Cochin Shipyard Jobs: सीएसएल में अप्रेंटिस का मौका, 10वीं और ITI पास करें फटाफट अप्लाई

New Delhi: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (cochinshipyard.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथि उम्मीदवार 15 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत 308 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयु सीमा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 नवंबर 2025 तक 18 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों को प्रदान की जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा। शैक्षिक योग्यता कोचीन शिपयार्ड अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं कक्षा पास की होनी चाहिए और उनके पास आईटीआई का प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। उम्र सीमा की बात करें तो, 15 नवंबर 2025 तक उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। ऐसे होगा चयन चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। अगर दो अभ्यर्थियों के अंक समान पाए जाते हैं, तो प्राथमिकता उम्र में बड़े उम्मीदवार को दी जाएगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आवेदन करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और सभी प्रविष्टियों को ध्यानपूर्वक और सही ढंग से भरना चाहिए। एक बार आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाने के बाद उसमें दिए गए डेटा में किसी भी प्रकार के परिवर्तन पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी की अच्छी तरह से जांच कर लें। आवेदकों को यह सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है कि उन्होंने अपनी आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति, विकलांगता और अन्य प्रासंगिक जानकारी के प्रमाण के रूप में सभी आवश्यक प्रमाणपत्र एसएपी ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर अपलोड किए हैं। साथ ही हाल ही में लिया गया पासपोर्ट साइज का रंगीन फोटोग्राफ भी अपलोड करना अनिवार्य है। यदि कोई उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज अपलोड नहीं करता है तो उसकी उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया जाएगा और आवेदन सीधे अस्वीकार कर दिया जाएगा। विभिन्न ट्रेड जैसे फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवा इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
ISRO Recruitment: इसरो में 10वीं पास के लिए निकली बंपर जॉब, ये भी करें अप्लाई

New Delhi: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (www.sac.gov.in) या (careers.sac.gov.in) संगठन की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (Space Applications Centre – SAC) ने तकनीशियन ‘B’ और फार्मासिस्ट ‘A’ पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन तिथि ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 13 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न तकनीकी ट्रेडों और एक फार्मेसी पद सहित कुल 55 रिक्तियों को भरना है। इन पदों पर होगी भर्तियां इन पदों में फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक, लैब सहायक, फार्मासिस्ट और टेक्नीशियन बी के पद शामिल हैं। आयु सीमा आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई है। शैक्षिक योग्यता अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (SAC), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में जारी भर्ती के अंतर्गत तकनीशियन ‘B’ (Post Code 09–15) पदों के लिए उम्मीदवारों को मैट्रिकुलेशन (SSC/10वीं कक्षा) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड – जैसे फिटर, इलेक्ट्रीशियन, आईटी, मैकेनिक, आदि में आईटीआई, एनटीसी या एनएसी प्रमाणपत्र होना चाहिए। केवल मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त योग्यता ही मान्य मानी जाएगी। फार्मासिस्ट ‘A’ (Post Code 16) पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास फार्मेसी में प्रथम श्रेणी (First Class) के साथ डिप्लोमा होना आवश्यक है। चयन प्रक्रिया चयन दो चरणों में किया जाएगा। लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण। पहले चरण में 90 मिनट की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 80 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक का नकारात्मक अंकन (Negative Marking) लागू होगा। यह परीक्षा प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT) द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को कौशल परीक्षण (Skill Test) के लिए बुलाया जाएगा, जो लगभग 1:5 के अनुपात में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा केवल अर्हक प्रकृति (Qualifying in Nature) की होगी, अर्थात् इसमें प्राप्त अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाएंगे। आवेदन शुल्क सभी आवेदकों को प्रारंभ में 500 रुपये का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI) के जरिए जमा करना होगा। यह भुगतान आधिकारिक वेबसाइट के आवेदन पोर्टल पर ही किया जाएगा। महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD) और भूतपूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है। इन वर्गों के उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होने के बाद पूरी राशि वापस कर दी जाएगी। वहीं, अन्य सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में बैठने के बाद 400 रुपये की वापसी की जाएगी। ऐसे करें अप्लाई
IRCTC Vacancy 2025: 30,000 रुपये सैलरी के साथ वॉक-इन इंटरव्यू का मौका, जल्दी अप्लाई करें

