Section-Specific Split Button

UPSSSC: यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक के पदों पर निकली बंपर नौकरी, मौका हाथ से न जानें दें

_lucknow news- cane supervisor recruitment
कृषि स्नातकों के लिए जॉब ही जॉब

Lucknow: कृषि क्षेत्र में करियर की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशी की न्यूज है। दरअसल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।  इच्छुक और  आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

पदों की संख्या

इस भर्ती अभियान के तहत गन्ना पर्यवेक्षक (Cane Supervisor) के कुल 1182 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 1000 पद सामान्य चयन और 182 पद विशेष चयन के लिए निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन तिथि

यूपीएसएसएससी के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 28 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

शैक्षिक योग्यता

गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा 2026 में केवल वही उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे जिन्होंने यूपी पीईटी 2025 परीक्षा दी हो और उनके पास आयोग द्वारा जारी वैध पीईटी स्कोर कार्ड मौजूद हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षिक योग्यता भी पूरी करनी होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग पीईटी 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही DOEACC/NIELIT द्वारा जारी सीसीसी प्रमाणपत्र भी जरूरी होगा।

आयु सीमा

पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की  न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है।

आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी।

1. पीईटी 2025 स्कोर बेस्ड शॉर्टलिस्टिंग
सबसे पहले PET 2025 स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

2. मुख्य परीक्षा
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा।

3. फाइनल मेरिट
मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

पद के लिए आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवार को आवेदन के नियम और शर्तों को भली -भांति समझना चाहिए।

Previous Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!