Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

2 लाख से ज्यादा सैलरी और 62 साल तक मौका: UPESSC प्रिंसिपल भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी दौर

UPESSC प्रिंसिपल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त नजदीक है। 2.18 लाख तक सैलरी वाली इस भर्ती के लिए पीएचडी और 15 साल का अनुभव जरूरी है।
UPESSC Recruitment
UPESSC प्रिंसिपल पद में भर्ती (Imgp Pinterest)

Lucknow: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा निकाली गई प्रिंसिपल भर्ती प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। जो योग्य अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रिंसिपल बनने की ख्वाहिश रखते हैं, उनके लिए अब बिना समय गंवाए फॉर्म भरना बेहद जरूरी है।

आयोग द्वारा तय शेड्यूल के मुताबिक, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा, यदि आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो उम्मीदवार 23 अगस्त 2026 तक उसमें आवश्यक सुधार कर सकते हैं।

UPESSC Recruitment 2026: आकर्षक सैलरी और 62 वर्ष तक उम्र की छूट

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों को बेहतरीन वेतनमान का लाभ मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 1,44,200 रुपये से लेकर 2,18,200 रुपये तक का आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा। अगर आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की उम्र की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी, जिसमें अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष तय की गई है।

UPESSC Recruitment 2026: कौन होंगे पात्र और कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

प्रिंसिपल पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए अभ्यर्थियों के पास पीएचडी (Ph.D.) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, कॉलेज या उच्च शिक्षा संस्थान में न्यूनतम 15 वर्षों का शैक्षणिक कार्य अनुभव होना चाहिए। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी श्रेणियों (Categories) के उम्मीदवारों के लिए समान रूप से 3,000 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

UPESSC Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया, नेगेटिव मार्किंग और अनुसंधान प्राप्तांक

आयोग की ओर से प्रिंसिपल पद के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर को किया जाएगा। परीक्षा में कुल 360 अंकों के 12 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि गलत जवाब देने पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 40 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी का चयन तभी पक्का माना जाएगा जब वह न्यूनतम 110 अनुसंधान प्राप्तांक (Research Score) हासिल कर लेगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार UPESSC के आधिकारिक नोटिफिकेशन की मदद ले सकते हैं।

निष्कर्ष

अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement