Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

बिना रेगुलर स्कूल गए देनी है UP Board परीक्षा? जानिए आवेदन की लास्ट डेट, फीस और करेक्शन विंडो की पूरी डिटेल

UP Board ने सत्र 2026-27 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के परीक्षा फॉर्म का शेड्यूल जारी कर दिया है। जानिए फीस स्ट्रक्चर, लेट फीस और करेक्शन की सभी अहम तारीखें।
UP Board
UP Board का बड़ा अपडेट

Lucknow: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की प्राइवेट बोर्ड परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है। UP Board के सचिव भगवती सिंह की तरफ से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, जो छात्र किसी वजह से रेगुलर पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं और प्राइवेट परीक्षार्थी के तौर पर शामिल होना चाहते हैं, वे अपने नजदीकी फॉरवर्डिंग सेंटर (अग्रसारण केंद्र) के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। समय रहते आवेदन जमा करना बेहद जरूरी है ताकि अंतिम समय की भागदौड़ से बचा जा सके।

UP Board में आवेदन और फीस जमा करने की महत्वपूर्ण तिथियां

प्राइवेट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अपने आवेदन पत्र और निर्धारित परीक्षा शुल्क 5 अगस्त 2026 तक फॉरवर्डिंग सेंटर के प्रधानाचार्य के पास जमा कराने होंगे। इसके बाद संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल 10 अगस्त 2026 तक एकमुश्त चालान के माध्यम से फीस को सरकारी कोषागार (ट्रेजरी) में जमा करेंगे। जो छात्र 5 अगस्त तक फीस नहीं दे पाएंगे, वे 100 रुपये लेट फीस के साथ 16 अगस्त 2026 तक चालान के जरिए अपनी फीस जमा कर सकेंगे।

वेबसाइट पर अपलोड और करेक्शन विंडो की टाइमलाइन

बिना लेट फीस वाले फॉर्म की जानकारी वेबसाइट पर 16 अगस्त की रात 12 बजे तक अपलोड होगी, जबकि लेट फीस वाले आवेदन 20 अगस्त तक अपलोड किए जा सकेंगे। फॉर्म में किसी भी गड़बड़ी को सुधारने के लिए बोर्ड ने विशेष व्यवस्था की है।

प्रधानाचार्य 21 से 31 अगस्त के बीच चेक लिस्ट निकालकर नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय और फोटो की जांच करेंगे। यदि कोई गलती पाई जाती है, तो उसमें सुधार (Correction) के लिए 1 सितंबर से 10 सितंबर की रात 12 बजे तक का समय दिया जाएगा। इसके बाद पूरी सूची 30 सितंबर तक डीआईओएस (DIOS) कार्यालय में जमा की जाएगी।

UP Board: जानिए कितनी लगेगी प्राइवेट परीक्षा फीस

UP Board ने सभी वर्गों के लिए पारदर्शी फीस ढांचा जारी किया है। 10वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क 706 रुपये, क्रेडिट सिस्टम फीस 306 रुपये और अतिरिक्त विषय की फीस 206 रुपये प्रति विषय रखी गई है।

वहीं 12वीं (इंटरमीडिएट) के प्राइवेट परीक्षार्थियों, कृषि भाग-1 व 2 और व्यावसायिक वर्ग के अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क 806 रुपये तय किया गया है। 12वीं में भी अतिरिक्त विषय के लिए 206 रुपये प्रति विषय शुल्क देय होगा।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!