MPESB ने Group-4 में भर्ती के लिए वैकेंसी की जारी, यहां पढ़ें नौकरी की अन्य डिटेल्स

नई दिल्लीः मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप-4 के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसकी आवेदन प्रक्रिया दो दिन पहले यानी 3 मार्च से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ के मुताबिक, MPESB ने स्टेनोग्राफर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है और इस भर्ती के लिए MPESB ने 966 पद जारी किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 मार्च 2025 है और रिटन एग्जाम की तारीख 3 मई रखी है। आइए फिर आपको नौकरी से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में बताते हैं। शैक्षिक योग्यताभर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास, एक साल का कंप्यूटर डिप्योमा या CPCT परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा हिंदी टाइपिंग में उम्मीदवार की स्पीड 20 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की होनी चाहिए। वहीं, स्टेनोग्राफर की स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु सीमाआवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी। क्या होगी चयनित प्रक्रिया ?इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, स्टेनोग्राफी टेस्ट और दस्तावेज सत्यपान के आधार पर किया जाएगा। जो इन तीनों परीक्षा में पास हो जाता है उसका चयन किसी एक पद के लिए हो जाएगा। कितनी मिलेगी सैलरी ?हर एक उम्मीदवार के मन में यह सवाल होता है कि नौकरी में हमें कितनी सैलरी मिलेगी। तो बता दें कि MPESB ने इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। आवेदन करने की फीसअगर आप इस पद के लिए इच्छुक हैं तो आपको आवेदन करने के लिए कुछ फीस जमा करनी होगी। जनरल और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 560 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और ओबीसी वालों को 310 रुपए चार्ज करना होगा। कैसे करें आवेदन ?सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं और ऑनलाइट अप्लाई वाले लिंक को ओपन करें। इसके बाद अपने आपको रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म फील करें। इन सब के बाद फीस का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें। इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास जरूर रख लें।
देश के विभन्न राज्यों में ग्रामीण डाक सेवकों के लिए निकली बंपर भर्ती, पढ़ें पूरी खबर
भारतीय डाक विभाग ने देश भर के डाक सर्किल स्थित डाकघरों में ग्रामीण डाक सेवकों के कुल 44 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। पढ़ें ये पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: भारतीय डाक विभाग ने देश भर के डाक सर्किल स्थित डाकघरों में ग्रामीण डाक सेवकों के कुल 44 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू की है। मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण अधिकतम 40 वर्ष तक आयु वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 5 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने निवास क्षेत्र से सम्बन्धित डाक सर्किल के लिए आवेदन करना होगा। डाक विभाग द्वारा जारी GDS भर्ती अधिसूचना के मुताबिक उत्तर प्रदेश डाक सर्किल के लिए सबसे अधिक 4588 भर्ती निकाली गई है। मध्य प्रदेश डाक सर्किल के लिए दूसरी सबसे अधिक 4011 रिक्तियों की संख्या व तमिलनाडु सर्किल के लिए तीसरी सबसे अधिक 3798 वेकेंसी निकाली गई है। सर्किल वेकेंसीउत्तर प्रदेश 4588मध्य प्रदेश 4011तमिलनाडु 3798महाराष्ट्र 3170राजस्थान 2718बिहार 2558केरल 2433झारखण्ड 2104 इच्छुक उम्मीदवारों को indiapostgdsonline.cept.gov.in वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा। आवेदन प्रक्रिया के 3 चरण हैं। पहले उम्मीदवारों को पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। फिर निर्धारित आवेदन शुल्क 100 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। अंत में उम्मीदवारों को अप्लीकेशन सबमिट करना होगा। आवेदन से पहले उम्मीदवार इस भर्ती की अधिसूचना में दिए गए विवरणों की जांच कर लें।
NEET UG Counselling 2024 की डेट फाइनल, पढ़ें पूरी खबर
