UP Board Result 2021: जानिए कब घोषित होंग यूपी 10वीं, 12वीं परीक्षा के रिजल्ट, पढ़ें जरूरी अपडेट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी कर दी है। लखनऊ: कोरोना संकट के कारण निरस्त की गई यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के यह खबर बड़े काम की है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम तैयार कर लिये है और अब सरकार रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुट गई है। यूपी में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र अब अपने परिणामों का बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं, ताकि वे आगे का निर्णय ले सकें। इस बार परीक्षा आयोजित न होने के कारण कापियों को जांचने वाली जैसी कोई बात नहीं है। छात्रों को पिछले परफार्मेंस के आधार पर ही अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाना है। बताया जाता है कि इसके लिये शिक्षा विभाग और सरकार द्वारा तय किये गये फार्मूले के आधार पर सभी छात्रों का मूल्यांकन किया जा चुका है। ऐसे यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक रिजल्ट की घोषणा डिप्टी सीएम द्वारा की जायेगी। बताया जाता है कि इसके लिये सभी तरह की तैयारियां अंतिम दौर में है। इस बार बोर्ड टॉपर की भी घोषणा नहीं की जायेगी। इसलिये अब सरकार रिजल्ट को घोषित करने की तैयारी में जुट गई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश बोर्ड एशिया का सबसे बड़ा शैक्षणिक बोर्ड है। इस बार यूपी के लगभग 56 लाख विद्यार्थियों रिजल्ट घोषिता किया जाना है। प्रदेश भर के 56 लाख विद्यार्थियों के रिजल्ट के लिए डेटा फीडिंग का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है। कोरोना काल में छात्रों के अंकों को लेकर बनाई गई नियमावली के अनुसार अंकों वितरण का क्रास वेरिफिकेशन किया जा रहा है, जिसके शीघ्र बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा।
UP Board 12th Exam 2021: 12वीं की बोर्ड परीक्षा में होंगे कई बदलाव, जानें कब होंगे एग्जाम

उत्तर प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में इस बार कोरोना के कारण कुछ खास और नए बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। राज्य शिक्षा मंत्री ने इसकी घोषणा की है। लखनऊः उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने आज 29 मई को जानकारी दी है परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया जाएगा। इस साल लाखों स्टूडेंट्स को नए पैटर्न के हिसाब से परीक्षा देनी होगी। शिक्षामंत्री के अनुसार, परीक्षा 3 घंटे के बजाय केवल डेढ़ घंटे यानी 90 मिनट की होगी। परीक्षा में कुल 10 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें से 3 के जबाव देने होंगे। शिक्षा विभाग कोरोना महामारी की स्थिति का जायज़ा लेने के बाद बोर्ड परीक्षाओं की डेट्स पर कोई फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि यदि परिस्थितियां सुधरती हैं तो जुलाई के तीसरे सप्ताह में ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं। लगभग 27 लाख छात्र इस वर्ष यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं जिन्हें अब नये पैटर्न के अनुसार परीक्षा देनी होगी।
UP Board exam 2021: यूपी बोर्ड ने जारी की सभी जिलों में परीक्षा केन्द्रों की सूची, यहां जानें पूरी डिटेल

यूपी बोर्ड ने सोमवार को सभी 75 जिलों में परीक्षा केंद्रों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। यहां जानें पूरी डिटेल लखनऊः यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिलों में बने केंद्रों की सूची रविवार देर रात तक अपलोड होती रही। यूपी बोर्ड ने सोमवार को सभी 75 जिलों में परीक्षा केंद्रों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। बोर्ड ने रविवार को ऑफिशियल वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर इस सूची को अपलोड कर दिया है। प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ, कौशाम्बी व फतेहपुर समेत 31 जिलो की सूची जारी नहीं हो सकी थी जिसे जारी कर दिया गया। यदि किसी भी जिले में किसी संस्था के छात्र, अभिभावक, प्रबंधन या प्रधानाचार्य को अभी भी कोई आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति 18 फरवरी तक बोर्ड की ई मेल आईडी upmspexamcentre@gmail.com पर लिखकर भेज सकता है।
UP Board Exam Datesheet: यूपी बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट, इस दिन से शुरु होंगी परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बुधवार को 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। जानें पूरी जानकारी यहां लखनऊः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड-2021 के लिये 10वीं और 12वीं की परीक्षा की समय सारणी घोषित कर दी है। यूपी के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने आज यूपी बोर्ड परीक्षाओं की समय सारिणी जारी की। यूपी में हाईस्कूल और इंटर दोनों की संयुक्त परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे 11.15 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। इस बार की परीक्षाओं की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि पिछली वर्ष की तरह इस बार भी 10वीं की परीक्षा केवल 12 कार्य दिवसों में संपन्न करायी जाएंगी, जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं भी उसी तरह केवल 15 कार्य दिनों में संपन्न होंगी। उत्तर प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर परीक्षा की तिथि और समय दिया गया है। डेटशीट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।