Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Indian Bank Bharti 2026: 30 राज्यों में अप्रेंटिस बनने का मौका, 20 से 28 साल वाले युवा तुरंत करें आवेदन

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 के तहत 1500 पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। जानिए आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, राज्यवार वैकेंसी, 15 हजार रुपये तक स्टाइपेंड और आवेदन का तरीका।
Indian Bank
Indian Bank में निकली बंपर भर्ती (Img- Pinterest)

New Delhi: क्या आप भी बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करना चाहते है? तो आप एकदम सही जगह आए हैं। Indian Bank ने आप जैसे उम्मीदवारों के लिए ही यह मौका निकाला है, जिसमें बैंक ने अप्रेंटिस शिप अधिनियम 1961 के तहत देशभर में कुल 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती Indian Bank ने देश के कुल 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में निकाला है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Indian Bank ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभी आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 25 नवंबर 2026 है।

इन राज्यों में इतने पदों में हो रही है भर्ती

Indian Bank ने इस भर्ती में 1500 पोस्ट निकाली है, जो अलग-अलग शहर में जारी किया है। Indian Bank ने उत्तर प्रदेश में 285 पद, पश्चिम बंगा में 145 पद, बिहार में 80 पद, तमिलनाडु में 270 पद और आंध्र प्रदेश में 85 पद पर भर्ती हो रही है। वहीं महाराष्ट्र में 70 द, मध्य प्रदेश में 65 पद, झारखंड में 60 पदों पर भर्ती हो रही है।

क्या होनी चाहिए आयु सीमा ?

अगर आप भी आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो सबसे पहले आयु जान लीजिए। Indian Bank की इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आयु की गणना 1 नवंबर 2026 से की जाएगी। वहीं आरक्षित कैटेगिरी के नियम अनुसार कुछ उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में छुट भी प्राप्त होगी।

शैक्षिक योग्यता

अगर उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता की बात की जाए तो, आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से किसी भी सबजेक्ट पर ग्रेजुएशन की पूरी होनी चाहिए। यही नहीं ग्रेजुएशन की डिग्री का भी समय होना चाहिए। Indian Bank के आवेदन नियम अनुसार, ग्रेजुएशन की डिग्री 1 अप्रैल 2022 से एक नवंबर 2026 के बीच होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार इन दोनों साल के बीच में ही अपनी ग्रेजुएशन किया हो। वहीं जिसने 2026 में अपनी ग्रेजुएक्शन पूरी की हो उसका रिजल्ट 1 नवंबर 2026 तक या उससे पहले आना अनिवार्य है।

कितनी मिलेगी सैलरी

इस भर्ती में जो भी उम्मीदवार चयनित होता है, उसे 12 महीने तक ऑन द जॉब ट्रेनिंग मिलेगी जो दो लोकेशन के आधार पर होगा। पहला मेट्रो व शहरी क्षेत्र और दूसरा ग्रामीण क्षेत्र। जिन उम्मीदवार की जॉब लोकेशन मेट्रो व शहरी क्षेत्र होता है उसे हर महीने 15 हजार रुपये सैलरी मिलेगी। वहीं जिन उम्मीदवारों की जॉब लोकेशन ग्रामीण क्षेत्र है उसकी महीने की सैलरी 12,300 रुपये होगी।

कैसे करें आवेदन ?

अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो उम्मीदवार सबसे पहले नेट्स के पोर्टल पर जाकर अपनी प्रोफाइल को 100 प्रतिशत पूरा कर लें और फिर आवेदन करें। इसके बाद Indian Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करियर सेक्शन वाला ऑप्शन ऑपन करें। करियर सेक्शन ऑपन होते ही इंगजमेंट और अप्रेंटिस इन Indian Bank 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।

रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद अपनी पर्सनल जानकारी, एजुकेशन और जिला संबंधी जानकारी को भरें। इसके बाद फोटो, सिग्नेटर और दूसरे दस्तावेज अपलोड कर दे। जब आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाए तो उसका एक प्रिंट आउट निकालर अपने पास रख लें।

निष्कर्ष

अगर आप इन पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!