Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

UP Special TET Result 2026 जारी: 38,902 उम्मीदवार हुए पास, ऐसे तुरंत चेक करें अपना रिजल्ट

UP Special TET Result 2026
UP Special TET Result 2026

Lucknow: उत्तर प्रदेश में स्पेशल टीईटी परीक्षा (UP Special TET Result 2026) में शामिल हुए अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से UP Special TET Result 2026 घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देर किए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें।

इन 5 स्टेप्स में डाउनलोड करें UP Special TET Result 2026

यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट (UP Special TET Result 2026) आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Special TET Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद मांगे गए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  4. लॉगिन डिटेल सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

38,902 उम्मीदवार हुए सफल, कक्षा 1 से 8 तक का रिजल्ट जारी

UP Special TET परीक्षा (UP Special TET Result 2026) में कुल 38,902 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। जारी आंकड़ों के मुताबिक, कक्षा 1 से 5 तक की शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 50,666 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 15,159 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।

वहीं, कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 43,015 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 23,743 उम्मीदवार परीक्षा में सफल रहे हैं।

इस तरह दोनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 38,902 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद जरूर जांच लें ये जानकारियां

रिजल्ट डाउनलोड  (UP Special TET Result 2026)  करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांचने की सलाह दी जाती है। अभ्यर्थी अपना नाम, परीक्षा का नाम और परीक्षा में प्राप्त अंकों का मिलान जरूर कर लें। रिजल्ट में किसी तरह की गलती दिखाई देने पर संबंधित आयोग से संपर्क करें और जरूरी सुधार की प्रक्रिया पूरी करें।

आधिकारिक वेबसाइट: upessc.up.gov.in

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!