Section-Specific Split Button

UPTET 2026 में बड़ा बदलाव, बीएड अभ्यर्थियों को मिली राहत, 50 हजार शिक्षक होंगे अब शामिल

UPTET 2026 नोटिफिकेशन में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है। नए नियमों के अनुसार परीक्षा पात्रता और दायरे में संशोधन हुआ है, जिससे शिक्षण क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलती दिख रही हैं।
UPTET 2026
UPTET 2026 (Img- Internet)

Lucknow:  उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET 2026 के नोटिफिकेशन में 3 बदलाव किया है। इससे प्रदेश के 50 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। ऐसे में अब अभ्यार्थी यूपी टीईटी परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए आयोग ने नया नोटिफिकेशन मंगलवार को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया है।

UPTET 2026: टीईटी में बैठने की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

मिली जानकारी के मुताबिक, अब जिनके पास टीईटी में बैठने की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता नहीं है वे भी टीईटी परीक्षा दे सकेंगे। साथ ही अब बीएड और बीटीसी कर रहे छात्र भी UPTET 2026 परीक्षा दे सकते हैं। मगर बीएड पास अभ्यर्थियों को केवल उच्च प्राथमिक विद्यालयों ( कक्षा 6 से 8 तक) का ही टीईटी परीक्षा देने की अनुमति दी गई है।

परीक्षा का कार्यक्रम 20 मार्च को घोषित

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET 2026 परीक्षा का कार्यक्रम 20 मार्च को घोषित किया था। यह परीक्षा 4 साल बाद होने जा रही है। शिक्षक बनने के सपने देख रहे युवाओं को इसका लंबे समय इंतजार था। साथ ही बता दें कि इस बार अनुमानता टीईटी परीक्षा के लिए 15-20 लाख आवेदन आए हैं। इसमें प्रदेश के 1.86 लाख ऐसे टीचर भी शामिल हैं, जो अब तक टीईटी पास नहीं कर सके।

UPTET 2026 की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में बदलाव

1 सिंतबर 2025 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से प्रभावित प्रदेश के सभी सहायक अध्यापक टीईटी परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। साथ ही आयोग के मुताबिक, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में बदलाव होंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और NCTE की ओर से 4 अगस्त 2022 तो जारी स्पष्टीकरण के अनुसार बीएड/टीचर्स ट्रेनिंग कोर्स के फाइनल ईयर स्टूडेंट यूपी टीईटी दे सकते हैं।

टीईटी देने की अनुमति शर्त के साथ

आयोग ने मूल विज्ञापन में बीएड वाले प्राथमिक शिक्षक (पेपर-1) के लिए टीईटी देने की अनुमति शर्त के साथ दी थी। उन्हें नियुक्ति के बाद दो साल के अंदर एसबीटीसी का छह महीने का ब्रिज कोर्स करना अनिवार्य था। मगर अब आयोग ने इस बिंदु को हटा दिया है।

निष्कर्ष

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET 2026 नोटिफिकेशन में तीन बड़े बदलाव किए हैं, जिससे करीब 50 हजार शिक्षकों और अभ्यर्थियों को राहत मिली है। बीएड पास अभ्यर्थी अब केवल कक्षा 6 से 8 तक की टीईटी परीक्षा दे सकेंगे। UPTET 2026 के इस बदलाव से पात्रता स्पष्ट हुई है। युवा डाइनामाइट की अपील है कि अभ्यर्थी समय पर आवेदन करें और किसी भी अवसर से न चूकें।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!