Section-Specific Split Button

UP Recruitment 2026: आबकारी सिपाही भर्ती में निकली बंपर वैकेंसी, फटाफट करें आवेदन

UPSSSC Recruitment - news
आबकारी सिपाही के पदों पर ढेरों जॉब (फोटो सोर्स- इंटरनेट)

Lucknow: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

पदों की संख्या

इस भर्ती अभियान के तहत राज्य में एक्साइज कॉन्स्टेबल यानी आबकारी सिपाही के कुल 722 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर मानी जा रही है, जिन्होंने 12वीं पास कर ली है और सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। आयोग की ओर से तय प्रक्रिया के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

UPSSSC द्वारा जारी इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आबकारी सिपाही के 722 पदों को भरा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

UP Jobs 2026: यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती के लिए 11 जून तक करें आवेदन

आवेदन तिथि

आयोग के अनुसार उम्मीदवार 24 जून 2026 तक आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। वहीं आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसमें सुधार करने के लिए 1 जुलाई 2026 तक का समय दिया गया है।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

आबकारी सिपाही भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना भी जरूरी रहेगा।

बिना PET स्कोर वाले उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपने PET स्कोर की जांच कर लेनी चाहिए।

आयु सीमा

भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना आयोग द्वारा तय तिथि के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये तय किया गया है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फीस जमा कर सकेंगे।

शारीरिक मानक भी जरूरी

आबकारी सिपाही भर्ती में शारीरिक मानकों का पालन करना भी अनिवार्य होगा। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 167.6 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। वहीं सीने की माप 80 से 85 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

UP Govt Jobs: बेरोजगार युवाओं के लिए लॉटरी, टाटा मोटर्स में भर्ती का ऐसा मौका फिर कभी नहीं मिलेगा

महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर तय की गई है। साथ ही महिला अभ्यर्थियों का वजन कम से कम 45 किलोग्राम होना जरूरी होगा। भर्ती प्रक्रिया के दौरान फिजिकल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें PET स्कोर, लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे। आयोग द्वारा तय प्रक्रिया के अनुसार अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

ऐसे करें अप्लाई

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए  ‘कैंडिडेट लॉग इन’ (Candidate Login) विकल्प पर क्लिक करे.
  3. इसके बाद आबकारी सिपाही भर्ती 2026 से जुड़े ‘अप्लाई लिंक’ को खोलें।
  4. मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करके अपना पंजीकरण (Registration) पूरा करें।
  5. रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और अन्य जरूरी विवरण सावधानी से भरें।
  6. सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  7. फीस जमा होने के बाद आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
  8. भविष्य की जरूरत के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!