Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

UGC NET December 2026: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

प्रतीकात्मक छवि (Img x)

नई दिल्ली: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा (UGC NET) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। अब उम्मीदवार जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख भी सामने आ गई है।

14 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा

एनटीए की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा (UGC NET) का आयोजन 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। इसके लिए प्रतिदिन दो शिफ्ट निर्धारित की गई हैं। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

7 दिसंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड

एनटीए के मुताबिक, यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET) के एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2026 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।

सिटी इंटिमेशन स्लिप में केवल परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है, जबकि एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रोल नंबर, शिफ्ट टाइमिंग और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश होंगे। उम्मीदवार ध्यान रखें कि सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है।

ऐसे डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिप

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर UGC NET December 2026 City Intimation Slip के लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना एप्लीकेशन नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

  • जानकारी सबमिट करने के बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

क्या होगा यूजीसी नेट परीक्षा का पैटर्न?

यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET) के प्रश्नपत्र में दो सेक्शन होंगे। दोनों सेक्शन में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को दो अंक मिलेंगे। राहत की बात यह है कि गलत उत्तर देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका

परीक्षा (UGC NET) समाप्त होने के बाद एनटीए प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर सवालों और उनके उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया जाएगा। यदि कोई प्रश्न गलत पाया जाता है, तो निर्धारित नियमों के अनुसार संबंधित प्रश्न का उत्तर देने वाले उम्मीदवारों को दो अंक दिए जाएंगे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!