Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Railway Recruitment 2026: रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का मौका, 1,265 पदों पर निकली भर्ती

भारतीय रेलवे ने स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएशन पास युवा 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरआरबी भोपाल के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे में कुल 62 पद हैं। आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
Railway Recruitment 2026
Railway Recruitment 2026 (Source: Pinterest)

New Delhi, Railway Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में करियर बनाने का अच्छा अवसर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती केंद्रीकृत रोजगार सूचना (CEN) संख्या 08/2026 के तहत की जा रही है। रेलवे में स्टेशन मास्टर की नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक अहम अवसर है।

Railway Recruitment 2026: रेलवे में कितने पदों पर होगी भर्ती?

Railway Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से देशभर में स्टेशन मास्टर के कुल 1,265 पदों को भरा जाएगा। अलग-अलग रेलवे जोन और भर्ती बोर्ड के अनुसार पदों का विवरण जारी किया गया है।

आरआरबी भोपाल के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) में 49 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें सामान्य वर्ग के 21, एससी के 8, एसटी के 2, ओबीसी के 13 और ईडब्ल्यूएस के 5 पद शामिल हैं।

वहीं, पश्चिम रेलवे (WR) में स्टेशन मास्टर के 13 पद हैं। इनमें सामान्य वर्ग के 5, एससी के 2, एसटी का 1, ओबीसी के 4 और ईडब्ल्यूएस का 1 पद शामिल है। इस तरह आरआरबी भोपाल के अंतर्गत कुल 62 पदों पर भर्ती होगी।

Railway Recruitment 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। यानी किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे नोटिफिकेशन में दी गई अन्य शर्तों को पूरा करते हों।

आयु सीमा, आरक्षण, मेडिकल मानक और अन्य जरूरी योग्यताओं की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। इसलिए आवेदन करने से पहले सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।

Railway Recruitment 2026
Railway Recruitment 2026 (Source: Pinterest)

आवेदन की अंतिम तारीख और जरूरी लिंक

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 है। उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय अपनी शैक्षणिक जानकारी, जरूरी दस्तावेज और अन्य विवरण सही-सही दर्ज करें।

CBSE 10th Board Exam 2028: एक विषय में फेल होने पर भी पास हो सकेंगे छात्र, बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव

ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. CEN 08/2026 Station Master भर्ती का लिंक खोलें।

  3. जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।

  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  6. आवेदन प्रक्रिया पूरी करके फॉर्म का प्रिंट सुरक्षित रखें।

उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी पात्रता, परीक्षा प्रक्रिया और अन्य निर्देशों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन जरूर देखें।

अधिक जानकारी के लिए युवा डाइनामाइट से जुड़े रहे।

 

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!