New Delhi, UPSSSC PET Syllabus 2026: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPSSSC PET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की तैयारी का समय अब काफी महत्वपूर्ण है। परीक्षा का आयोजन 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को अब अपनी तैयारी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के अनुसार करनी चाहिए।
UPSSSC PET Syllabus 2026 में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी। इसलिए अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा पैटर्न के साथ पूरा सिलेबस समझना जरूरी है।
UPSSSC PET Syllabus 2026: यूपी पीईटी परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और पेपर कुल 100 अंकों का होगा। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जिन सवालों का उत्तर नहीं जानते, उनमें अनुमान लगाने से बचें।
UPSSSC PET Syllabus 2026: इन 15 विषयों से आएंगे सवाल
UPSSSC PET Syllabus 2026 परीक्षा में कुल 15 विषयों को शामिल किया गया है। इनमें इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, संविधान, विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, रीजनिंग, करेंट अफेयर्स और सामान्य जागरूकता समेत अन्य विषय शामिल हैं।
1. भारतीय इतिहास
भारतीय इतिहास से 5 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इसमें सिंधु घाटी सभ्यता, बौद्ध और जैन धर्म, मौर्य एवं गुप्त वंश, हर्षवर्द्धन, राजपूत काल, सल्तनत काल, मुगल साम्राज्य, मराठा, ब्रिटिश शासन और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम जैसे टॉपिक शामिल हैं।
2. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
इस सेक्शन से भी 5 अंकों के प्रश्न होंगे। इसमें स्वतंत्रता आंदोलन के शुरुआती वर्ष, स्वदेशी आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, महात्मा गांधी एवं अन्य नेताओं की भूमिका, क्रांतिकारी आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, आजाद हिंद फौज और नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े टॉपिक शामिल हैं।
3. भूगोल
भूगोल से 5 अंकों के प्रश्न आएंगे। इसमें भारत और विश्व का भौतिक एवं राजनीतिक भूगोल, नदियां, नदी घाटियां, भूजल, पर्वत, हिमनद, मरुस्थल, वन, खनिज संसाधन, जलवायु, मौसम, टाइम जोन, जनसंख्या में बदलाव और प्रवास जैसे विषय शामिल हैं।
4. भारतीय अर्थव्यवस्था
भारतीय अर्थव्यवस्था से 5 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। इसमें 1947 से 1991 तक की अर्थव्यवस्था, योजना आयोग, पंचवर्षीय योजनाएं, मिश्रित अर्थव्यवस्था, हरित क्रांति, ऑपरेशन फ्लड, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, 1991 के आर्थिक सुधार और 2014 के बाद के आर्थिक सुधार शामिल हैं।
5. भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन
UPSSSC PET Syllabus 2026: इस सेक्शन से 5 अंकों के सवाल होंगे। इसमें संविधान की प्रमुख विशेषताएं, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, नीति-निर्देशक तत्व, संसदीय एवं संघीय व्यवस्था, केंद्र-राज्य संबंध, सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट, जिला प्रशासन, स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े प्रश्न होंगे।
6. सामान्य विज्ञान
सामान्य विज्ञान से 5 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। इसमें प्रारंभिक भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के प्रश्न शामिल होंगे।
7. प्रारंभिक अंकगणित
इस विषय से 5 अंक के प्रश्न होंगे। इसमें पूर्ण संख्या, भिन्न एवं दशमलव, प्रतिशत, सामान्य अंकगणितीय समीकरण, वर्ग एवं वर्गमूल, घातांक और औसत से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
8. सामान्य हिंदी
सामान्य हिंदी से 5 अंक के सवाल होंगे। इसमें संधि, विलोम शब्द, पर्यायवाची, वाक्यांश के लिए एक शब्द, लिंग, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द, मुहावरे-लोकोक्तियां, सामान्य अशुद्धियां और लेखक एवं रचनाएं शामिल हैं।
9. सामान्य अंग्रेजी
अंग्रेजी विषय में अंग्रेजी व्याकरण और अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
10. तर्क एवं तर्कशक्ति
रीजनिंग से 5 अंक के प्रश्न होंगे। इसमें क्रम एवं रैंकिंग, संबंध, समूह से अलग को चुनना, कैलेंडर एवं घड़ी, कारण और प्रभाव, कोडिंग-डिकोडिंग तथा कथन विश्लेषण एवं निर्णय जैसे टॉपिक शामिल हैं।
11. सामयिकी (Current Affairs)
करेंट अफेयर्स से 10 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इसमें भारतीय एवं वैश्विक स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाओं से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।
12. सामान्य जागरूकता
इस सेक्शन से भी 10 अंक के प्रश्न होंगे। इसमें भारत के पड़ोसी देश, देश-राजधानी-मुद्रा, राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश, संसद, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवस, विश्व संगठनों के मुख्यालय, पर्यटन स्थल, कला एवं संस्कृति, खेल, भारतीय अनुसंधान संगठन, पुस्तकें एवं लेखक, पुरस्कार और पर्यावरण से जुड़े प्रश्न शामिल हैं।
13. अपठित हिंदी गद्यांश
इस सेक्शन में 2 गद्यांश दिए जाएंगे। प्रत्येक गद्यांश पर 5 प्रश्न होंगे। इस तरह कुल 10 अंक के सवाल होंगे।
14. ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण
ग्राफ से संबंधित 2 प्रश्न सेट होंगे। प्रत्येक ग्राफ पर 5 सवाल पूछे जाएंगे। इस सेक्शन के कुल अंक 10 होंगे।
15. तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण
इसमें 2 तालिकाएं दी जाएंगी और प्रत्येक तालिका पर 5 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस तरह इस सेक्शन से कुल 10 अंक के सवाल होंगे।
UPSSSC PET Syllabus 2026 की तैयारी कैसे करें?
परीक्षा में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में उम्मीदवारों को नए टॉपिक पढ़ने के साथ-साथ पुराने पढ़े हुए टॉपिक का रिवीजन भी करना चाहिए। खासकर करेंट अफेयर्स, सामान्य जागरूकता, गणित और रीजनिंग के सवालों की नियमित प्रैक्टिस करें।
इसके अलावा पिछले प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट हल करने से परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद मिल सकती है। नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए समय प्रबंधन और सही सवाल चुनने की भी प्रैक्टिस करें।
UPSSSC PET Syllabus 2026: सिलेबस PDF कहां से डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी UPSSSC PET Syllabus 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PET परीक्षा से संबंधित नोटिफिकेशन और सिलेबस की जानकारी चेक कर सकते हैं। परीक्षा से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना को प्राथमिकता देनी चाहिए।
UPSSSC PET Syllabus 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करें और परीक्षा से पहले हर विषय का रिवीजन जरूर पूरा कर लें। सरकारी नौकरी, भर्ती और परीक्षा से जुड़ी ऐसी ही जरूरी खबरों के लिए Yuva Dynamite से जुड़े रहें।








