Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

BARC Recruitment 2026: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में पैरामेडिकल पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) ने पैरामेडिकल श्रेणी के विभिन्न ग्रुप-बी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन तिथि

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 जुलाई से 18 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते है।

पदों की संख्या

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भर्ती मुंबई स्थित BARC और कोलकाता के रेडिएशन मेडिसिन रिसर्च सेंटर (RMRC) के लिए निकाली गई है।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों और अन्य पात्र श्रेणियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता

  1.  मनोवैज्ञानिक पद के लिए साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन और संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन जरूरी है।
  2.  पैथोलॉजी पद के लिए बीएससी के साथ डीएमएलटी या मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिग्री होनी चाहिए।
  3.  रेडियोग्राफी पद के लिए बीएससी रेडियोग्राफी या संबंधित डिप्लोमा आवश्यक है।
  4.  न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट पद के लिए बीएससी के साथ संबंधित डिप्लोमा या न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी में डिग्री जरूरी है।
  5.  अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, यदि आवेदन अधिक संख्या में प्राप्त होते हैं तो BARC संबंधित विषयों में स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित कर सकता है। इंटरव्यू और परीक्षा में उम्मीदवार हिंदी या अंग्रेजी, किसी भी भाषा का विकल्प चुन सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

  1. BARC की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
  1. आवेदन से पहले दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें।
  2. मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  3. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  4. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट अपने पास सुरक्षित रख लें।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement