नई दिल्ली: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए रोजगार का नया अवसर सामने आया है। रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बीईएमएल लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीईएमएल की आधिकारिक वेबसाइट (bemlindia.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कंपनी ने देशभर की अपनी विनिर्माण इकाइयों और विपणन विभागों के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
पदों की संख्या
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 44 पद भरे जाएंगे। इनमें आईटीआई फिटर और आईटीआई इलेक्ट्रीशियन के पद शामिल हैं।
आवेदन तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026 शाम 6 बजे तक है। इसके बाद आवेदन पोर्टल बंद हो जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
बीईएमएल के दोनों तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र और राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रमाण पत्र (एनएसी) होना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी प्रमुख शर्तें इस प्रकार हैं:
1. आईटीआई प्रमाण पत्र
- उम्मीदवार के पास फिटर या इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रथम श्रेणी का आईटीआई प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आईटीआई में कम से कम 60 प्रतिशत कुल अंक होना अनिवार्य है।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को अंकों में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इनके लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।
- यदि किसी उम्मीदवार का परिणाम सीजीपीए या क्रेडिट प्रणाली में है, तो उसे प्रतिशत में बदलने का आधिकारिक सूत्र भी देना होगा।
2. राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रमाण पत्र
उम्मीदवारों ने संबंधित ट्रेड में प्रशिक्षुता प्रशिक्षण पूरा किया हो। इसके बाद उनके पास प्रशिक्षण महानिदेशालय की ओर से जारी राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
बीईएमएल भर्ती में उम्मीदवारों की अधिकतम आयु की गणना 6 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वर्ग के अनुसार अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है:
ऐसे करें आवेदन
बीईएमएल भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करियर पृष्ठ के माध्यम से आवेदन करना होगा।
- सबसे पहले बीईएमएल की आधिकारिक वेबसाइट bemlindia.in पर जाएं।
- वेबसाइट के करियर पृष्ठ पर जाएं।
- समूह ‘सी’ भर्ती (विज्ञापन संख्या KP/S/20/2026) के लिए दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रमाण पत्र और कार्य अनुभव से जुड़ी जानकारी भरें।
- आवेदन जमा करने के बाद मिलने वाली पंजीकरण संख्या को सुरक्षित लिख लें।
- सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करें।
- शुल्क जमा करने के बाद भुगतान की रसीद डाउनलोड करें।
- निर्धारित प्रारूप और आकार के अनुसार जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- सभी जानकारियों की जांच करने के बाद आवेदन जमा कर दें।
इस भर्ती की खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को पहले प्रशिक्षण और फिर दो साल की संविदा अवधि से गुजरना होगा। इसके बाद उन्हें नियमित सेवा में शामिल किए जाने पर विचार किया जाएगा। हालांकि, नियमित नियुक्ति कंपनी की जरूरतों और उस समय की परिचालन परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।