Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, फ्रेशर भी कर सकते हैं आवेदन

UP Job Fare 2026: आज उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में जॉब फेयर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें 12,050 पदों के लिए सीधी भर्ती की जाएगी। जानें कि आपके जिले में यह मेला कहां आयोजित हो रहा है और इसके लिए आवेदन कैसे करें।
UP Rojgar Mela 2026
UP Rojgar Mela 2026

UP Rojgar Mela 2026: आज युवाओं के लिए अच्छा दिन है। आज के दिन युवाओं के लिए जॉब तलाशने का सपना पूरा हो सकता है। क्योंकि आज से यूपी के कई जिलों में रोजगार मेला लगने जा रहा है। इसके सभी युवा आवेदन कर सकते हैं मेले में शामिल हो सकते हैं। राज्य के 10 प्रमुख, जिलों में एक साथ UP जॉब फेयर आयोजित किया जा रहा है। निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों ने 12,050 से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए मौके पर ही इंटरव्यू लेंगी।

UP Rojgar Mela 2026: किन जिलों में लग रहा है यह मेला

UP Rojgar Mela 2026: इसमे सबसे अच्छी बात यह है कि ये मेला सभी युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर हो सकात है। चाहे आप 10वीं पास क्यों न हो आपको उसके बाद भी यहां जॉब मिल सकती है। आपके पास पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री हो, और चाहे आप फ्रेशर हों या अनुभवी पेशेवर हो लेकिन उसके बाद भी आपको यहां जॉब मिल सकती है। अगर आपको यह जानना है कि आपके आस-पास किस जिले में रोजगार मेला लगा हुआ है तो आप इस खबर को पूरा पढ़ें और नीचे दिए गए चार्टों में अपने जिले के बारे में जरूर पढ़ें

UP Rojgar Mela 2026: जिलेवार रोजगार मेला: खाली पद और आयोजन स्थल

जिला खाली पदों की संख्या रोजगार मेले का पता (Venue)
अयोध्या 3,593 पद के. श्री कृष्णा आर.टी.एस. महाविद्यालय परिसर, नरौली, अयोध्या
जौनपुर 1,823 पद राजकीय पॉलिटेक्निक, जगदीशपुर, जौनपुर
आगरा 1,318 पद श्री सिद्धिविनायक एजुकेशन महाविद्यालय, बिचपुरी-अछनेरा रोड, रैवा, आगरा
शाहजहांपुर 1,292 पद राजकीय आईटीआई (ITI), जलालाबाद, शाहजहांपुर
अंबेडकर नगर 1,152 पद देव इंद्रावती पीजी कॉलेज, कटेहरी, अंबेडकर नगर
गोंडा 1,015 पद श्री लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोंडा
उन्नाव 992 पद राम सिंह ललता सिंह इंटर कॉलेज, छोटाखेड़ा, उन्नाव
फतेहपुर 570 पद किरन सिंह महाविद्यालय, गाजीपुर, फतेहपुर
गोरखपुर 150 पद बाबू पीजी कॉलेज, पीपीगंज, नेपाल रोड, गोरखपुर
बदायूं 145 पद प्रमोद इंटर कॉलेज, सहसवान, बदायूं

UP Rojgar Mela 2026: इसमें कौन भाग ले सकता है?

जो उम्मीदवार 10वीं या 12वीं कक्षा पास कर चुके हैं, या जिनके पास ITI सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, ग्रेजुएट या पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री है, वे इस जॉब फेयर में भाग लेने के पात्र हैं। चाहे आप फ्रेशर हों (अपनी पहली नौकरी की तलाश में) या अनुभवी पेशेवर, यहाँ दोनों के लिए अवसर उपलब्ध हैं। आयु सीमा और वेतन पैकेज कंपनी और पद के अनुसार अलग-अलग होंगे। जॉब फेयर में जाने से पहले, आधिकारिक पोर्टल पर जाकर भाग लेने वाली कंपनियों की सूची देखें और उन कंपनियों को चुनें जो आपकी योग्यताओं के अनुरूप हों।

Indian Student in USA: अमेरिका में विदेशी छात्रों की संख्या घटी, फिर भी भारतीय बने नंबर-1

UP Rojgar Mela 2026: आवेदन शुल्क और जरूरी प्रक्रियाएं

इस जॉब फेयर में भाग लेने या इसके माध्यम से आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा; यह पूरी तरह से निःशुल्क है। इसमें शामिल होने से पहले, उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक ‘रोजगार संगम’ पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। इंटरव्यू के लिए जाते समय, अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज (मार्कशीट/प्रमाण पत्र), पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और अपने अपडेटेड रिज्यूमे की कई प्रतियां साथ ले जाना सुनिश्चित करें।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!