Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

MP High Court Assistant Grade 3 Exam 2026: 1174 पदों पर एग्जाम

MP High Court Assistant Grade 3 Exam 2026 (1)
MP High Court Assistant Grade 3 Exam 2026 (Source: Pinterest)

MP High Court Assistant Grade 3 Exam 2026: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। जिला न्यायालयों में सहायक ग्रेड-3 के 1174 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई हैं। MP High Court Assistant Grade 3 Exam 2026 का आयोजन 23 और 25 नवंबर को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों के लिए पैटर्न, विषयवार अंक और टाइपिंग टेस्ट की शर्तों को समझना जरूरी है।

MP High Court Assistant Grade 3 Exam 2026: 1174 पदों पर होगी भर्ती

MP High Court Assistant Grade 3 Exam 2026: इस भर्ती के तहत कुल 1174 पद भरे जाने हैं। इनमें 1021 मुख्य रिक्तियां और 153 अस्थायी रिक्तियां शामिल हैं। श्रेणीवार देखें तो अनारक्षित वर्ग के 467, अनुसूचित जाति के 181, अनुसूचित जनजाति के 236, अन्य पिछड़ा वर्ग के 325 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 118 पद निर्धारित हैं।

सात शहरों में होगी परीक्षा

MP High Court Assistant Grade 3 Exam 2026 मध्य प्रदेश के सात शहरों में आयोजित की जाएगी। इनमें जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर, सतना और उज्जैन शामिल हैं। अभ्यर्थी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश-पत्र में परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, प्रवेश-पत्र परीक्षा से लगभग सात दिन पहले जारी किए जाने की संभावना है।

MP High Court Assistant Grade 3 Exam 2026: 100 प्रश्न, दो घंटे का समय

प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन होगी और इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा के लिए दो घंटे का समय निर्धारित है। प्रश्न सामान्य ज्ञान, मध्य प्रदेश के सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक क्षमता, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित होंगे। प्रत्येक विषय से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।

MP High Court Assistant Grade 3 Exam 2026: हिंदी टाइपिंग टेस्ट में भी होगी परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को हिंदी टाइपिंग कौशल परीक्षा देनी होगी। इसके लिए 50 अंक निर्धारित हैं और समय 10 मिनट होगा। अभ्यर्थियों को रेमिंगटन गेल की-बोर्ड पर लगभग 350 शब्द टाइप करने होंगे। प्रत्येक गलत या छूटे हुए शब्द पर 0.50 अंक और प्रत्येक बैकस्पेस के इस्तेमाल पर 0.10 अंक काटे जाने का प्रावधान बताया गया है।

MP High Court Assistant Grade 3 Exam 2026: चयन प्रक्रिया और योग्यता

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, हिंदी टाइपिंग कौशल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन जैसे चरण शामिल हैं। आवेदन के लिए स्नातक की डिग्री, वैध CPCT स्कोरकार्ड और निर्धारित कंप्यूटर योग्यता जरूरी थी। आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक चली थी।

MP High Court Assistant Grade 3 Exam 2026: अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों और प्रवेश-पत्र की जानकारी भी नियमित रूप से जांचते रहना चाहिए।

सरकारी नौकरी, नई भर्ती, परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी हर जरूरी अपडेट के लिए युवा डाइनामाइट से जुड़े रहें।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!