Section-Specific Split Button

Employment News: तमिलनाडु में पुलिस विभाग के इस पद पर भर्ती जारी, यहां जानिये नौकरी की ताजा अपडेट

चेन्नईः तमिलनाडु राज्य में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जहां तमिलनाडु यूनिफॉर्मड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने सब इंस्पेटर के पद पर भर्ती निकाली है।  डाइनामाइट न्यूज़संवाददाता के अनुसार, भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 4 अप्रैल से शुरू हो चुकी है जिसकी अंतिम तारीख 3 मई है। बता दें कि TNUSRB ने 1299 पद पर भर्ती निकाली है। आइए फिर आपको नौकरी की पूरी जानकारी आपको बताते हैं।  शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा मांगे गए दस्तावेज भी होने चाहिए।  आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को अधिक आयु में छूट दी जाएगी।  चयन प्रक्रिया भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन तमिल भाषा पात्रता, रिटन एग्जाम, पीईटी और इंटरव्यू के आधार पर होगा।  सैलरी स्ट्रक्चर चयनित उम्मीदवार को TNUSRB लेवल 10 के अनुसार 36,900 से लेकर 1,16,600 रुपए प्रति माह सैलरी प्रदान करेगी।  आवेदन फीस आवेदन करने के लिए डिपार्टमेंटल कैंडिडेट्स जो ओपन या डिपार्टमेंटल कोटे से आवेदन कर रहे हैं उन्हें 1000 रुपए जमा करने होंगे। वहीं, बाकि उम्मीदवार को 500 रुपए फीस देनी होगी।  कैसे करें आवेदन ? 1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल tnusrb.tn.gov.in पर जाएं। 2. इसके बाद पुलिस एसआई भर्ती 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें। 3. क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल्स फील करें और खुद को रजिस्ट्रेशन कर लें। 4. अब फॉर्म फील करें और डॉक्यमेंट सब्मिट करके फॉर्म जमा कर दें। 5. ध्यान रखें कि इसका एक प्रिंट आउट अपने पास जरूरत के लिए रख लें। 

SECR में भर्ती जारी, अप्रेंटिस के पद पर निकली वैकेंसी, जानिये नौकरी की पूरी अपडेट

नई दिल्लीः साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे यानी SECR ने 1007 पदों पर वैकेंसी निकाली है जिसकी आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 4 मई है।  डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, SECR ने अप्रेंटिसशिप के पद पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आइए अब नौकरी की पूरी जानकारी जानते हैं।  शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 10वीं पास की डिग्री और संबंधित विषय में आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए।  वैकेंसी डिटेल्स आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SECR ने इस पद के लिए नागपुर डिवीजन में 919 और वर्कशॉप मोतीबाग में 88 पदों पर भर्ती निकाली है।  आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिक आयु में छूट भी दी जाएगी।  चयन प्रक्रिया आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का चयन मेरिट बेसिस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा।  जरूरी दस्तावेज आवेदन के लिए उम्मीदवार को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, फोटो व सिग्नेचर, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जरूर पड़ेगी।  सैलरी स्ट्रक्चर जिस उम्मीदवार ने एक साल का आईटीआई कोर्स किया है उसे प्रति माह 7700 रुपए सैलरी मिलेगी। वहीं, जिस उम्मीदवार ने दो साल का आईटीआई कोर्स किया है उसे प्रति महीना सैलरी 8050 रुपए मिलेगी।  कैसे करें आवेदन ?1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं। 2. इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल्स फील करें। 3. अब मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीम जमा करके फॉम सब्मिट कर दें। 

BPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर जारी की वैकेंसी, बिना परीक्षा दिए होगा चयन, पढ़ें पूरी खबर

