New Delhi: BFUHS Medical Officer Recruitment 2026 डॉक्टर बनने का सपना देख रहें युवाओं के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। बता दे कि MBBS पास करने वाले युवाओं को लेकर सरकार एक गुड़ न्यूज़ लाई है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS), फरीदकोट ने पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत मेडिकल ऑफिसर (जनरल) के 630 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 5 अगस्त 2026 तक इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। यदि इसमे किसी भी युवा का चयन होता है तो उसे शुरूआत में 50,100 हजार हर महीने सैलरी मिला करेगी।
BFUHS Medical Officer Recruitment 2026 में 630 पदों पर होगी भर्ती
BFUHS Medical Officer Recruitment 2026 के तहत कुल 630 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें 540 नए पद और 90 बैकलॉग पद शामिल हैं। विभिन्न आरक्षित वर्गों और महिलाओं के लिए भी नियमानुसार आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
BFUHS Medical Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं
विवरण तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 16 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026
कौन कर सकता है आवेदन?
BFUHS Medical Officer Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही पंजाब मेडिकल काउंसिल या भारत की किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण होना चाहिए।
उम्मीदवारों को मैट्रिक स्तर तक पंजाबी भाषा का ज्ञान होना चाहिए। जिनके पास यह योग्यता नहीं है, उन्हें नियुक्ति के छह महीने के भीतर इसे पूरा करना होगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए NOC और खेल कोटे के उम्मीदवारों के लिए स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जरूरी होगा।
BFUHS Medical Officer Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए 1 जनवरी 2026 के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
SC/BC – 42 वर्ष
दिव्यांग – 47 वर्ष
सरकारी कर्मचारी – 45 वर्ष
विधवा/तलाकशुदा महिलाएं – 40 वर्ष
कितना मिलेगा वेतन?
आयु सीमा क्या है?
BFUHS Medical Officer Recruitment 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के पे लेवल-9 में नियुक्त किया जाएगा। उन्हें ₹53,100 प्रति माह शुरुआती वेतन के साथ अन्य सरकारी भत्तों का भी लाभ मिलेगा।
कैसे होगा चयन?
BFUHS Medical Officer Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा में सफल होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अंतिम चयन मेरिट और आरक्षण नियमों के अनुसार किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
BFUHS Medical Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है
सामान्य/अन्य वर्ग – रूपए2,360
एससी वर्ग – रूपए1,180
क्यों है यह सुनहरा मौका?
यदि आप MBBS पास हैं और सरकारी अस्पताल में डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं, तो BFUHS Medical Officer Recruitment 2026 आपके लिए बेहतरीन अवसर है। अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा।