ICAR Recruitment 2026/New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के संस्थानों और कृषि विज्ञान केंद्रों में भर्ती का अवसर आया है। कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (ASRB) ने सेंट्रलाइज्ड कंबाइंड एग्जामिनेशन 2026 के तहत टेक्निकल असिस्टेंट और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के कुल 1,393 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन बिना इंटरव्यू के लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।(ICAR Recruitment 2026)
ICAR Recruitment 2026: टेक्निकल असिस्टेंट के 1,254 और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 139 पद
इस भर्ती अभियान में कुल 1,393 रिक्तियों को दो श्रेणियों में बांटा गया है। पहली श्रेणी टेक्निकल असिस्टेंट (टी-3) की है, जिसमें 1,254 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति आईसीएआर संस्थानों में की जाएगी। इस पद के लिए सातवें वेतन आयोग के पे लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये से 92,300 रुपये प्रतिमाह तक वेतन निर्धारित है।(ICAR Recruitment 2026)
UKPSC PCS Pre Admit Card 2026: एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां से करें डाउनलोड
दूसरी श्रेणी सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (टी-4) की है। इसमें कुल 139 पद हैं और चयनित उम्मीदवारों की तैनाती कृषि विज्ञान केंद्रों में होगी। इस पद के लिए पे लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।
भर्ती का नोटिफिकेशन 11 नवंबर 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू होगी। आवेदन करने और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 17 दिसंबर 2026 है। आवेदन पत्र में सुधार के लिए 18 से 20 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है। प्रारंभिक परीक्षा फरवरी 2027 में संभावित है।
ICAR Recruitment 2026: कृषि से लेकर कंप्यूटर-आईटी तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
यह भर्ती केवल कृषि विषय में ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवारों तक सीमित नहीं है। इसके तहत कुल 10 फंक्शनल ग्रुप में पद निकाले गए हैं। इनमें कृषि, बागवानी, पशु विज्ञान, मत्स्य विज्ञान, सिविल-इलेक्ट्रिकल-कृषि इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रॉनिक्स, लाइब्रेरी, साइंस और कंप्यूटर-आईटी जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री या इंजीनियरिंग डिग्री अथवा डिप्लोमा होना जरूरी है। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता 17 दिसंबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए।(ICAR Recruitment 2026)
आयु सीमा की बात करें तो 17 दिसंबर 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
Kendriya Vidyalaya में AI की एंट्री, शिक्षा मंत्री ने लॉन्च की ये 3 डिजिटल सुविधाएं
ICAR Recruitment 2026:18 नवंबर से ASRB की वेबसाइट पर करें ऑनलाइन आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://asrb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए सबसे पहले वेबसाइट के होम पेज पर सेंट्रलाइज्ड कंबाइंड एग्जामिनेशन 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करना होगा।(ICAR Recruitment 2026)
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। उम्मीदवारों को अपने संबंधित फंक्शनल ग्रुप और पद की प्राथमिकता भी चुननी होगी। इसके बाद हाल की फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
आवेदन शुल्क का भुगतान भारतकोश पोर्टल के माध्यम से करना होगा। भुगतान की रसीद अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन पूरा होने पर उम्मीदवारों को कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। इस भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा और अंतिम चयन लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और संबंधित पद की पात्रता जांच लेनी चाहिए।(ICAR Recruitment 2026)
निष्कर्ष
अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।(ICAR Recruitment 2026)