Section-Specific Split Button

भारतीय रेलवे में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

भारतीय रेलवे ने 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके लिए कुछ योग्यताओं को भी वरीयता दी जायेगी।

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। इर्स्‍टन रेलवे ने ग्रुप सी और डी के पदों पर भर्तियां निकाली है। इन पदों पर आवेदन से संबंधित सभी जानकारियां rrcer.org और rrcrecruit.co.in पर उपलब्ध है। आवेदन की प्रक्रिया 14 दिसंबर तक चलेगी। पूर्वी रेलवे में ग्रुप डी लेवल 1 के 39 पदों व ग्रुप सी लेवल 2/लेवल 3 के 16 पदों और ग्रुप सी लेवल 4/ लेवल 5 के पांच पदों पर वैकेंसी निकली है।

लेवल 4 और लेवल 5 के पदों पर आवेदन के लिए अभ्‍यर्थी का किसी मान्‍यता प्राप्‍त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट किया होना अनिवार्य है। लेवल 2 या लेवल 3 के पदों पर अप्‍लाई करने के लिए उम्‍मीदवार का कक्षा 12 का पास होना जरूरी है। अगर अभ्‍यर्थी ने अप्रेंटिसशिप कोर्स पूरा किया है तो उसे वरीयता भी मिलेगी। वहीं लेवल 1 के पदों के लिए अभ्‍यर्थियों का 10वीं के साथ-साथ आईटीआई पास होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी जरूरी है। साथ ही उम्र की गिनती एक जनवरी 2025 से होगी।

पूर्वी रेलवे में निकली भर्तियों में विभिन्‍न खेलों में मिले मेडल की अहम भूमिका होगी। चयन प्रक्रिया में 50 अंक मान्‍यता प्राप्‍त खेलों में मिली उपलब्धियों के आधार पर दिए जाएंगे। 40 अंक खेल कौशल और शारीरिक फ‍िटनेस के आधार पर होंगे। शैक्षिक योग्‍यता के लिए भी 10 अंक निर्धारित हैं। इन भर्तियों के लिए सामान्‍य वर्ग के उम्‍मीदवारों को 500 रुपये का शुल्‍क देना होगा। एसटी, एससी, महिला व अल्‍पसंख्‍यक वर्ग के उम्‍मीदवारों को 250 रुपये शुल्‍क देना होगा।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!