New Delhi: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में कुल 64 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन सिर्फ वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता और अनुभव इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास हॉस्पिटैलिटी और होटल मैनेजमेंट में बीएससी, बीबीए, एमबीए या इंडियन कुलिनरी इंस्टिट्यूट से कुलिनरी आर्ट्स की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार के पास कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। आयु सीमा और आरक्षण आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष तक होनी चाहिए (1 अक्टूबर 2025 को)। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। वेतन और भत्ते IRCTC हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के पद पर चयनित उम्मीदवार को 30,000 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा 350 रुपये का दैनिक भत्ता, आउट-स्टेशन नाइट स्टे पर 240 रुपये, नेशनल हॉलीडे में 384 रुपये का भत्ता और 35 साल तक के उम्मीदवारों के लिए 1,400 रुपये तथा 36-50 साल तक के उम्मीदवारों के लिए 2,000 रुपये मासिक मेडिकल इंश्योरेंस भी मिलेगा। नियुक्ति स्थान और अवधि चयनित उम्मीदवारों को तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में पोस्ट किया जाएगा, हालांकि जरूरत पड़ने पर पूरे भारत में भी नियुक्ति संभव है। नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेस पर 2 साल के लिए होगी, जिसे 1 साल और बढ़ाया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों और फोटो के साथ वॉक-इन इंटरव्यू में उपस्थित होना होगा। वॉक-इन इंटरव्यू की तिथियां 1. 8 नवंबर– त्रिवेंद्रम, केरल2. 12 नवंबर– कर्नाटक3. 15 नवंबर– चेन्नई4. 18 नवंबर– थुवाकुडी, तमिलनाडु जानकारी के लिए बता दें कि उम्मीदवारों को समय पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू स्थल पर पहुंचना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं है। उम्मीदवार का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। योग्य और अनुभवी उम्मीदवार सीधे सरकारी नौकरी पाने का मौका पा सकते हैं।
SBI Recruitment: एसबीआई ने इनवेस्टमेंट ऑफिसर के पदों पर निकाली जॉब, ये भी करें अप्लाई

New Delhi: बैंक में करियर की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशी की खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड, निवेश अधिकारी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sbi.bank.in) पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत बैंक 103 पदों पर भर्ती कर रहा है। आवेदन तिथि इच्छुक उम्मीदवार 17 नवंबर, 2025 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर होगी भर्तियां भारतीय स्टेट बैंक रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड, निवेश अधिकारी और अन्य पदों पर निकाली है। शैक्षिक योग्यता पदवार पात्रता मानदंड अलग-अलग निर्धारित हैं। इसमें आमतौर पर स्नातक, परास्नातक, सीए, सीएफए, एमबीए, पीजीडीएम शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड की जांच अवश्य करें। रिक्तियों का विवरण कुल 103 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं, जिनमें से 1 प्रमुख (उत्पाद, निवेश एवं अनुसंधान) के लिए, 4 क्षेत्रीय प्रमुख (खुदरा) के लिए, 7 क्षेत्रीय प्रमुख के लिए, 19 रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड के लिए, 22 निवेश विशेषज्ञ (आईएस) के लिए, 46 निवेश अधिकारी (आईओ) के लिए, 2 परियोजना विकास प्रबंधक (व्यवसाय) के लिए और 2 केंद्रीय अनुसंधान टीम (सहायता) के लिए हैं। आवेदन शुल्क यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणियों के आवेदकों को 750 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क/सूचना शुल्क लागू नहीं होगा। ऐसे करें आवेदन उम्मीदवार आवेदन करने से पहले बैंक के नियम शर्तों को भली भांति पढ़ लें।
MPSC ने ग्रुप-C भर्ती के लिए 938 पदों पर जारी किया नोटिफिकेशन, आज है आवेदन की आखिरी तारीख

