Section-Specific Split Button

UP Rojgar Mela: यूपी में इन 20 शहरों में लगा रोजगार मेला, निकली बंपर जॉब, फटाफट करें अप्लाई

UP Rojgar Mela News
यूपी में लगा लगा रोजगार मेला

Lucknow: उत्तर प्रदेश में नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशी का मौका है। यह मौका फ्रेशर और अनुभवी दोनों के लिए है। इच्छुक अभ्यर्थी पहले से ही (rojgaarsangam.up.gov.in) की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

पदों की संख्या

UP Rojgar Mela में 98000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

आवेदन की तिथि

19 से 28 फरवरी तक यह मेला अलग-अलग जिलों में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार डेट और वेन्यू के अनुसार पूरी सूची देखकर अपने नजदीकी स्थल पर पहुंच सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पहले से ही rojgaarsangam.up.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा, मेले के स्थल पर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि बिना पूर्व पंजीकरण वाले उम्मीदवार भी मौके का लाभ उठा सकें।

इन जिलों में होगी भर्तियां

गोरखपुर, कानपुर, रायबरेली और प्रतापगढ़, कानपुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, मेरठ सहित कई जिलों में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।

शैक्षिक योग्यता

UP Rojgar Mela में 10वीं पास, 12वीं, आईटीआई, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सभी श्रेणी के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अलग-अलग कंपनियां और सेक्टर अपनी आवश्यकता के अनुसार उम्मीदवारों का चयन करेंगे।

देखिए रोजगार मेले की तिथि, पदो की संख्या, जिले का नाम और मेला स्थल की सूची

UP Rojgar Mela 19 फरवरी 2026 को देवरिया, 20 फरवरी 2026 प्रतापगढ़, 21फरवरी को प्रयागराज, गोरखपुर, गोंडा, चंदौली, कानपुर नगर, पीलीभीत, 23फरवरी उन्नाव 24-26फरवरी मेरठ, 24 फरवरी मुरादाबाद, 25 फरवरी मिर्जापुर, 25 फरवरी भदौही, 25 फरवरी सहारनपुर 25फरवरी गौतमबुद्ध नगर, महोबा, 26 फरवरी अमेठी, झांसी. अयोध्या, आजमगढ़, 27 फरवरी उन्नाव, रायबरेली, 28 फरवरी को कानपुर नगर, बुलंदशहर, जौनपुर, गोरखपुर में लगेगा।

UP Rojgar Mela में जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  1. सभी एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स और मार्कशीट साथ लेकर जाएं।
  2. जरूरी अन्य दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी रखें।
  3. अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड जरूर साथ रखें।
  4. 2-3 पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखें।
  5. चयन होने की स्थिति में इन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।
  6. अधिक जानकारी के लिए रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें।

ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट up.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर रजिस्ट्रेशन/लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
  3. यदि नए यूजर हैं तो पहले नया पंजीकरण (New Registration) करें।
  4. अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शैक्षणिक विवरण भरें।
  5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और प्रोफाइल पूरा करें।
  6. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर जॉब फेयर/रोजगार मेला सेक्शन में जाएं।
  7. अपनी योग्यता और जिले के अनुसार मेला चुनें।
  8. आवेदन कन्फर्म करें और भविष्य के लिए प्रिंट या स्क्रीनशॉट अपने पास रख लें।

अगर आप इन पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि YuvaDynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post

कैटेगरी

error: Content is protected !!