Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

UPSC NDA 2 Answer Key 2026: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

UPSC NDA 2 Answer Key 2026
UPSC NDA 2 Answer Key 2026: उत्तर कुंजी जारी (सोर्स- Pinterest)

New Delhi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नवल एकेडमी (NDA-2) परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रोविजनल आंसर-की (UPSC NDA 2 Answer Key 2026) जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने प्रदर्शन का सटीक मूल्यांकन कर सकते हैं। यह आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराई गई है।

इस दिन आयोजित हुई थी परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा एनडीए-2 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को सफलतापूलर्व कराया गया था। यह परीक्षा दो अलग-अलग पालियों (शिफ्ट) में संपन्न हुई थी-

प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

द्वितीय पाली: दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक

रिक्तियों का विवरण और कुल पद

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 394 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। विभिन्न विंग्स के लिए पदों का वर्गीकरण नीचे दिया गया है-

थल सेना (Army): 208 पद

नौसेना (Navy): 42 पद

वायु सेना (Air Force): 120 पद

नवल एकेडमी (Naval Academy): 24 पद

UPSC NDA 2 Answer Key 2026 आंसर-की डाउनलोड करने की प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपनी प्रोविजनल आंसर-की (UPSC NDA 2 Answer Key 2026) डाउनलोड कर सकते हैं-

सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर मौजूद ‘What’s New’ सेक्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद ‘Provisional Answer Key National Defence Academy and Naval Academy Examination (II), 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करें।

लिंक पर क्लिक करते ही आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।

अंत में भविष्य के संदर्भ और अपने उत्तरों के मिलान के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement