Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने झांसी में आंगनबाड़ी वर्कर के 223 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक महिलाएं आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से इस अभियान का हिस्सा बन सकती हैं।
UP Anganwadi Bharti 2026 के लिये शैक्षणिक योग्यता
UP Anganwadi Bharti 2026 भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना या इसके समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी।
UP Anganwadi Bharti 2026 आवेदन से जुड़ी मुख्य शर्तें
स्थाई निवास: उम्मीदवार का संबंधित वार्ड या ग्राम सभा का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया: इन पदों पर चयन के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि मेरिट लिस्ट 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
आवेदन का तरीका: आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन फॉर्म मान्य नहीं होंगे।
UP Anganwadi Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने के चरण
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.upanganwadibharti.in पर विजिट करें।
होमपेज पर दिए गए Anganwadi Worker (AWW) और फिर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई सभी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
अपने आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपियां अपलोड करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
महत्वपूर्ण टिप: आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है। अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय सीमा समाप्त होने से पहले ही अपना फॉर्म अवश्य जमा कर दें।
निष्कर्ष
अगर आप UP Anganwadi Bharti 2026 पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।