Mumbai: महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) ने Group-C Combined Preliminary Exam 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 938 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी और आज अंतिम दिन है। इच्छुक उम्मीदवार MPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में कुल पद इस प्रकार हैं:1. क्लर्क टाइपिस्ट: 852 पद2. टैक्स असिस्टेंट: 73 पद3. इंडस्ट्री इंस्पेक्टर: 9 पद4. टेक्निकल असिस्टेंट: 4 पद इस प्रकार यह भर्ती कई विभागों में एक साथ निकली है, जिससे उम्मीदवार अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार पद चुन सकते हैं। योग्यता आवश्यकताएं हर पद के लिए अलग योग्यता निर्धारित की गई है:1. क्लर्क टाइपिस्ट: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन और मराठी/इंग्लिश टाइपिंग का ज्ञान आवश्यक।2. टैक्स असिस्टेंट: ग्रेजुएशन के साथ टाइपिंग स्पीड जरूरी।3. इंडस्ट्री इंस्पेक्टर: संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन।4. टेक्निकल असिस्टेंट: संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन। उम्मीदवारों के पास यह योग्यताएं होना आवश्यक हैं। आयु सीमा इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 फरवरी 2026 तक 18 से 38 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वेतनमान चयनित उम्मीदवारों को वेतन 19,900 रुपए से 1,12,400 प्रतिमाह रुपए तक मिलेगा। आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग हैप्रीलिम्स परीक्षा1. जनरल: 394 रुपए2. रिजर्व वर्ग: 294 रुपए3. एक्स सर्विसमैन: 44 रुपए मेन्स परीक्षा1. जनरल: 544 रुपए2. रिजर्व: 344 रुपए3. एक्स सर्विसमैन: 44 रुपए फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया MPSC Group-C भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा:1. लिखित परीक्षा (Prelims & Mains)**2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन3. स्किल टेस्ट प्रीलिमिनरी परीक्षा 4 जनवरी 2026 को आयोजित होगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा और स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। आवश्यक दस्तावेज आवेदन के दौरान निम्न दस्तावेज़ अपलोड करना अनिवार्य है:1. आधार कार्ड2. पासपोर्ट साइज फोटो3. सिग्नेचर4. ग्रेजुएशन मार्कशीट5. टाइपिंग सर्टिफिकेट6. जाति प्रमाण पत्र7. निवास प्रमाण पत्र8. वोटर आईडी साथ ही मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए ताकि परीक्षा से संबंधित अपडेट्स मिलते रहें। ऑनलाइन आवेदन कैसे करें 1. mpsc.gov.in पर जाएं।2. “Recruitment 2025” सेक्शन में जाकर “Group-C Combined Preliminary Exam 2025” लिंक पर क्लिक करें।3. रजिस्ट्रेशन करें और मोबाइल/ईमेल पर आए लॉगिन डिटेल्स से साइन इन करें।4. सभी आवश्यक जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।5. फीस ऑनलाइन जमा करें।6. फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।
JIPMER Recruitment: जेआईपीएमईआर में डाक्टरों के लिए निकली जॉब, ऐसे मिलेगी नौकरी

New Delhi: जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (JIPMER) ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट (jipmer.edu.in) पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या जेआईपीएमईआर की ओर से सीनियर रेजिडेंट के कुल 118 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन तिथि इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 03 नवंबर, 2025 शाम 4.30 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए 07 और 08 नवंबर को इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। शैक्षिक योग्यता सीनियर रेजिडेंट के पदों के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में MD, MS या DNB डिग्री होना जरूरी है. उम्मीदवार को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया या स्टेट मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत होना भी आवश्यक है। पात्रता मानदंड आवेदन शुल्क आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस कैटेगरी वाइज निर्धारित की गई है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये, जबकि एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपये निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया JIPMER में सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू की तारीख और समय की जानकारी ईमेल या वेबसाइट नोटिफिकेशन के माध्यम से दी जाएगी. उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय अपने सभी मूल दस्तावेज और पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा ऐसे करें रजिस्ट्रेशन जेआईपीएमईआर में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदावर यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
RRB जल्द जारी कर सकता है NTPC UG CBT-1 रिजल्ट, यहां देखें कैसे चेक करें