BPSC में निकली भर्ती

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया कल यानी 8 अप्रैल से शुरू होने वाली है। यदि आप इस पद के लिए इच्छुक हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, BPSC ने यह भर्ती बिहार मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में निकाली है। जिसमें आवेदन करने की लास्ट तारीख 7 मई 2025 है। आइए फिर आपको नौकरी की सारी जानकारी बताते हैं।  शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमडीएस, एमएस, एमडी, डीएनबी की डिग्री और मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिटेंड पर काम करने का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार को अनुभव कम से कम तीन साल का होना चाहिए।  आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु अधिकतम 48 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारो को अधिक आयु में छूट दी जाएगी।  सैलरी स्ट्रक्चर BPSC चयनित उम्मीदवार को प्रति माह 15,600 रुपए से लेकर 39,100 रुपए तक सैलरी प्रदान करेगी।  चयन प्रक्रिया BPSC के इस पद पर उम्मीदवार का चयन परीक्षा के आधार पर नहीं होगा बल्कि शैक्षिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।  आवेदन फीस आवेदन करने के लिए जनरल उम्मीदवार को 100 रुपए और  राज्य के अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग से 25 रुपए भुगतान करना पड़ेगा।  कैसे करें आवेदन ?1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। 2. वेबसाइट पर जाने के बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके खुद को रजिस्ट्र करें। 3. इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें और मांग गए डिटेल्स फील करें। 4. अब डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीम जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। 5. इसका एक प्रिंटआउट अपने पास जरूर रखें। 

Govt Job: NHM ने विभिन्न पदों पर जारी की वैकेंसी, इस तिथि तक ओपन रहेगी अप्लाई विंडो, जानें कैसे करें आवेदन

नई दिल्लीः राजस्थान राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में भर्ती निकली है जिसकी आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। NHM ने 8256 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है।  डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, NHM में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू हो चुकी थी, जिसकी लास्ट डेट 1 मई 2025 है। वहीं, NHM ने लैब टेक्नीशियन समेत अन्य पदों पर भर्ती जारी की है। आइए फिर आपको वैकेंसी की फुल डिटेल्स बताते हैं।  शैक्षिक योग्यता भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास पदानुसार ग्रेजुएशन, बीकॉम,बीएससी, बीटेक, बीई, डीएमएल, बीएएमएस, सीए और जीएनएम की डिग्री होनी चाहिए।  आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतमक आयु 40 साल होनी चाहिए। वहीं, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार को अधिक आयु में छूट दी जाएगी।  सिलेक्शन प्रोसेसभर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम के बेस पर होगा।  आवेदन फीस आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी कैटेगरी को 600 रुपए और राज्य के पिछड़े वर्ग, अति पिछड़े वर्ग, एससी, एसटी कैटेगरी को 400 रुपए का भुगतान करना होगा।  

Railway में जारी हुआ भर्ती का नोटिफिकेशन, कई पदों पर निकली वैकेंसी, जानें नौकरी की फुल डिटेप्स

नई दिल्लीः रेलवे विभाग ने असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर 9900 भर्तियां निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया अभी तक जारी नहीं हुई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, रेलवे विभाग इन पद पर 10 अप्रैल से भर्ती जारी करेगा जो 9 मई तक रहेगा। नौकरी की अन्य जानकारी जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें।  वैकेंसी डिटेल्स रेलवे विभाग ने मध्य रेलवे में 376 पद, पूर्व मध्य रेलवे में 700 पद, पूर्व तट रेलवे में 1461 पद, पूर्वी रेलवे में 868 पद, उत्तर मध्य रेलवे में 508 पद, पूर्वोत्तर रेलवे में 100 पद, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में 125 पद, उत्तर रेलवे में 521 पद, उत्तर पश्चिम रेलवे में 679 पद, दक्षिण मध्य रेलवे में 989 पद, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 568 पद, दक्षिण पूर्व रेलवे में 921 पद, दक्षिणी रेलवे में 510 पद, पश्चिम मध्य रेलवे में 759 पद, पश्चिम रेलवे में 885 पद और मेट्रो रेलवे कोलकाता में 225 पद की भर्ती निकाली है।  शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का पास 10वीं पास का सर्टिफिकेट, संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री और इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।  आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से की जाएगी।  आवेदन फीस सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपए है और अनुसूचित जाति व जनजाति, दिव्यांग और सभी महिलाओं के लिए फीस 250 रुपए है।  चयन प्रक्रिया उम्मीदवार का चयन सीबीटी फर्स्ट और सेकेंड एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा।  कैसे करें आवेदन ?1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 2. मांगे गए डिटेल्स फील करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें। 3. रजिस्ट्रेशन फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल कर अपने पास रख लें। 

