Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Uttarakhand Govt Job: UKSSSC ने कई पदों जारी की भर्ती, नौकरी की पूरी डिटेल्स के लिए पढ़ें ये खबर

देहरादूनः उत्तराखंड में युवाओं के लिए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UKSSSC ने विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की है, जिसका विज्ञापन 9 अप्रैल को जारी हुआ है। बता दें कि UKSSSC ने ग्रुप-सी के अंतर्गत भर्ती निकाली है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, UKSSSC ने 416 पदों पर भर्ती जारी है जिसकी आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरु हो जाएगी। वहीं, अप्लाई विंडो 15 मई 2025 तक ओपन रहेगी, जो उम्मीदवार आवेदन करने के लिए इच्छुक है वह आराम से एक महीने के भीतर आवेदन कर सकते हैं। 

भर्ती की महत्वपूर्ण जानकारी 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि UKSSSC ने आवेदन पत्र में करेक्शन का समय 18 मई से 20 मई तक का दिया है। वहीं, भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 जुलाई 2027 से होगी। चलिए UKSSSC की भर्ती डिटेल्स के बारे में जानते हैं। 

वैकेंसी डिटेल्स 
1. सहायक समीक्षा अधिकारी (उत्तराखण्ड राज्यपाल सचिवालय) के लिए – 3 पद 
2. वैयक्तिक सहायक (उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) के लिए – 3 पद 
3. सहायक अधीक्षक (महिला कल्याण विभाग) के लिए – 5 पद 
4. राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी, राजस्व विभाग) के लिए – 119 पद 
5. राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल, राजस्व विभाग) के लिए – 61 पद 
6. ग्राम विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास विभाग) के लिए – 205 पद 
7. ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (पंचायतीराज विभाग) के लिए – 16 पद 
8. स्वागती (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद) के लिए – 3 पद 
9. सहायक स्वागती (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद) के लिए – 1 पद 

शैक्षिक योग्यता 
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। 

आयु सीमा 
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं, रिजर्ट कैटेगरी को अधिक आयु में छूट प्रदान की जाएगी। 

आवेदन फीस 
1. सामान्य और राज्य ओबीसी कैटेगरी उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए 300 रुपए देने होंगे। 
2. राज्य के एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवार को आवेदन फीस 150 रुपए देने होंगे। 
3. दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवार को भी आवेदन फीस 150 रुपए भरने होंगे। बाकि सभी के लिए निशुल्क है। 

चयन प्रक्रिया
UKSSSC उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर करेगी, जिसका एग्जाम 27 जुलाई को आयोजित होगा। इस परीक्षा में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टिप्ल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवार को समय 2 घंटे दिया जाएगा। 

सैलरी स्ट्रक्चर
1. सहायक समीक्षा अधिकारी (उत्तराखण्ड राज्यपाल सचिवालय) – लेवल-07 के अनुसरा 44,900-  1,42,400 रुपए। 
2. वैयक्तिक सहायक (उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) – लेवल 6 के अनुसार 35,400-  1,12,400 रुपए। 
3. सहायक अधीक्षक (महिला कल्याण विभाग) – लेवल 5 के अनुसार 29,200-  92,300 रुपए। 
4. राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी, राजस्व विभाग) लेवल 5 के अनुसार 29,200- 92,300 रुपए। 
5. राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल, राजस्व विभाग) लेवल 5 के अनुसार 29,200- 92,300 रुपए। 
6. ग्राम विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास विभाग) लेवल 4 के अनुसार 25,500- 81,100 रुपए। 
7. ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (पंचायतीराज विभाग) लेवल 4 के अनुसार 25,500- 81,100 रुपए। 
8. स्वागती (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद) लेवल 4 के अनुसार 25,500- 81,100 रुपए। 
9. सहायक स्वागती (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद) लेवल 2 के अनुसार 19,900- 63,200 रुपए। 

आवेदन लिंक 
यदि कोई उम्मीदवार इस पत्र के लिए इच्छुक है और आवेदन करना चाहता है तो दिए गए डायरेक्ट लिंक आवेदन कर सकता है। 
अप्लाई लिंक..

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!