Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

10th Pass Government Jobs: दसवीं पास हैं तो नौकरी के मौके कम नहीं, इन सरकारी भर्तियों से बदल सकता है करियर

New Delhi: 10वीं पास करने के बाद पढ़ाई रोक देने का मतलब यह नहीं है कि सरकारी नौकरी (10th Pass Government Jobs) के रास्ते बंद हो गए। केंद्र और राज्य सरकार के कई विभाग समय-समय पर ऐसे पदों पर भर्ती निकालते हैं, जिनके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी जाती है। हालांकि, हर भर्ती में नियम एक जैसे नहीं होते। पद के हिसाब से उम्र सीमा, अतिरिक्त योग्यता, परीक्षा और शारीरिक मानक अलग हो सकते हैं। इसलिए किसी भी नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन देखना बेहद जरूरी है। रेलवे में मिल सकता है बड़ा मौका (10th Pass Government Jobs) 10वीं पास युवाओं के बीच रेलवे की नौकरियों को लेकर काफी रुचि रहती है। रेलवे में अलग-अलग भर्ती के जरिए तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर अवसर निकलते हैं। कुछ पदों के लिए 10वीं के साथ ITI या दूसरी योग्यता भी मांगी जा सकती है। यानी केवल 10वीं पास होना हर रेलवे पद के लिए पर्याप्त नहीं होता। उम्मीदवारों को पद की शैक्षणिक योग्यता ध्यान से जांचनी चाहिए। SSC MTS से पुलिस और सुरक्षा बलों तक (10th Pass Government Jobs) Staff Selection Commission यानी SSC की MTS जैसी भर्तियां 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का एक विकल्प हो सकती हैं। वहीं, कुछ कांस्टेबल स्तर की भर्तियों में भी 10वीं पास उम्मीदवार पात्र होते हैं। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों से जुड़ी नौकरियों में सिर्फ लिखित परीक्षा ही महत्वपूर्ण नहीं होती। कई पदों पर शारीरिक दक्षता और मेडिकल टेस्ट भी चयन प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं। इसलिए ऐसी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को पढ़ाई के साथ फिटनेस पर भी ध्यान देना चाहिए। डाक विभाग की GDS भर्ती पर भी रहती है नजर (10th Pass Government Jobs) डाक विभाग की ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS भर्ती भी 10वीं पास उम्मीदवारों के बीच लोकप्रिय है। इस भर्ती में चयन प्रक्रिया सामान्य प्रतियोगी परीक्षाओं से अलग हो सकती है और उम्मीदवारों का चयन निर्धारित नियमों के अनुसार 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाता है। लेकिन यहां भी एक बात याद रखना जरूरी है कि हर भर्ती का नियम नोटिफिकेशन में साफ दिया जाता है। इसलिए सोशल मीडिया पर चल रही किसी जानकारी को अंतिम सच मानकर आवेदन नहीं करना चाहिए। सेना और दूसरी नौकरियों के लिए क्या करें? (10th Pass Government Jobs) भारतीय सेना में अग्निवीर जैसी भर्तियों के अलावा अलग-अलग सरकारी विभागों में 10वीं पास युवाओं के लिए समय-समय पर अवसर आते हैं। कुछ पदों के लिए 10वीं के साथ ITI, ड्राइविंग लाइसेंस या दूसरी अतिरिक्त योग्यता जरूरी हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू करने से पहले अपनी योग्यता के हिसाब से पद चुनना सबसे जरूरी है। इसके बाद सिलेबस समझें, पिछले प्रश्नपत्र हल करें और अगर भर्ती में फिजिकल टेस्ट है तो उसकी तैयारी भी साथ शुरू करें। आवेदन करते समय एक गलती न करें (10th Pass Government Jobs) सरकारी नौकरी के आवेदन में छोटी सी गलती भी परेशानी खड़ी कर सकती है। नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक जानकारी और दस्तावेजों की जानकारी भरते समय सावधानी रखें। 10वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र, फोटो और दूसरे जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखना बेहतर है। सबसे जरूरी बात यह है कि भर्ती की जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें। 10वीं के बाद मौके जरूर हैं, लेकिन सही नौकरी चुनने और सही समय पर तैयारी शुरू करने से ही इन मौकों को सफलता में बदला जा सकता है।

SBI Clerk Recruitment 2026: एसबीआई में क्लर्क के 9124 पदों पर बंपर भर्ती, आज से आवेदन शुरू; ऐसे करें अप्लाई