Govt Job: सरकारी नौकरी की खोज करने वालों के बड़ी खबर, अभी देखें टॉप 5 गवर्नमेंट जॉब की लिस्ट

नई दिल्लीः अप्रैल का महीना कल से शुरू हो चुका है। ऐसे में यदि आप गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे हैं तो यह महीना आपके लिए बहुत खास होने वाला है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, अप्रैल के महीने में बहुत सारी में सरकारी नौकरी की भर्ती चल रही है, जिसकी अंतिम तारीख नजदीक में है। यदि आपने अब तक इन पदों में अप्लाई नहीं किया है तो जल्दी कर लें। आइए फिर बिना समय बर्बाद किए हुए आपको पांच सरकारी नौकरी के बारे में बताते हैं, जिनमें आप जल्दी से आवेदन कर लें। टॉप 5 गवर्नमेंट जॉब

Govt Job: रक्षा मंत्रालय ने निकाली भर्तियां, इच्छुक उम्मीदवार जल्द करें आवेदन, जानें नौकरी की सारी जानकारी

नई दिल्लीः रक्षा मंत्रालय के अधीन आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) पर भर्ती निकली है, जिसमें स्टोर कीपर, टेक्नोशियन, असिस्टेंट और अन्य पद शामिल है। AVNL में आवेदन करने की लास्ट डेट 12 अप्रैल 2025 डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, AVNL की यह भर्ती ऑफलाइन हो रही है, जिसमें आपको फॉर्म भरकर नीचे बताए गए पते पर भेजना है। आइए आपको नौकरी की पूरी जानकारी देते हैं।  वैकेंसी डिटेल्सAVNL ने कुल 10 पदों पर भर्ती निकाली है जो कुछ इस प्रकार हैः 1. जूनियर मैनेजर एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग में 1 पद2. डिप्लोमा टेक्नीशियन (सीएनसी ऑपरेटर) में 1 पद3. डिप्लोमा टेक्नीशियन टूल डिजाइन में 2 पद 4. असिस्टेंट लीगल में 1 पद 5. स्टोर/एमएम/प्रोक्योरमेंट में 2 पद 6. जूनियर मैनेजर/मैकेनिकल में 1 पद7. स्टोर कीपर में 2 पद शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग की डिग्री, बीएसएल, एलएलबी या फिर संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए।  आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 55 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी।  सिलेक्शन प्रोसेसउम्मीदवार का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा।  सैलरी स्ट्रक्चर इन पदों के लिए उम्मीदवार को प्रति माह 37,000 से लेकर 47,000 तक सैलरी मिलेगी।  आवेदन भेजने का पता आवेदन करने के लिए आपको आर्म्ड व्हीकल निगम लिमिटेड, मशीन टूल प्रोटो टाइप फैक्ट्री, ऑर्डेंस, इस्टेट, अंबरनाथ-421502, ठाणे, महाराष्ट्र के पते पर अपने डिटेल्स भेजने होंगे। 

सरकारी नौकरी की बड़ी खबर! भारतीय नौसेना ने बड़ी संख्या में निकाली वैकेंसी, जानें नौकरी की फुल डिटेल्स

