Section-Specific Split Button

UPSSSC : लॉकडाउन खत्म होते ही इस जगह पर शुरू होगी भर्ती..

लॉकडाउन खुलते ही कई सारी जगहों पर कई पदों की भर्ती शुरू कर दी जाएगी। इसी दौरान राज्य परिषद में लेखपाल के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया लॉकडाउन खत्म होने के बाद तुरंत शुरू करने की तैयारी है। युवा डाइनामाइट आपके लिए लाया है नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी..

नई दिल्लीः लॉकडाउन के कारण कई जगहों पर भर्ती औऱ आवेदन अटके हुए हैं। लॉकडाउन खुलते ही कई जगहों पर भर्ती शुरू कर दी जाएगी। राज्य परिषद में लेखपाल के 5200 पदों पर भर्ती प्रक्रिया लॉकडाउन खत्म होने के बाद तुरंत शुरू करने की तैयारी है।

लेखपाल के कुल 5200 पदों की भर्ती की प्रक्रिया 3 मई के बाद से शुरु कर दी जाएगी। राजस्व परिषद ने आयोग को इस संबंध में भर्ती के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद भर्ती संबंधी विज्ञापन निकाला जाएगा। ऑनलाइन आवेदन लेकर भर्ती परीक्षा कराएगा।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!