Section-Specific Split Button

छत्तीसढ़ में सब इंस्पेक्टर समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, पढ़िये काम की जानकारी

छत्तीसढ़ में सब इंस्पेक्टर और सूबेदार सहित कई पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिये 21 नवंबर 2024 तक छत्तीसगढ़ पुलिस की इस भर्ती के लिये आवेदन किये जा सकेंगे।

रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर पद की भर्ती निकली है। भर्ती के लिये छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू हो रही है। उम्मीदवार 21 नवंबर 2024 तक छत्तीसगढ़ पुलिस की इस भर्ती के लिये आवेदन कर सकेंगे।

वैकेंसी की डिटेल
सब इंस्पेक्टर- 278
सूबेदार- 19
सब इंस्पेक्टर विशेष शाखा- 11
प्लाटून कमांडर- 14
सब इंस्पेक्टर फिंगर प्रिंट- 04
सब इंस्पेक्टर प्रश्नाधीन दस्तावेज- 01
सब इंस्पेक्टर कंप्यूटर- 05
सब इंस्पेक्टर सायबर क्राइम- 09

योग्यता
इस भर्ती के लिये उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विषय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। सब इंस्पेक्टर फिंगर प्रिंट और सब इंस्पेक्टर प्रश्नाधीन दस्तावेज के लिए उम्मीदवारों का मैथ्स, फिजिक्स, कैमिस्ट्री के साथ ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर कंप्यूटर और सब इंस्पेक्टर सायबर क्राइम के लिए बीसीए या बीएससी कंप्यूटर या इसके समकक्ष कोर्स किया होना अनिवार्य है।

आयु सीमा
छत्तीसगढ़ पुलिस की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए ऊपरी एज लिमिट में छूट का प्रावधान है।

हाइट
पुलिस की इस भर्ती के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम हाइट 153 सेमी है। पुरुष अभ्यर्थियों का सीना 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी होनी चाहिए।

फिजिकल
छत्तीसगढ़ पुलिस फिजिकल में उम्मीदवारों से 100 मीटर और 1500 मीटर की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक आदि करवाया जाएगा।

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक परीक्षा, प्रारंभिक परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।

एग्जाम डेट
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की इस सरकारी नौकरी की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि की जानकारी आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अलग से जारी होगी। भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!