Section-Specific Split Button

यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में नौकरी के लिये वैकेंसी

यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में नौकरी के लिये वैकेंसी निकली है। इच्छुक उम्मीदवारों 30 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में नौकरी के लिये वैकेंसी निकली है। इस भर्ती के माध्यम से यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने माइनिंग गेट के पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ucil.gov.in/job.html पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों 30 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता
आवेदकों के पास 12वीं के साथ-साथ डीजीएमएस द्वारा जारी एक वैध व अप्रतिबंधित खनन मेट योग्यता प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य है।

आयु सीमा
जनरल और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 50 साल तय की गई है। अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एज लिमिट 53 साल है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वालों के लिए 55 साल की एज तय की गई है।

आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। फिर आवेदन को तय फॉर्मेट में भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ संबंधित अधिकारी को भेजना होगा। पासपोर्ट साइज फोटो, बर्थ सर्टिफिकेट , शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और जाति प्रमाणपत्र जरूरी कागजात हैं।

कहां भेजे आवेदन?
उप महाप्रबंधक (कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध), यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, पी ओ जादूगोड़ा खान, जिला पूर्वी सिंहभूम, झारखंड-832102

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!