SBI Clerk Recruitment 2026

New Delhi: बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क – कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। SBI Clerk Recruitment 2026 के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। SBI Clerk Recruitment 2026 के लिये पात्रता और शैक्षणिक योग्यता SBI Clerk Recruitment 2026 भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduate) होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है, जहाँ से वह आवेदन कर रहा है। SBI Clerk Recruitment 2026 के लिये आयु में छूट उम्मीदवार की आयु सीमा 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों के लिए सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट का प्रावधान रखा गया है। SBI Clerk Recruitment 2026 के लिये महत्वपूर्ण तिथियां आवेदन शुरू होने की तिथि: 11 अगस्त 2026 आवेदन करने की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026 आवेदन का प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि: 15 सितंबर 2026 आवेदन करने की प्रक्रिया इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से या सीधे आईबीपीएस के पोर्टल ibpsreg.ibps.in/sbijajul26/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। SBI Clerk Recruitment 2026 के पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद ही फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट माना जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें। SBI Clerk Recruitment 2026 के राज्यवार रिक्तियों का विवरण कुल 9124 पदों में से अधिकांश राज्यवार आरक्षित हैं, जबकि कुछ पद बैकलॉग श्रेणी के तहत भरे जाएंगे। रिक्तियों का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है- राज्य / केंद्र शासित प्रदेश रिक्त पदों की संख्या महाराष्ट्र 1718 तमिलनाडु 1410 ओडिशा 1100 कर्नाटक 760 वेस्ट बंगाल 555 राजस्थान 350 गुजरात 330 छत्तीसगढ़ 287 तेलंगाना 260 उत्तर प्रदेश 250 मध्य प्रदेश 113 असम 110 जम्मू कश्मीर 84 गोवा 62 सिक्किम 60 अरुणाचल प्रदेश 55 त्रिपुरा 48 (28 बैकलॉग) मिजोरम 32 नागालैंड 27 (31 बैकलॉग) मेघालय 24 अंडमान निकोबार आइसलैंड 15 मणिपुर 14 हिमाचल प्रदेश 9 लद्दाख यूटी 7 अन्य बैकलॉग पद 1444 कुल योग 9124 निष्कर्ष अगर आप SBI Clerk Recruitment 2026 के पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

सांसद ही नहीं, संसद चलाते हैं ये अफसर! जानें Parliament में कैसे मिलती है नौकरी और कितनी है सैलरी

Parliament Jobs

Parliament में नौकरी कैसे पाएं? जानें ग्रुप A, B, C और D पदों की योग्यता, चयन प्रक्रिया और सैलरी पैकेज। पूरी रिपोर्ट पढ़ें

NTPC में डिप्टी मैनेजर बनने का सुनहरा अवसर: 135 पदों पर 12 अगस्त से करें आवेदन, जानें योग्यता

NTPC Recruitment 2026

NTPC ने डिप्टी मैनेजर के 135 पदों पर भर्ती निकाली है। इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सी एंड आई ब्रांच के अनुभवी इंजीनियर 12 से 26 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

HP High Court Vacancy 2026: कोर्ट मैनेजर से लेकर सफाई कर्मचारी तक, ढेरों वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी; ऐसे करें अप्लाई

HP High Court

HP High Court ने जिला न्यायपालिका में क्लर्क, चपरासी, ड्राइवर समेत 388 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। योग्यता, सैलरी और फीस से जुड़ी पूरी जानकारी पढ़ें।

UP Anganwadi Bharti: 12वीं पास महिलाओं के लिए खुला था मौका, जानिए योग्यता से चयन तक पूरी जानकारी