New Delhi: युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) 2025 के एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (UG) लेवल सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है। परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक हुई थी। अभ्यर्थियों अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट कब आएगा? अभी तक आधिकारिक फिक्स तारीख जारी नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणाम अक्टूबर 2025 के अंत तक या फिर नंवबर के पहले-दूसरे सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि आखिरी चरण में हैं और दो-तीन हफ्ते समय लग सकता है। परीक्षा और रिजल्ट की जानकारी अंडरग्रेजुएट स्तर की RRB NTPC UG CBT‑1 परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा अवधि 90 मिनट थी एवं कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे। 15 सितंबर 2025 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी, जबकि आपत्तियों की अंतिम तिथि 20 सितंबर निर्धारित थी। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 3,445 रिक्तियां हैं: 2,022 पद कमर्शियल-क्लर्क/टिकट क्लर्क, 361 पद अकाउंट्स क्लर्क-कुल-टाइपिस्ट, 990 पद जूनियर क्लर्क-कुल-टाइपिस्ट तथा 72 पद ट्रेन्स क्लर्क के लिए। कैसे चेक करें रिजल्ट? 1. आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएँ।2. होमपेज पर “NTPC Under Graduate Result 2025” या “NTPC Under Graduate Scorecard 2025” लिंक खोजें।3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।4. स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगी। इसमें अपना नाम या रोल नंबर Ctrl + F से सर्च करें।5. परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट-आउट निस्चित करें। चयन प्रक्रिया क्या है? इस भर्ती में चयन निम्नलिखित चरणों में होता है:1. चरण 1: CBT-1 (जैसा ऊपर बताया गया)2. कुछ पदों के लिए CBT-2 (उदाहरण- कमर्शियल क्लर्क/टिकट क्लर्क, ट्रेन्स क्लर्क)3. अन्य पदों (जैसे अकाउंट्स क्लर्क-कुल-टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क-कुल-टाइपिस्ट) के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट (TST) अनिवार्य है।4. इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा।5. CBT में गलत उत्तरों पर 1/3 अंक कटौती का प्रावधान है। उम्मीदवारों के लिए टिप्स 1. रिजल्ट जारी होते ही समय पर चेक करें क्योंकि आगे की प्रक्रिया (CBT-2, स्किल टेस्ट) जल्द चल सकती है।2. रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी पहले से तैयार रखें, लॉग-इन दिक्कत से बचने के लिए।3. यदि आपका नाम PDF लिस्ट में नहीं है, तो दिए गए cut-off व श्रेणियों (category) को समझें—कभी कभी वेट-लिस्ट या इंतजार सूची भी जारी हो सकती है।4. चयनित उम्मीदवारों को जल्द ही अगले चरण के लिए कॉल लेटर जारी होगा, इसलिए ई-मेल व SMS नोटिफिकेशन नियमित देखें।5. यदि रिजल्ट डाउनलोड कर लिया है, तो भविष्य के लिए सुरक्षित स्थान पर रख लें।
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: रेलवे ने जारी की नई वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

New Delhi: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर पेश किया है। बोर्ड ने NTPC और जूनियर इंजीनियर (JE) पदों के लिए कुल 5620 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जो लंबे समय से रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर अंत से शुरू होगी और उम्मीदवारों को समय पर आवेदन करना होगा। आइए फिर एक-एक करके दोनों वैकेंसी की डिटेल्स आपको बताते हैं। NTPC UG लेवल भर्ती 2025 NTPC UG लेवल भर्ती के तहत 3050 पदों पर आवेदन मांगे जाएंगे। इन पदों में कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रेन क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर कम टाइपिस्ट जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 27 नवंबर 2025 तक चलेगी। इस भर्ती में नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव आयु सीमा को लेकर है, जिसे 33 वर्ष से घटाकर 30 वर्ष कर दिया गया है। इस बदलाव के कारण कुछ उम्मीदवारों में असंतोष है, लेकिन फिर भी यह युवाओं के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है। क्या होनी चाहिए योग्यता ? NTPC पदों के लिए न्यूनतम 12वीं पास होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 12वीं में 50% अंक जरूरी हैं। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को इस शर्त से छूट दी गई है। टाइपिस्ट पदों के लिए कंप्यूटर पर टाइपिंग की गति भी आवश्यक है, जिसमें अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की गति अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। टाइपिंग वाले पदों के लिए अतिरिक्त स्किल टेस्ट भी लिया जाएगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी, इसलिए सही उत्तर देने पर ही अंक मिलेंगे। RRB JE भर्ती 2025 रेलवे ने जूनियर इंजीनियर (JE) पदों के लिए 2570 पदों की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए आवेदन 31 अक्टूबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक लिए जाएंगे। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जिनके पास सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा हो। इसके अलावा BCA, PGDCA या DOEACC B लेवल वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया JE पदों के लिए चयन भी दो चरणों में होगा। पहले चरण में 100 प्रश्नों की CBT परीक्षा होगी और दूसरे चरण में 150 प्रश्नों की CBT परीक्षा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। आवेदन कैसे करें दोनों भर्तियों के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन rrbapply.gov.in की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही अधिकतर उम्मीदवार वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे, इसलिए समय रहते आवेदन करना आवश्यक है।
IB Recruitment: इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी पाने का चांस, ऐसे होगा चयन

