Section-Specific Split Button

UP Board जल्द जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें क्या है तारीख

UP Board 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे 52 लाख छात्रों के लिए बड़ी खबर है। कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है और 19 से 30 अप्रैल के बीच परिणाम जारी हो सकते हैं।
UP Board
UP Board रिजल्ट (Img- Internet)

Lucknow: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है, क्योंकि कभी भी रिजल्ट जारी हो सकता है। बात दें कि इस साल करीब 52 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जो अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कब जारी होगा UP Board का रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, UP Board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है। बोर्ड रिजल्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित करेगा, जिसके बाद छात्र ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकेंगे।

कॉपियों की जांच पूरी, अपलोडिंग जारी

बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। हालांकि अभी मार्क्स अपलोड करने का कार्य जारी है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

कब हुई थी परीक्षा

इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। इस दौरान प्रदेश भर के लाखों छात्रों ने परीक्षा दी। बोर्ड ने इस बार भी समय पर परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया है।

पास होने के लिए जरूरी अंक

UP Board की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिससे उन्हें दोबारा मौका मिल सके।

डिजीलॉकर से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

छात्र अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा DigiLocker के जरिए भी देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें digilocker.gov.in पर जाकर लॉगिन करना होगा। यह तरीका खासतौर पर उन छात्रों के लिए उपयोगी है, जिन्हें वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण परेशानी होती है।

रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र upmsp.edu.in, upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और अन्य लॉगिन डिटेल्स की जरूरत होगी।

टॉपर्स को मिलेगा इनाम

हर साल की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। टॉपर्स को नकद पुरस्कार के साथ-साथ लैपटॉप भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई में मदद मिल सके।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होने के समय किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर छात्रों का इंतजार अब खत्म होने के करीब है। कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है और जल्द परिणाम जारी होगा। पूरी जानकारी के लिए युवा डाइनामाइट न्यूज़ से जुड़े रहें, जहां आपको हर अपडेट सबसे पहले और सटीक रूप में मिलता रहेगा।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!