Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (UP Police Constable Result 2026) में शामिल हुए लाखों युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जुलाई के आखिरी सप्ताह में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है।
हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसी सप्ताह परिणाम जारी हो सकता है।
32,679 पदों पर होनी है भर्ती (UP Police Constable Result 2026)
इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस में कुल 32,679 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। यह राज्य की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रियाओं में से एक मानी जा रही है। भर्ती परीक्षा के लिए करीब 21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
परीक्षा समाप्त होने के बाद बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और उम्मीदवारों से आपत्तियां भी मांगी थीं। अब सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों की नजर केवल फाइनल रिजल्ट और कट-ऑफ पर टिकी हुई है।
रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे करें चेक
जैसे ही बोर्ड परिणाम (UP Police Constable Result 2026) जारी करेगा, उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर UP Police Constable Result 2026 या Merit List के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ पर भी रहेगी नजर
रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट और संभावित कट-ऑफ भी जारी की जा सकती है। इससे अभ्यर्थियों को यह पता चल जाएगा कि अगले चरण के लिए उनका चयन हुआ है या नहीं। इस बार बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के शामिल होने के कारण कट-ऑफ को लेकर भी काफी चर्चा है। हालांकि अंतिम कट-ऑफ बोर्ड द्वारा जारी मेरिट के आधार पर ही तय होगी।
रिजल्ट के बाद शुरू होगी अगली प्रक्रिया
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। इसमें सबसे पहले दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और उसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test) तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजल्ट जारी होने के बाद अगस्त के दूसरे पखवाड़े से यह प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
उम्मीदवार रखें इन बातों का ध्यान
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह या सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें। रिजल्ट जारी होने से जुड़ी हर आधिकारिक सूचना केवल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगी। इसलिए उम्मीदवार समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट से चूक न जाएं।