NEET UG Counselling 2024 जुलाई के तीसरे हफ़्ते में शुरू हो सकती है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट NEET UG Counselling 2024: नीट परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण खबर सामने आयी है। नीट परीक्षा पास कर चुके लाखों उम्मीदवार UG काउंसिलिंग के शुरू होने का इंतज़ार कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि नीट यूजी 2024 की काउंसलिंग जुलाई के तीसरे हफ़्ते में शुरू हो सकती है। नीट यूजी काउंसिलिंग की डिटेल शेड्यूल मेडिकल काउंसिल कमेटी की वेबसाइट mcc.nic.in पर अपलोड भी किया जाएगा। डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक नेट UG काउंसलिंग 2024 जुलाई के तीसरे हफ़्ते में शुरू होगी। नीट रिजल्ट पर IIT मद्रास की रिपोर्ट के साथ सुप्रीम कोर्ट में दाख़िल हलफ़नामे में केंद्र सरकार ने इस बात की जानकारी दी है. चार राउंड में होगी काउंसलिंगनीट यूजी काउंसिलिंग 2024 कुल चार राउंड में होगी। काउंसलिंग प्रॉसेस के बारे में केंद्र सरकार का कहना है कि छात्रों को पहले और दूसरे राउंड में चुनी गई प्राथमिकताओं के अनुसार सीट बदलने की अनुमति रहेगी। ऐसे में अगर तीसरे राउंड में पहले सीट रद्द हो जाती है तो इसका पूरी काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा. नीट यूजी काउंसलिंग 2024 का तीसरा राउंड सितम्बर में शुरू होगा। सरकार ने कहा है कि अगर तीसरे राउंड के बाद किसी की उम्मीदवारी रद्द हो जाती है तो खाली सीटों को अगले राउंड में भी पेश किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीटें अलॉट की जा चुकी हैं वो अगले राउंड में भाग नहीं ले पाएंगे। चौथे और अंतिम दौर के बाद कोई उम्मीदवारी रद्द होती है तो रिक्त सीटों को सर्वोच्च न्यायालय की मंजूरी के आधार पर अतिरिक्त दौर के माध्यम से भरा जाएगा।
JSSC 10+2 Level 2023: 12वीं पास उम्मीदावरों के लिए शानदार मौका! 800+ पदों के लिए करें आवेदन

12वीं पास उम्मीदावरों के लिए शानदार मौका है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड इंटर-स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा के लिए आधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 800 से अधिक पदों को भरा जाएगा। पढ़िये युवा डाइनामाइट की पूरी रिपोर्ट झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटर-स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत जूनियर क्लर्क, क्लर्क सह कार्यालय सहायक, लोअर डिवीजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर आदि के पदों को भरा जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार 12वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट- jssc.nic.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 863 पदों को भरना है। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। पात्रता मानदंड जुनियर क्लर्क- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए और हिंदी टाइपिंग की गति 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। आशुलिपिक- उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा पूरी की हो और 30 शब्द प्रति मिनट की हिंदी टाइपिंग गति और 80 शब्द प्रति मिनट की हिंदी शॉर्टहैंड गति के साथ दक्षता प्रदर्शित की हो। आयु सीमा यदि उम्मीदवार यूआर या ईडब्ल्यूएस से संबंधित है तो उसकी आयु 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, महिला उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। पिछड़ा वर्ग के लिए ऊपरी आयु में 2 वर्ष की छूट है, और यूआर, ईडब्ल्यूएस और बीसी की महिलाओं के लिए 3 वर्ष और अनुसूचित जाति के लिए 4 वर्ष की छूट है।आवेदन शुल्कइन पदों के लिए आवेदन करने वालो में समान्य, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 50 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है। ऐसे करें आवेदन • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वबेसाइट- jssc.nic.in. पर जाएं।• अब JSSC JIS (CKHT) 2024 लिंक का चयन करें और पंजीकरण के लिए आगे बढ़ें।• मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें और आवेदन पत्र तक पहुंचने के लिए एक पासवर्ड बनाएं।• नाम, माता का नाम, योग्यता, जन्म तिथि और अधिक जैसे बुनियादी विवरण के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।• दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।• अंत में आवेदन पत्र जमा करें दें।
