Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

UPTET 2027: आज से शुरू आवेदन, सरकारी शिक्षक बनने के लिए भरें फॉर्म; जानें योग्यता

प्रतीकात्मक छवि

Lucknow: उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक ( UPTET 2027)बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से UPTET 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए B.Ed, DElEd और अन्य निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की योग्यता जरूरी है। आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। जानिए योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और कैटेगरी के अनुसार फीस।

UPTET 2027 के लिए आज से आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं ( UPTET 2027) के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2027 के लिए 24 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट की ओर से सरकारी शिक्षक बनने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) अनिवार्य किए जाने के बाद इस परीक्षा का महत्व और बढ़ गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है UPTET 2027 के लिए आवेदन?

UPTET 2027 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में से किसी एक की योग्यता होनी चाहिए।

आवेदन के लिए निम्नलिखित योग्यताएं बताई गई हैं:

  • बीएड (B.Ed)

  • बीएड स्पेशल एग्जाम (B.Ed Special Education)

  • डीएलएड (DElEd)

  • चार वर्षीय बीएलएड (B.El.Ed)

  • बीए-बीएड (BA-B.Ed)

  • बीएससी-बीएड (B.Sc-B.Ed)

इसके अलावा जो अभ्यर्थी इन पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

UPTET 2027 का फॉर्म कैसे भरें?

इस परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन ( UPTET 2027) माध्यम से करना होगा। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना अनिवार्य है। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन की बाकी प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

आवेदन करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर UPTET-2027 Online Application Form के लिंक पर क्लिक करें।

  3. इसके बाद New Candidate के विकल्प को चुनें।

  4. मांगी गई जानकारी भरकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।

  5. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अन्य जरूरी जानकारियां भरें।

  6. निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

  7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

जनरल वर्ग को देने होंगे 1000 रुपये, जानें अन्य कैटेगरी की फीस

UPTET 2027 के लिए आवेदन करते समय निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। अलग-अलग वर्गों के लिए आवेदन फीस अलग रखी गई है।

वर्ग आवेदन शुल्क
सामान्य (General) 1,000 रुपये
ओबीसी (OBC) 1,000 रुपये
ईडब्ल्यूएस (EWS) 1,000 रुपये
एससी (SC) 500 रुपये
एसटी (ST) 500 रुपये
दिव्यांग (PwD) 300 रुपये

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। निर्धारित फीस जमा होने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

UPTET 2027 का फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता और व्यक्तिगत जानकारी अच्छी तरह जांच लें। आवेदन के दौरान OTR पूरा करना जरूरी है। फॉर्म सबमिट करने और फीस जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!