Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

RRB Recruitment 2026: रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, स्नातक पास तुरंत करें अप्लाई

RRB Recruitment 2026 के तहत रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त है। जानें योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और आवेदन का पूरा तरीका।
RRB, RRB Recruitment 2026
रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती (सोर्स- Pinterest)

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्नातक पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट https://rrbapply.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण उम्मीदवारों को जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है।

14 अगस्त है आवेदन की अंतिम तिथि

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा सेक्शन कंट्रोलर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे 14 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी और किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

RRB की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष तथा एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष की आयु सीमा में छूट मिलेगी। अन्य आरक्षित वर्गों को भी नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹500
एससी / एसटी / दिव्यांग / सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार: ₹250


सीबीटी परीक्षा में शामिल होने के बाद सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को ₹400 तथा एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को पूरी फीस वापस कर दी जाएगी।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

RRB की इस भर्ती के लिए उम्मीदवार सबसे पहले https://rrbapply.gov.in/ पर जाएं। इसके बाद Create an Account पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट या PDF भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया और पदों का विवरण

RRB की इस भर्ती अभियान के तहत कुल 119 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें जनरल-50, ईडब्ल्यूएस-9, ओबीसी-29, एससी-19 और एसटी-12 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), CBAT (Computer Based Aptitude Test) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची CBT और CBAT में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

निष्कर्ष

RRB Section Controller Recruitment 2026 स्नातक पास युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी पाने का शानदार अवसर है। क्योंकि, Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement