Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी के कई जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका के पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका के पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। 12वीं पास महिला उम्मीदवार जिले के अनुसार अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकती हैं। जानें योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, फीस, चयन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी।
UP Anganwadi Bharti 2026
यूपी में आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका के पदों पर भर्ती (सोर्स- Pinterest)

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहीं महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य के कई जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री और आंगनवाड़ी (Anganwadi) सहायिका के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। 12वीं पास महिलाएं जिले के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। खास बात यह है कि भर्ती में किसी तरह की आवेदन फीस नहीं ली जाएगी और चयन परीक्षा व इंटरव्यू के बिना मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

किन जिलों में हो रही है भर्ती?

इस भर्ती के तहत अलग-अलग जिलों में Anganwadi कार्यकत्री और सहायिका के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आंगनवाड़ी कार्यकत्री के लिए महराजगंज में 164 पद, इटावा में 110, सोनभद्र में 201, बरेली में 174, संतकबीर नगर में 192, कुशीनगर में 245, एटा में 133, हापुड़ में 120, सीतापुर में 365 और फिरोजाबाद में 101 पद बताए गए हैं।

वहीं Anganwadi सहायिका के लिए महराजगंज में 141, अंबेडकर नगर में 105, फर्रुखाबाद में 140, हापुड़ में 197, एटा में 130 और सीतापुर में 306 पद हैं। अलग-अलग जिलों में आवेदन की अंतिम तारीख भी अलग है, इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित जिले की भर्ती जानकारी जरूर जांच लें।

कौन कर सकता है आवेदन?

Anganwadi वर्कर और सहायिका के पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार का उसी जिले का निवासी होना जरूरी है, जहां से वह आवेदन कर रही है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो महिला उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।

उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

घर बैठे ऐसे करें आवेदन

महिला उम्मीदवार मोबाइल से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं। इसके बाद New Anganwadi Recruitment Registration लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

आवेदन के लिए नहीं देनी होगी फीस

Anganwadi की इस भर्ती में आवेदन करने वाली महिलाओं को किसी भी तरह की आवेदन फीस नहीं देनी होगी। सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकती हैं।

बिना परीक्षा और इंटरव्यू होगा चयन

Anganwadi वर्कर और सहायिका के पदों पर उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के किया जाएगा। आवेदन करने वाली महिलाओं की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पात्र उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

निष्कर्ष


UP Anganwadi Bharti 2026 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में काम करने का अच्छा अवसर है। अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement