IGNOU 1 Year Master’s Degree: अब मास्टर डिग्री के लिए 2 साल का इंतजार नहीं! लेकिन एक शर्त बदल देगी पूरा खेल

New Delhi: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी यानी IGNOU ने उच्च शिक्षा को लेकर छात्रों के लिए बड़ा बदलाव (IGNOU 1 Year Master’s Degree) किया है। यूनिवर्सिटी ने 4 साल की ग्रेजुएशन पूरी करने वाले योग्य छात्रों के लिए एक साल में पूरी होने वाली मास्टर डिग्री के 9 नए प्रोग्राम शुरू किए हैं। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत पढ़ाई को ज्यादा लचीला बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। इससे योग्य छात्रों को मास्टर डिग्री के लिए सामान्य दो साल के बजाय सिर्फ एक साल पढ़ाई करनी होगी। हर ग्रेजुएट को नहीं मिलेगा फायदा (IGNOU 1 Year Master’s Degree) यहां सबसे जरूरी बात छात्रों को ध्यान रखनी होगी। IGNOU का एक साल वाला मास्टर प्रोग्राम सभी ग्रेजुएट छात्रों के लिए नहीं है। जिन छात्रों ने 4 साल का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (FYUP) पूरा किया है, वही इस व्यवस्था के तहत दाखिला ले सकते हैं। वहीं, सिर्फ 3 साल की सामान्य ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों को इस एक साल के मास्टर प्रोग्राम के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। ऐसे छात्रों के लिए IGNOU के दो साल वाले पारंपरिक मास्टर प्रोग्राम का विकल्प रहेगा। इन 9 कोर्स में ले सकते हैं दाखिला IGNOU ने फिलहाल 9 विषयों में एक साल की मास्टर डिग्री का विकल्प दिया है। इनमें MA Economics, MA Sociology, MA History, MCom, MA Journalism and Mass Communication, MA English, MA Hindi, MA Sanskrit और MA Urdu शामिल हैं। यानी अलग-अलग विषयों से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए इस नई व्यवस्था में कई विकल्प मौजूद हैं। आवेदन से पहले ये बात जरूर जान लें (IGNOU 1 Year Master’s Degree) आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। छात्रों को IGNOU के एडमिशन पोर्टल पर जाकर नए रजिस्ट्रेशन से शुरुआत करनी होती है। इसके लिए वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जरूरत होगी। इसके बाद कोर्स और स्टडी सेंटर चुनकर व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार से जुड़ी जानकारी की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए छात्रों को अपने जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी जाती है। नौकरी और आगे की पढ़ाई में मिल सकता है समय का फायदा एक साल में मास्टर डिग्री पूरी होने का सबसे बड़ा फायदा समय बचना है। 4 साल की ग्रेजुएशन कर चुके छात्र अगर पात्रता पूरी करते हैं, तो उन्हें मास्टर डिग्री के लिए अतिरिक्त दो साल लगाने की जरूरत नहीं होगी। इससे वे आगे नौकरी, प्रतियोगी परीक्षाओं या उच्च शिक्षा की तैयारी अपेक्षाकृत जल्दी शुरू कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन करने से पहले पात्रता और संबंधित कोर्स की आधिकारिक शर्तों को ध्यान से जांचना जरूरी है।
IGNOU Admission 2026: जुलाई सेशन में एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय IGNOU ने जुलाई 2026 सत्र में ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक छात्र IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय 200 से अधिक कोर्स में प्रवेश दे रहा है, जिनमें कई नए प्रोफेशनल और आधुनिक पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। बढ़ी हुई अंतिम तिथि तक करें आवेदन जुलाई 2026 सत्र में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय ने छात्रों से अंतिम समय का इंतजार न करने और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन कितने कोर्स में मिलेगा दाखिला IGNOU देश का सबसे बड़ा ओपन यूनिवर्सिटी सिस्टम है, जहां हर साल लाखों छात्र दाखिला लेते हैं। यहां ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट समेत 200 से अधिक कोर्स उपलब्ध हैं। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या डिस्टेंस मोड से पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। इस बार शुरू हुए कई नए कोर्स जुलाई 2026 सत्र में IGNOU ने कई नए रोजगारोन्मुखी कोर्स भी शुरू किए हैं। अब छात्र चार वर्षीय ग्रेजुएशन (FYUP) के साथ Artificial Intelligence (AI), Machine Learning, Climate Change, Criminal Justice, Social Work और Geriatric Health and Care जैसे आधुनिक विषयों में भी दाखिला ले सकते हैं। इसके अलावा MBA में HR, Marketing, Finance और Operations Management जैसे नए स्पेशलाइजेशन भी जोड़े गए हैं। इन सभी पाठ्यक्रमों को UGC और AICTE की मान्यता प्राप्त है। निष्कर्ष यदि आप घर बैठे उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, तो IGNOU Admission 2026 आपके लिए बेहतरीन अवसर है। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने से छात्रों को अतिरिक्त समय मिल गया है। अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।
IGNOU एडमिशन 2026: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, पोर्टल, फीस और अंतिम तिथि की पूरी जानकारी

IGNOU देश की सबसे बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी है, जहां साल में दो बार एडमिशन मिलता है। कम फीस, UGC मान्यता और घर बैठे पढ़ाई की सुविधा इसे छात्रों के लिए बेहतरीन विकल्प बनाती है। जानिए एडमिशन प्रक्रिया, फीस और योग्यता।
Trending Topic: IGNOU ने बढ़ाई एग्जाम फॉर्म भरने की डेट, पढ़ें पूरी डीटेल

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर आई है, IGNOU ने परीक्षा फार्म भरने की तारीख को बढ़ा दिया है। नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने टर्म एंड एग्जाम के फार्म भरने की तारीख को बढ़ा दिया है। IGNOU ने ये दूसरी बार परीक्षा फार्म भरने की डेट को बढ़ाया है। IGNOU की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक लखनऊ डा. मनोरमा सिंहक द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार अब छात्र 10 नवंबर रात 12 बजे तक बिना लेट फीस अपना एग्जाम फार्म भर सकते हैं। 10 नवंबर के बाद छात्रों को एग्जाम फार्म भरने के लिए लेट फीस के रूप में 200 रुपये प्रति कोर्स देना होगा। इस संबंध में इग्नू की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक लखनऊ डा. मनोरमा सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि IGNOU की सत्रांत परीक्षाएं 2 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलेंगी।