Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

UP Anganwadi Bharti: 12वीं पास महिलाओं के लिए खुला था मौका, जानिए योग्यता से चयन तक पूरी जानकारी

UP Anganwadi Bharti
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती को लेकर अपडेट (Img: AI Generated Image)

Lucknow: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी (UP Anganwadi Bharti) कार्यकत्री के पदों पर जिला स्तर पर भर्ती प्रक्रिया 2026 में अलग-अलग समय पर सामने आई। इस भर्ती में 12वीं पास महिलाओं को मौका दिया गया। खास बात यह रही कि भर्ती के लिए अलग-अलग जिलों में अलग तारीखें तय की गईं। यानी किसी जिले में आवेदन की आखिरी तारीख दूसरे जिले से बिल्कुल अलग रही।

उपलब्ध भर्ती सूचनाओं के मुताबिक लखनऊ में 198, मऊ में 100 और संभल में 203 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। संभल में आवेदन की अंतिम तारीख 5 मई 2026 और लखनऊ में 16 मई 2026 बताई गई थी।

केवल महिलाओं के लिए था मौका (UP Anganwadi Bharti)

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में केवल महिला उम्मीदवारों को आवेदन का मौका दिया गया। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट यानी 12वीं पास होना जरूरी था।

इसके अलावा स्थानीय निवासी होने की शर्त भी महत्वपूर्ण रही। जिस ग्राम पंचायत या वार्ड में पद खाली था, वहां की स्थायी निवासी महिला को पात्रता में प्राथमिकता दी गई। भर्ती का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए कार्यकर्ताओं का चयन करना है।

उम्र सीमा कितनी रखी गई?

भर्ती नियमों के अनुसार उम्मीदवार की उम्र सामान्य तौर पर 18 से 35 वर्ष के बीच रखी गई। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट का प्रावधान है।

हालांकि उम्र की गणना किस तारीख के आधार पर होगी, यह संबंधित जिले की आधिकारिक विज्ञप्ति में देखना जरूरी है। अलग-अलग जिलों की अधिसूचना में तारीख और अन्य शर्तें अलग हो सकती हैं।

मेरिट से होगा चयन, परीक्षा नहीं

इस भर्ती (UP Anganwadi Bharti) की सबसे खास बात चयन प्रक्रिया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए सामान्य तौर पर लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के बजाय मेरिट के आधार पर चयन किया जाता है।

आवेदन के बाद दस्तावेजों की जांच होती है और पात्र उम्मीदवारों की मेरिट तैयार की जाती है। इसके बाद जिला स्तर पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाती है। इसलिए आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए शैक्षिक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करना बेहद जरूरी है।

आवेदन शुल्क नहीं

जिला स्तर पर जारी इन भर्ती सूचनाओं में आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई और आवेदन शुल्क शून्य यानी मुफ्त बताया गया। संभल की भर्ती सूचना में भी किसी श्रेणी से आवेदन शुल्क नहीं लिया गया था।

आवेदन के दौरान अभ्यर्थी को 12वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, फोटो और जरूरत के अनुसार जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज तैयार रखने होते हैं।

तारीख जरूर देखें

आंगनवाड़ी भर्ती (UP Anganwadi Bharti) में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक ही अंतिम तारीख नहीं होती। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की ओर से अलग-अलग जिलों में अलग विज्ञप्तियां जारी की जाती हैं।

मसलन, संभल में आवेदन 14 अप्रैल से 5 मई 2026 तक और मऊ में 16 अप्रैल से 6 मई 2026 तक आवेदन लिए गए थे। लखनऊ में अंतिम तारीख 16 मई 2026 बताई गई थी।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement