Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

RRB Paramedical Recruitment 2026: 590 पैरामेडिकल पदों पर भर्ती शुरू, इस तारीख से पहले कर लें आवेदन

रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका (Img: AI Generated Image)

RRB Paramedical Recruitment 2026: भारतीय रेलवे ने पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे में काम करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक अहम अवसर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जारी इस भर्ती अभियान के तहत कुल 590 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय समय सीमा के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती CEN 05/2026 के तहत आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले पात्रता, पदों की जानकारी और जरूरी दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें, ताकि आवेदन में किसी तरह की परेशानी न हो।

14 अक्टूबर तक जमा करना होगा आवेदन (RRB Paramedical Recruitment 2026)

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक तय की गई है। वहीं, उम्मीदवारों के पास आवेदन शुल्क जमा करने के लिए 16 अक्टूबर 2026 तक का समय रहेगा।

अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो उम्मीदवारों को सुधार का मौका भी मिलेगा। इसके लिए करेक्शन विंडो 17 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

किन पदों पर होगी नियुक्ति? (RRB Paramedical Recruitment 2026)

इस भर्ती के जरिए रेलवे में पैरामेडिकल क्षेत्र के अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सबसे ज्यादा पद नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के हैं।

पदों का विवरण इस प्रकार है:

नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट – 365 पद
फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) – 118 पद
हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड II – 43 पद
लैब असिस्टेंट ग्रेड II – 31 पद
रेडियोग्राफर एक्स-रे टेक्नीशियन – 25 पद
ईसीजी टेक्नीशियन – 4 पद
ऑप्टोमेट्रिस्ट – 2 पद
डायलिसिस टेक्नीशियन – 1 पद
ऑडियोलॉजिस्ट एंड स्पीच थेरेपिस्ट – 1 पद

कुल मिलाकर इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए रेलवे के 590 पैरामेडिकल पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट पर पैरामेडिकल भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
नए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट जरूर सुरक्षित रखें।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये रखा गया है। हालांकि कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने के बाद इसमें से 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।

वहीं, SC, ST, पूर्व सैनिक, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर और EBC वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। CBT परीक्षा में शामिल होने के बाद बैंक शुल्क काटकर निर्धारित राशि वापस कर दी जाएगी।

कैसे होगा चयन? (RRB Paramedical Recruitment 2026)

रेलवे पैरामेडिकल भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच की जाएगी।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement