Section-Specific Split Button

UPSSSC: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Lekhpal exam- Admit card news (1)
लेखपाल मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

Lucknow: UPSSSC ने यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UPSSSC Official Website पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।

7,794 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश में कुल 7,794 लेखपाल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

आयोग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक केवल वही अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे, जिन्होंने परीक्षा शुल्क सफलतापूर्वक जमा किया है।

यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा ऑफलाइन OMR मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है।

परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, जबकि हर गलत उत्तर पर ¼ अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

विषयवार प्रश्नों का विवरण:

  • जनरल अवेयरनेस और एप्टीट्यूड – 65 प्रश्न
  • कंप्यूटर एवं आईटी – 15 प्रश्न
  • उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान एवं राज्य विशेष – 20 प्रश्न

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. सबसे पहले UPSSSC Official Website पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Admit Card/Latest Updates” सेक्शन खोलें।
  3. “UPSSSC Lekhpal Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  5. Submit बटन पर क्लिक करें।
  6. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  7. इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
Previous Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!