UP Anganwadi Bharti

Lucknow: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी (UP Anganwadi Bharti) कार्यकत्री के पदों पर जिला स्तर पर भर्ती प्रक्रिया 2026 में अलग-अलग समय पर सामने आई। इस भर्ती में 12वीं पास महिलाओं को मौका दिया गया। खास बात यह रही कि भर्ती के लिए अलग-अलग जिलों में अलग तारीखें तय की गईं। यानी किसी जिले में आवेदन की आखिरी तारीख दूसरे जिले से बिल्कुल अलग रही। उपलब्ध भर्ती सूचनाओं के मुताबिक लखनऊ में 198, मऊ में 100 और संभल में 203 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। संभल में आवेदन की अंतिम तारीख 5 मई 2026 और लखनऊ में 16 मई 2026 बताई गई थी। केवल महिलाओं के लिए था मौका (UP Anganwadi Bharti) आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में केवल महिला उम्मीदवारों को आवेदन का मौका दिया गया। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट यानी 12वीं पास होना जरूरी था। इसके अलावा स्थानीय निवासी होने की शर्त भी महत्वपूर्ण रही। जिस ग्राम पंचायत या वार्ड में पद खाली था, वहां की स्थायी निवासी महिला को पात्रता में प्राथमिकता दी गई। भर्ती का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए कार्यकर्ताओं का चयन करना है। उम्र सीमा कितनी रखी गई? भर्ती नियमों के अनुसार उम्मीदवार की उम्र सामान्य तौर पर 18 से 35 वर्ष के बीच रखी गई। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट का प्रावधान है। हालांकि उम्र की गणना किस तारीख के आधार पर होगी, यह संबंधित जिले की आधिकारिक विज्ञप्ति में देखना जरूरी है। अलग-अलग जिलों की अधिसूचना में तारीख और अन्य शर्तें अलग हो सकती हैं। मेरिट से होगा चयन, परीक्षा नहीं इस भर्ती (UP Anganwadi Bharti) की सबसे खास बात चयन प्रक्रिया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए सामान्य तौर पर लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के बजाय मेरिट के आधार पर चयन किया जाता है। आवेदन के बाद दस्तावेजों की जांच होती है और पात्र उम्मीदवारों की मेरिट तैयार की जाती है। इसके बाद जिला स्तर पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाती है। इसलिए आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए शैक्षिक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करना बेहद जरूरी है। आवेदन शुल्क नहीं जिला स्तर पर जारी इन भर्ती सूचनाओं में आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई और आवेदन शुल्क शून्य यानी मुफ्त बताया गया। संभल की भर्ती सूचना में भी किसी श्रेणी से आवेदन शुल्क नहीं लिया गया था। आवेदन के दौरान अभ्यर्थी को 12वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, फोटो और जरूरत के अनुसार जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज तैयार रखने होते हैं। तारीख जरूर देखें आंगनवाड़ी भर्ती (UP Anganwadi Bharti) में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक ही अंतिम तारीख नहीं होती। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की ओर से अलग-अलग जिलों में अलग विज्ञप्तियां जारी की जाती हैं। मसलन, संभल में आवेदन 14 अप्रैल से 5 मई 2026 तक और मऊ में 16 अप्रैल से 6 मई 2026 तक आवेदन लिए गए थे। लखनऊ में अंतिम तारीख 16 मई 2026 बताई गई थी।

बैंक जॉब्स का बड़ा मौका: SBI में क्लर्क के 1538 पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा अवसर

SBI

New Delhi: अगर आप स्नातक (Graduation) पूरा कर चुके हैं और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। एसबीआई ने क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) के कुल 1538 पदों पर सीधी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू कर दी है। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए योग्य हैं, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 27 अगस्त 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। जानिए कौन कर सकता है SBI में आवेदन? SBI की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों के लिए सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट का प्रावधान है ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री धारक इसके लिए पात्र हैं। SBI में दो चरणों में होगी परीक्षा: नकारात्मक अंकन का भी रखें ध्यान उम्मीदवारों का अंतिम चयन प्रारंभिक (Prelims) और मुख्य (Mains) परीक्षा के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग से कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई (1/4) अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा, जो 200 अंकों की होगी। आवेदन शुल्क और जरूरी दिशानिर्देश सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को इस फीस से पूरी तरह छूट दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि (27 अगस्त) का इंतजार किए बिना समय रहते आधिकारिक पोर्टल पर अपना फॉर्म भरकर प्रक्रिया पूरी कर लें। निष्कर्ष अगर आप इस पद में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

ISRO Recruitment: अंतरिक्ष में काम करने का सपना होगा साकार कई पदों पर निकालीं बंपर वैकेंसी

