Section-Specific Split Button

राजस्थान कृषि विभाग में कई पदों पर वैकेंसी, देखें अंतिम तिथि

राजस्थान कृषि विभाग में कई पदों पर नौकरी के लिये वैकेंसी निकली है। भर्ती के लिये आवेदन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2024 से शुरू हो जायेगी।

जयपुर: राजस्थान कृषि विभाग में ऑफिसर लेवल के कई पदों पर वैकेंसी निकली है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के लिये आवेदन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2024 से शुरू हो जायेगी। अभ्यर्थी 19 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के लिये अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर फॉर्म भर सकते हैं।

वैकेंसी की डिटेल
एग्रीकल्चर ऑफिसर और रिसर्च ऑफिसर समेच तमाम पदों पर सरकारी नौकरी की यह भर्ती राजस्थान कृषि विभाग के अलग-अलग डिपार्टमेंट में की जाएगी।

योग्यता
आवेदन करने के लिए संबंधित उम्मीदवारों के पास बीएससी/मास्टर्स डिग्री 2nd क्लास एम.एससी (Ag) की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा
राजस्थान की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18-20 वर्ष और अधिकतम उम्र सभी पदों के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर होगी।

सैलरी
अभ्यर्थियों को लेवल-11,12 और 14 के मुताबिक सैलरी मिलेगी।

चयन की प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। हालांकि आयोग अन्य पद्धतियां भी अपना सकता है।

आवेदन शुल्क
सामान्य और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान 600 रुपये देने होंगे। ओसीबी/बीसी/एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये का शुल्क देना होगा।

आवेदन फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थी सुधार भी कर सकते हैं, लेकिन करेक्शन चार्जेस के रूप में 500 रुपये देने होंगे। राजस्थान कृषि विभाग की इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!