Govt Jobs: कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल ने निकाली विभिन्न पदों की बंपर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल ने विभिन्न पदों की बंपर भर्ती का नॉटिफिकेशन जारी किया है। पढ़िए पूरी डीटेल नई दिल्ली: कृषि के क्षेत्र में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी आई है। कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल ने विभिन्न पदों की बंपर भर्ती का नॉटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए उन्होंने इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन मांगे हैं। नौकरी: कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (ASRB) कुल पदों की संख्या: 349 पदों के नाम: हेड ऑफ डिविजन/सीनियर साइंटिस्ट-कम-हेड आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए आवेदन शुल्क: 1500 रुपये अंतिम तिथि: 11 नवंबर 2022 वेबसाइट: asrb.org.in
Govt Jobs: यहां निकली प्रॉसिक्यूटिंग ऑफिसर के पद पर बंपर भर्ती, 40 वर्ष तक के उम्र वाले कर सकते हैं आवेदन, जाने पूरा विवरण

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से प्रॉसिक्यूटिंग ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन मांगे गए हैं। युवा डाइनामाइट पर पढ़ें पूरी डिटेल: नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से प्रॉसिक्यूटिंग ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन मांगे गए हैं। नौकरी: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) कुल पदों की संख्या: 120 पद का नाम: प्रॉसिक्यूटिंग ऑफिसर आयु सीमा: 40 वर्ष आवेदन शुल्क : सामान्य वर्ग के लिए 1000 रुपये, अनारक्षित वर्ग के लिए 500, पीएचई उम्मीदवारों के लिए फ्री वेबसाइट: jkpsc.nic.in अंतिम तिथि: 6 नवंबर, 2022 चयन की विधि: उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। 1. कैंडिडेट्स को प्रीलिम्स परीक्षा देनी होगी, 2. सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मैन्स परीक्षा में देनी होगी, 3. इसके बाद कैंडिडेट्स को इंटरव्यू राउंड पास करना होगा।
Govt Jobs: सरकारी नौकरी के लिए इन विभागों में करें आवेदन, जानिए कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई भर्तियों की जानकारी आपको मिल सकती है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है। बहुत से युवा 12वीं परीक्षा पास होने के बाद से ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लग जाते हैं। तैयारी करते समय सिर्फ आवेदन निकालने और परीक्षा का इंतजार रहता है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं देश के कई विभागों में सरकारी नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। भारतीय स्टेट बैंकभारतीय स्टेट बैंक ने कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं. इन भर्तियों के लिए अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के जरिए कुल 606 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 28 अक्टूबर से पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती डिटेलपद का नाम——रिक्तियों की संख्याकार्यकारी (दस्तावेज़ संरक्षण-अभिलेखागार)—-1 पदरिलेशनशिप मैनेजर —314 पदरिलेशनशिप मैनेजर (टीम लीड) —20 पदकस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव —217 पदइन्वेस्टमेंट ऑफिसर —12 पदसेंट्रल रिसर्च टीम (प्रोडक्ट लीड) —2 पदसेंट्रल रिसर्च टीम (सपोर्ट) —2 पदमैनेजर (मार्केटिंग) —12 पदडिप्टी मैनेजर (मार्केटिंग) —26 पद छत्तीसगढ़ पुलिस 975 रिक्तियों में से 58 पद सूबेदार के लिए हैं; 577 पद सब इंस्पेक्टर के लिए हैं; 69 पद सब इंस्पेक्टर (विशेष शाखा) के लिए हैं; 247 पद प्लाटून कमांडर के लिए हैं; सब इंस्पेक्टर (फिंगरप्रिंट) के पद के लिए 6 रिक्तियां हैं; 3 रिक्तियां सब इंस्पेक्टर ((प्रश्न दस्तावेज) के पद के लिए हैं; 6 रिक्तियां सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) के पद के लिए हैं; 9 रिक्तियां सब इंस्पेक्टर (रेडियो) के पद के लिए हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.cgpolice.gov.in पर जाकर 31 अक्टूबर, 2021 से पहले आवेदन करें। उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
Govt Jobs: AIIMS में मिल रहा है सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, सैलरी से लेकर आवेदन तक की डिटेल्स जानें यहां