New Delhi: अगर आप इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के साथ काम करने का सपना देखते हैं, तो यह एक शानदार मौका हो सकता है। ISRO के सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड (ICRB) ने अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे। ISRO Recruitment कौन-कौन से पद भरे जा रहे हैं? इस भर्ती अभियान के तहत कुल 244 पद भरे जाएंगे। सबसे ज्यादा वैकेंसी असिस्टेंट (113 पद) के पद के लिए हैं। इसके अलावा, भर्ती में 81 जूनियर पर्सनल असिस्टेंट, 22 अपर डिवीज़न क्लर्क (UDC), 10 स्टेनोग्राफर, 17 असिस्टेंट (ऑटोनॉमस संस्थानों के लिए) और 1 जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (ऑटोनॉमस संस्थानों के लिए) शामिल हैं। ISRO Recruitment के लिए कौन आवेदन कर सकता है? इन पदों के लिए, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 60% मार्क्स या 6.32/10 का CGPA हो। स्टेनोग्राफर पद के लिए, स्टेनोग्राफी की जानकारी या संबंधित सर्टिफिकेट/डिग्री की भी जरूरत है। हर पद के लिए उम्र सीमा अलग-अलग है। अधिकतम उम्र सीमा 28, 31 या 33 साल तय की गई है। उम्र की गणना 16 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए कृपया ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें। ISRO Recruitment के लिए ऑनलाइन आवेदन सबसे पहले, उम्मीदवारों को ISRO के रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाना होगा और नया रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करना होगा। रजिस्टर करने के बाद, लॉग इन करें और एप्लीकेशन फ़ॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, तय एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें। एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद, भविष्य के लिए प्रिंटआउट रखना न भूलें। ISRO Recruitment एप्लीकेशन फीस असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के पदों के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये है। वहीं, कंबाइंड कैटेगरी के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1,000 रुपये की फीस देनी होगी। ISRO Recruitment के लिए ध्यान देने योग्य बातें फॉर्म भरने से पहले, उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और पात्रता से जुड़ी अन्य सभी शर्तों की अच्छी तरह से जांच कर लेनी चाहिए। किसी भी गलती के कारण आवेदन रद्द हो सकता है; इसलिए अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा कर लेना बेहतर है। निष्कर्ष अगर आप ISRO में काम करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

India Post Recruitment: 10वीं पास के लिए शानदार मौका, निकली ड्राइवर पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो भारतीय डाक विभाग आपके लिए अच्छा मौका लेकर आया है। इंडिया पोस्ट ने स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन छपने की तारीख से 60 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। India Post Recruitment के लिए ऐसे करें आवेदन इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन नहीं होगा। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी के साथ स्पीड पोस्ट से भेजना होगा। आवेदन “The Manager, Mail Motor Service, Bengaluru-560001” के पते पर भेजना है। कौन कर सकता है आवेदन? आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही उसके पास हल्के और भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। कम से कम तीन साल का ड्राइविंग अनुभव और गाड़ी की छोटी-मोटी मरम्मत की जानकारी भी जरूरी है। उम्मीदवार की उम्र 56 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। ये भर्ती सभी के लिए नहीं ध्यान रखें कि यह भर्ती केवल केंद्र सरकार के मौजूदा कर्मचारियों के लिए है। सबसे पहले डाक विभाग के योग्य कर्मचारियों, जैसे डिस्पैच राइडर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS), को मौका मिलेगा। अगर विभाग में योग्य उम्मीदवार नहीं मिलते हैं, तो केंद्र सरकार के दूसरे विभागों के कर्मचारियों पर भी विचार किया जाएगा। ऐसे होगा चयन उम्मीदवारों का चयन ट्रेड टेस्ट और ड्राइविंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल-2 के तहत 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके साथ सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। कितने पद हैं? इस भर्ती के तहत मेल मोटर सर्विस (MMS) बेंगलुरु में 10 पद और मैसूर सब-डिपो में 1 पद भरा जाएगा। यानी कुल 11 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। निष्कर्ष अगर आप India Post Recruitment के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए है। 2026 आपके लिए अच्छा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

UPSSSC PET Online Form 2026: 10वीं पास उम्मीदवार इस तारीख तक करें आवेदन

UPSSSC PET Online Form 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन (UPSSSC PET Online Form 2026) प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 03 अगस्त 2026 से 01 सितंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा UPSSSC की विभिन्न ग्रुप-सी भर्तियों में शामिल होने के लिए पात्रता परीक्षा है। ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां (UPSSSC PET Online Form 2026) आवेदन शुरू: 03 अगस्त 2026अंतिम तिथि: 01 सितंबर 2026शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 01 सितंबर 2026आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि: 08 सितंबर 2026परीक्षा तिथि: बाद में घोषित की जाएगी आवेदन शुल्क (UPSSSC PET Online Form 2026) आयु सीमा (UPSSSC PET Online Form 2026) शैक्षणिक योग्यता (UPSSSC PET Online Form 2026) उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाई स्कूल) पास होना आवश्यक है। इससे अधिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया (UPSSSC PET Online Form 2026) आवेदन कैसे करें? (UPSSSC PET Online Form 2026)