Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

UP Special TET 2026: यूपी में शिक्षक बनने का सपना होगा साकार, स्पेशल टीईटी का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की पूरी क्रोनोलॉजी

UP Special TET 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी! 5 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन। 3 नवंबर को होगी परीक्षा, जिसमें नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग।
UP Special TET 2026
UP Special TET 2026 की घोषणा (Img- Pinterest)

Lucknow: उत्तर प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी और राहत भरी खबर आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत ‘UP Special TET 2026’ का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा राज्य के प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर पर शिक्षकों की पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जा रही है।

UP Special TET 2026: आवेदन और परीक्षा का पूरा शेड्यूल, नोट कर लें जरूरी तारीखें

आयोग द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, अभ्यर्थी 5 सितंबर से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म भरने और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर तय की गई है। यदि आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो जाती है, तो उम्मीदवार 8 अक्टूबर तक उसमें संशोधन कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर 2026 को किया जाएगा, जबकि इसके लिए एडमिट कार्ड 1 नवंबर 2026 को जारी कर दिए जाएंगे।

UP Special TET 2026: OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) अनिवार्य, इसके बिना अधूरा रहेगा फॉर्म

इस बार आवेदन प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) का है। अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने से पहले OTR की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिन अभ्यर्थियों ने आयोग के पोर्टल पर पहले से OTR कर रखा है, उन्हें नया रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होगी; वे अपने पुराने लॉगिन विवरण से ही आवेदन कर सकेंगे। नए उम्मीदवारों को पहले OTR पूरा करना होगा, तभी स्पेशल टीईटी का आवेदन पत्र खुलेगा।

UP Special TET 2026: आवेदन शुल्क और परीक्षा का स्वरूप

विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क तय किया गया है:

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग: 1000 रुपये
एससी और एसटी वर्ग: 500 रुपये
दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थी: 300 रुपये

परीक्षा में दोनों पेपरों (पेपर 1 और पेपर 2) में 150-150 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को पास होने के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक लाने होंगे, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

UP Special TET 2026: शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

पेपर 1 (कक्षा 1 से 5): कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी और 2-वर्षीय डी.एल.एड. (D.El.Ed.) या बी.एड. (B.Ed.) धारक अभ्यर्थी योग्य होंगे।
पेपर 2 (कक्षा 6 से 8): कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन और 2-वर्षीय डिप्लोमा/बी.एड. या 50% अंकों के साथ 4-वर्षीय B.El.Ed. करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

निष्कर्ष

अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement