Patna: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर है। Bihar Vidhan Sabha सचिवालय ने बंपर पदों में भर्ती निकली है। Bihar Vidhan Sabha ने विज्ञापन संख्या 01/2024 के तहत Assistant Section Officer (ASO) और Assistant Care Taker के पदों पर भर्ती जारी की है।
बता दें कि यह वैकेंसी बहुत पहले ही निकल चुकी थी और आवेदन करने की अंतिम तारीख भी खत्म हो चुकी है। पर Bihar Vidhan Sabha सचिवालय ने उन उम्मीदवारों को एक और मौका दिया है, जो इस आवेदन से चूक गए थे। यानी जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।
Bihar Vidhan Sabha Recruitment 2026: क्या है आवेदन की लास्ट डेट ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू हो चुकी है और लास्ट डेट 27 नवंबर 2026 है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो इस मौके को हाथ से ना जानें दे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों और निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
बिहार विधानसभा में दोबारा खुला आवेदन का लिंक
Bihar Vidhan Sabha सचिवालय की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन का एक और अवसर दिया गया है। यह री-ओपन प्रक्रिया केवल विज्ञापन संख्या 01/2024 के अंतर्गत आने वाले पदों के लिए है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Vidhan Sabha Recruitment: ASO और Assistant Care Taker के 54 पदों पर भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 54 पद हैं सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) के पद के लिए 50 और सहायक केयरटेकर के पद के लिए 4। दोनों पदों के लिए, उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा को पूरा करना होगा। यह स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक अवसर है।
कौन कर सकता है आवेदन, जानें योग्यता और उम्र सीमा
ASO और असिस्टेंट केयरटेकर के पदों के लिए, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (बैचलर) की डिग्री होना आवश्यक है। इसका मतलब यह है कि जिन उम्मीदवारों ने आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स सहित किसी भी स्ट्रीम में स्नातक किया है, वे आवेदन करने के पात्र हैं। भर्ती के विवरण के अनुसार, न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक अधिसूचना देखें।
आवेदन फीस और जरूरी तारीखें
उपलब्ध जानकारी के अनुसार सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों के लिए अन्य पदों की फीस 600 रुपये तथा अटेंडेंट पदों की फीस 400 रुपये थी। एससी-एसटी वर्ग के लिए ये शुल्क क्रमशः 150 और 100 रुपये निर्धारित थे। री-ओपन आवेदन 7 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक किए जा सकते हैं। परीक्षा की तारीख अभी शेड्यूल के अनुसार तय होगी।
बिहार विधानसभा भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले बिहार विधानसभा सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद भर्ती सेक्शन में विज्ञापन संख्या 01/2024 का री-ओपन आवेदन लिंक चुनें। मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। फिर अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें। फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारियां जांच लें और अंतिम आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
निष्कर्ष
अगर आप इन पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।