Bhopal: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। MP High Court Recruitment 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जिला न्यायालयों में सीनियर कंप्यूटर प्रोग्रामर असिस्टेंट के 130 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात यह है कि MP High Court Recruitment 2026 के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क होंगे।
MP High Court Recruitment 2026 में कितने पद हैं?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 130 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार 36,200 से 1,14,800 रूपए प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी।
MP High Court Recruitment 2026 के लिए योग्यता
उम्मीदवार के पास बीई/बीटेक, बीसीए, एमसीए, बीएससी (सीएस/आईटी) या एमएससी (आईटी/सीएस) जैसी डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी जरूरी है। जिला या हाई कोर्ट में कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को लाभ मिल सकता है।
आवेदन की तारीख और आयु सीमा
20 जुलाई 2026 से MP High Court Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और 10 अगस्त 2026 तक चलेगी। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष और आरक्षित वर्ग के लिए 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
कैसे होगा चयन?
MP High Court Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में होगा। प्रीलिमिनरी स्क्रीनिंग परीक्षा, प्रैक्टिकल टेस्ट, इंटरव्यू, पास्ट परफॉर्मेंस मूल्यांकन। इन सभी चरणों के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
बिना फीस आवेदन का मौका
बाकी सरकारी भर्तियों की तुलना में MP High Court Recruitment 2026 की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। इससे अधिक से अधिक युवा इस भर्ती में भाग ले सकेंगे।