New Delhi: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने देश के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए ISRO Recruitment 2026 का ऐलान किया है। इसरो केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड (ICRB) के माध्यम से साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘SC’ के कुल 92 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे GATE स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को शानदार शुरुआती वेतन और कई प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी।
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया
ISRO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 28 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 17 अगस्त 2026 तक चलेगी। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। योग्य उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान उन्हें अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और वैध GATE स्कोरकार्ड अपलोड करना होगा। आवेदन जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना अनिवार्य है।
ISRO Recruitment 2026 के रिक्त पदों का विवरण
इसरो द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 92 पदों पर विभिन्न शाखाओं के इंजीनियरों और आर्किटेक्ट्स को मौका मिलेगा-
इलेक्ट्रॉनिक्स: 34 पद
मैकेनिकल: 26 पद
कंप्यूटर साइंस: 13 पद
सिविल: 10 पद
इलेक्ट्रिकल: 4 पद
रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग: 2 पद
आर्किटेक्चर: 2 पद
सिविल (PRL): 1 पद
शैक्षणिक योग्यता और GATE स्कोर की अनिवार्यता
ISRO Recruitment 2026 में इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित शाखा में बीई/बीटेक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए, जिसमें न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक या 10-पॉइंट स्केल पर 6.84 सीजीपीए होना अनिवार्य है। साथ ही, डिग्री विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में GATE 2025 या GATE 2026 का वैध स्कोर होना जरूरी है।
ISRO Recruitment 2026 के लिये आयु सीमा और आवेदन शुल्क
17 अगस्त 2026 के आधार पर उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों और सरकारी कर्मचारियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये देने होंगे, जबकि महिला, SC, ST, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से भारकोष (Bharatkosh) पोर्टल के जरिए किया जा सकेगा।
ISRO Recruitment 2026 में सैलरी, चयन प्रक्रिया और करियर ग्रोथ
ISRO Recruitment 2026 में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत 56,100 रुपये प्रति माह का शुरुआती बेसिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता, चिकित्सा सुविधा, समूह बीमा, एलटीसी और नई पेंशन योजना का लाभ भी मिलेगा।
ISRO Recruitment 2026 में चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले GATE स्कोर के आधार पर 1:7 के अनुपात में शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी, जिसके बाद व्यक्तिगत इंटरव्यू होगा। अंतिम मेरिट सूची में GATE स्कोर को 50% और इंटरव्यू को 50% वेटेज दिया जाएगा। इसरो में वैज्ञानिकों के लिए ‘Merit Promotion Scheme’ लागू है, जिससे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को तेजी से पदोन्नति का अवसर मिलता है।
निष्कर्ष
अगर आप ISRO Recruitment 2026 के इन पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।