Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

CAT 2026 Exam: MBA का सपना अधूरा न रह जाए… जान लें कब शुरू होंगे आवेदन और परीक्षा तारीख

CAT 2026 के लिए 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन (Img: AI Generated Image)

New Delhi: देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) से MBA करने का सपना देख रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन (CAT 2026 Exam) जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन, एडमिट कार्ड, परीक्षा और रिजल्ट की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है।

हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन कुछ ही अभ्यर्थी अपनी मेहनत और बेहतर स्कोर के दम पर IIM समेत देश के नामी बिजनेस स्कूलों में प्रवेश हासिल कर पाते हैं। ऐसे में अगर आप भी CAT 2026 देने की तैयारी कर रहे हैं तो अब पूरे शेड्यूल पर नजर रखना जरूरी है।

3 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (CAT 2026 Exam)

CAT 2026 Exam के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन भर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन बड़े संस्थानों में मिलेगा एडमिशन का मौका

CAT सिर्फ IIM में दाखिले का माध्यम नहीं है, बल्कि इसके स्कोर के आधार पर देश के कई प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान भी प्रवेश देते हैं।

इस परीक्षा के जरिए 21 भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) के अलावा FMS दिल्ली, SPJIMR, MDI गुरुग्राम, IIFT, IITs और कई अन्य प्रमुख बिजनेस स्कूलों में MBA और मैनेजमेंट कोर्स में दाखिले का अवसर मिलता है।

CAT 2026 का पूरा शेड्यूल एक नजर में

CAT 2026 की पूरी प्रक्रिया पहले से तय कर दी गई है। उम्मीदवार इन तारीखों को नोट कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन शुरू: 3 अगस्त 2026 (सुबह 10 बजे)
आवेदन की अंतिम तारीख: 15 सितंबर 2026 (शाम 5 बजे)
एडमिट कार्ड जारी: 4 नवंबर 2026
परीक्षा की तारीख: 29 नवंबर 2026
संभावित रिजल्ट: जनवरी 2027 का पहला सप्ताह

परीक्षा देशभर के लगभग 170 परीक्षा शहरों में आयोजित की जाएगी। CAT 2026 तीन अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होगा।

रिजल्ट के बाद कितने समय तक मान्य रहेगा स्कोर?

CAT 2026 का रिजल्ट जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। परीक्षा में प्राप्त स्कोर 31 दिसंबर 2027 तक मान्य रहेगा। इस दौरान उम्मीदवार विभिन्न संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए अपने CAT स्कोर का उपयोग कर सकेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

CAT 2026 Exam के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree) होना जरूरी है।

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष CGPA आवश्यक है।
SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक या समकक्ष CGPA निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा जो छात्र ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में हैं या जिनका रिजल्ट अभी आना बाकी है, वे भी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

CA, CS, ICWA (CMA) और FIAI जैसी प्रोफेशनल योग्यता पूरी कर चुके या अंतिम वर्ष में पढ़ रहे उम्मीदवार भी पात्रता शर्तें पूरी होने पर आवेदन के लिए योग्य होंगे।

जानिए कितनी है आवेदन फीस

CAT 2026 के लिए आवेदन शुल्क भी तय कर दिया गया है।

सामान्य वर्ग: ₹2,700
SC, ST और PwD वर्ग: ₹1,350

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन तभी सफल माना जाएगा, जब फीस का भुगतान पूरा हो जाएगा।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!