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज ने112 पदों पर सीधी भर्तियां निकाली हैं। जो लोग एम्स में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं उनके लिए एक सुनहरा मौका है। यहां जानिए नौकरी की सारी डिटेल्स। नई दिल्लीः अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने प्रोफेसर के 112 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें प्रोफेसर के 36 पद, एडिशनल प्रोसेसर के 3 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 8 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 65 पद शामिल हैं। फिलहाल आवेदन करने के लिए वेबसाइट पर लिंक एक्टिव नहीं किया गया है। योग्य उम्मीदवार फैकल्टी पदों के लिए एम्स भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhubaneswar.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डीटेल्सप्रोफेसर – 36 पदएडिशनल प्रोफेसर – 03 पदएसोसिएट प्रोफेसर – 08 पदअसिस्टेंट प्रोफेसर – 65 पद AIIMS Bhubaneswar Recruitment 2021 के अधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के बाद नोटिफिकेशन में बताए फॉर्मेट में एप्लिकेशन फॉर्म की कॉपी और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को The Assistant Administrative Officer, Recruitment Cell, All India Institute of Medical Sciences, Bhubaneswar, Sijua, Dumuduma, Bhubaneswar -751019 पर विज्ञापन जारी होने के 30 दिन के अंदर भेज सकते हैं।
Govt Jobs: 8वीं, 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा वालों तक के लिए निकली हैं सरकारी नौकरी, देखें डिटेल्स

देश के लाखों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी का होता है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की राह देख रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। जो लोग सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उन लोगों के लिए एक साथ कई जगहों पर भर्ती निकाली गई है। ऑयल इंडिया लिमिटेडऑयल इंडिया लिमिटेड ने हाल ही में ग्रेड-III पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com के माध्यम से 23 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 535 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ग्रेड में आईटीआई किया होना भी जरूरी है। इस भर्ती के लिए 18 वर्ष की आयु से लेकर 30 वर्ष की आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। Indian Coast Guardइंडियन कोस्ट गार्ड ने चार्ज मैन, जनरल सेंट्रल सर्विस, ग्रुप बी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए 13 सितंबर से पहले आवेदन करें। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैकेनिकल / मरीन / इलेक्ट्रॉनिक्स / प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा जनरल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव होना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Govt Jobs: ग्रेजुएट युवाओं के लिए यहां है सरकारी नौकरी का शानदार मौका, जानिए कैसे करना है आवेदन

देशभर के विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां निकली हैं जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जानिए नौकरी और आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए ये खबर काम की है। कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। आवेदन करने के लिए जान लें जरुरी योग्यता। जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी यहां। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर), प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी rrcpryj.org पर अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। साल 2020-21 के लिए उत्तर मध्य रेलवे (प्रयागराज, आगरा, झांसी और झांसी कार्यशाला) के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न डिवीजनों, कार्यशालाओं में अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत नामित ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए कुल 1664 रिक्तियां उपलब्ध हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने सीनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदक 31 अगस्त 2021 तक एएआई नौकरी अधिसूचना 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। GAIL Recruitment 2021 के लिए इंजीनियरिंग, B.Tech, MBA, B.Com, CA या BA की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 34 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि, सीनियर ऑफिसर और सीनियर इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार की आयु 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 साल होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों का चयन ग्रुप डिस्कशन/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.gailonline.com पर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।