन शुल्क विवरण
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। इसके विपरीत, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क रखी गई है।
IOCL Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया और आवेदन का तरीका
योग्य उम्मीदवारों का चयन बहुस्तरीय प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। इसमें कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन (CBT), ग्रुप डिस्कशन (GD), ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू (PI) शामिल हैं।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/iocljun26/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिए गए ‘New Registration’ लिंक पर क्लिक करके अपने जरूरी विवरण दर्ज करें और पंजीकरण पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगइन करके आवेदन फॉर्म में अपनी शेष जानकारी भरें।
- निर्धारित साइज में अपने हस्ताक्षर और फोटोग्राफ अपलोड करें।
- श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
निष्कर्ष
अगर आप इन पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।