New Delhi: देश की शीर्ष खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (Intelligence Bureau) ने जॉब के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में कंप्यूटर विज्ञान, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विषयों के तकनीकी स्नातकों के लिए रिक्तियां उपलब्ध हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट या NCS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत कुल 258 रिक्तियां को भरा जाएगा। आवेदन तिथि इच्छुक आवेदक 25 अक्तूबर 2025 से 16 नवंबर तक आवेदन शुरू कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है कि उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार (ES) या कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी (CS) में GATE 2023, 2024 या 2025 में अर्हक अंक प्राप्त किए हों। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास प्रासंगिक क्षेत्रों में बीई /बीटेक या सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमएससी/एमसीए डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा उम्मीदवारों की आयु 16 नवंबर 2025 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया वेतन और भत्ते इस पद का वेतन स्तर 7 के अनुसार 44,900 से 1,42,400 है, साथ ही मान्य केंद्र सरकार के अन्य भत्ते भी मिलेंगे। मूल वेतन का 20% अतिरिक्त मिलेगा। छुट्टियों में किए गए काम के लिए नकद भुगतान मिलेगा, अधिकतम 30 दिनों तक। परीक्षा शुल्क इंटेलिजेंस ब्यूरो एसीआईओ-II/टेक भर्ती के लिए शुल्क दो भागों में है। सभी उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया शुल्क 100 रुपये का भुगतान करना होगा। अनारक्षित (UR), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के पुरुष उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये और भर्ती प्रक्रिया शुल्क 100 रुपये सहित कुल 200 रुपये का भुगतान करना होगा। ऐसे करें आवेदन इच्छुक उम्मीदवार 25 अक्टूबर से 16 नवंबर 2025 के बीच गृह मंत्रालय की वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी भी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जल्द ही गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जबकि इसका संक्षिप्त नोटिस रोजगार समाचार पत्र (25–31 अक्टूबर 2025) में प्रकाशित किया गया है।
UCO Bank Jobs: यूको बैंक में इन पदों पर जॉब के अवसर, इस तिथि तक करें अप्लाई

New Delhi: यूनाइटेड कमर्शियल बैंक (UCO Bank) ने अप्रेंटिस के पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (uco.bank.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जॉब यूपी, बिहार, दिल्ली, बंगाल और पूरे देश के युवाओं के लिए है। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 532 पदों को भरना है। आवेदन की तिथि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर, 2025 है। शैक्षिक योग्यता अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। यह किसी भी विषय में हो सकती है और उम्मीदवार को शैक्षिक योग्यता पूरी करनी अनिवार्य है। आयु सीमा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु में नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार है: एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क शून्य है, दिव्यांग उम्मीदवारों (PwD) के लिए 400 रुपये प्लस जीएसटी और सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये प्लस जीएसटी लागू होगा। चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों को अपेक्षित ऑनलाइन परीक्षा शुल्क का भुगतान करने के बाद UCO बैंक में अप्रेंटिस पदों के लिए चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसमें ऑनलाइन परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) शामिल है। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, प्रत्येक का एक अंक होगा, यानी अधिकतम अंक 100 होंगे, और परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट निर्धारित की गई है। यूको बैंक ने पूरे देश में 532 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है जिसमें उत्तर प्रदेश में 86, पश्चिम बंगाल में 46, नई दिल्ली में 42, पांडिचेरी में 37, बिहार में 35, महाराष्ट्र में 33, मध्य प्रदेश में 27, राजस्थान में 21, गुजरात में 19, हरियाणा में 14, असम और ओडिशा में 24-24, कर्नाटक और झारखंड में 12-12, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और केरल में 10-10, और गोवा, सिक्किम, मणिपुर जैसे राज्यों में 1 से 8 सीटें हैं ऐसे करें आवेदन जरूरी डॉक्यूमेंट्स इंटरव्यू या वेरिफिकेशन के लिए ये कागजात तैयार रखें-1. ग्रेजुएशन की मार्कशीट और डिग्री2. आधार कार्ड, पैन कार्ड3. पासपोर्ट साइज फोटो (2-3 कॉपी)4. जन्म तिथि प्रमाण (10वीं सर्टिफिकेट)5. अगर SC/ST/OBC/PwD हो, तो कैटेगरी सर्टिफिकेट उम्मीदवार एक बार जॉब के लिए अप्लाई करने से पहले बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन के बारे में पूर्ण जानकारी हासिल कर लें।