नई दिल्लीः भारतीय नौसेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए दो पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया आज 29 मार्च से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार,  भारतीय नौसेना ने एमआर और एसएसआर के पद पर भर्ती निकाली है जिसमें आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 अप्रैल है। वहीं, आवेदन करेक्शन की डेट 14-16 अप्रैल तय की गई है और परीक्षा की डेट 25 मई तय हुई है।  शैक्षिक योग्यता अग्निवीर एसएसआरः इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं पास की डिग्री के साथ केमेस्ट्री, बायोलॉजी और कंप्यूटर साइंस की डिग्री होनी चाहिए। अग्निवीर एमआरः इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए।  इतने बैच के लिए हो रही है भर्ती भारतीय नौसेना अग्निवीर की भर्ती बैच 02/2025, 01/2026 और 02/2026 पर कर रही है।  आयु सीमा 02/2025 के लिए उम्मीदवार की आयु 2004 से 2008 के बीच में होनी चाहिए। 01/2026 बैच के लिए उम्मीदवार की आयु 2005 से 2008 के बीच में होनी चाहिए। इसके अलावा 02/2026 के लिए उम्मीदवार की आयु 2005 से 2008 के बीच में होनी चाहिए।  सिलेक्शन प्रोसेसआवेदन करने के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम और पीएफटी के आधार पर होगा।  कैसे करें आवेदन ? आवेदन करने के लिए उम्मीदवार  ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद खुद को रजिस्ट्रेशन करें और डिटेल्स फील करें। फिर फॉर्म सब्मिट करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें।  सैलरी स्ट्रक्चर अग्निवीर एसएसआरः ट्रेनिंग उम्मीदवार को 14,600 रुपए सैलरी दी जाएगी, जो ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 21 हजार से 69 हजार के बीच में मिलेगी। इस पद में भारतीय नौसेना प्रमोशन भी देगी। अग्निवीर एमआरः एमआर पद के लिए उम्मीदवार को 30 हजार से लेकर 40 हजार तक सैलरी मिलेगी। 

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवकों के लिए खुशखबरी! NLU, जोधपुर में निकली वैकेंसी, जल्दी कर लें आवेदन

नई दिल्लीः राजस्थान के जोधुपर में स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर समेत अन्य पदों पर वैकेंसी जारी की है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू हो चुकी है। NLU ने भर्ती के लिए कुल 23 पद जारी किया है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, NLU ने 21 मार्च से आवेदन प्रक्रिया जारी कर दी थी, जिसकी लास्ट डेट 17 अप्रैल 2025 है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिजर्व कैटगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस निःशुल्क है, लेकिन सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1000 रुपए है। आइए आपको नौकरी की सारी जानकारी बताते हैं। वैकेंसी डिटेल्सNLU ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए 14 वैकेंसी, एसोसिएट प्रोफेसर के पद के लिए 7 वैकेंसी, असिस्टेंट लाइब्रेरियन और डिप्टी लाइब्रेरियन के लिए एक-एकद वैकेंसी जारी की है। शैक्षिक योग्यताNLU में भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास यूजीसी के नियमों के अनुसार डिग्री होनी चाहिए। जिसकी जानकारी आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मिल जाएगी। कैसे करें आवेदन ?

MPPSC में निकली भर्ती में आवेदन करने की आज अंतिम तारीख, नौकरी की अन्य जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी MPPSC ने विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की है, जिसमें आवेदन करने की लास्ट डेट आज है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकाली है जिसमें 2117 पोस्ट शामिल है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, MPPSC के इस पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया एक महीने पहले 27 फरवरी से शुरू हो चुकी थी, जिसकी लास्टआज 26 मार्च है। वहीं, भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई से किया जाएगा और कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ट 18 जुलाई को मिल जाएगा। शैक्षिक योगयताआवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही NET/SLET/SET या पीएचडी की डिग्री भी होनी चाहिए। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए जो मध्य प्रदेश निवासियों के लिए है। गैर मध्य प्रदेश के निवासियों की अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने की फीसआवेदन करने के लिए सामान्य वर्गों के लिए फीस 500 रुपए है। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए फीस है। चयन प्रक्रिया और सैलरीMPPSC में उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम के आधार पर होगा। जो उम्मीदवार रिटन एग्जाम में पास हो जाएगा उसकी प्रतिमाह सैलरी 57,700 के करीब होगी। कैसे करें आवेदनआवेदन करने के लिए mponline.gov.in पर जाएं और अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म फील करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका एक प्रिंट आउट अपने पास जरूर रख लें।