Section-Specific Split Button

DMRC में जनरल मैनेजर बनने का मौका, बिना लिखित परीक्षा सीधा इंटरव्यू से चयन, जानें सालाना सैलरी पैकेज

दिल्ली मेट्रो में उच्च पद पर नौकरी का मौका

New Delhi: अगर आप दिल्ली मेट्रो में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यह बेहतरीन अवसर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जनरल मैनेजर (General Manager) के पद के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। यह पद प्रबंधन के उच्च स्तर (Senior Management Level) का है, जिसके लिए अनुभव और तकनीकी योग्यता दोनों जरूरी हैं। इस पद के लिए आवेदन DMRC की आधिकारिक वेबसाइट के Career सेक्शन में जाकर किया जा सकता है। लाखों में होगा वेतन दिल्ली मेट्रो में जनरल मैनेजर पद की सबसे बड़ी खासियत इसकी सैलरी है। इस पद पर चयनित उम्मीदवार को ₹1,20,000 से ₹2,80,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। यानी सालाना सैलरी 15 लाख से 30 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। इसके अलावा, कर्मचारियों को कई अतिरिक्त सुविधाएं (Allowances) भी दी जाएंगी 1. आवास या हाउस रेंट अलाउंस (HRA)2. ट्रेवल अलाउंस (TA)3. मेडिकल और स्वास्थ्य सुविधाएं4. पेंशन और बीमा लाभ कौन कर सकता है आवेदन? इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी: 1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में डिग्री (Civil, Electrical या Mechanical)।2. 15 से 20 वर्षों का अनुभव संबंधित क्षेत्र में अनिवार्य है।3. किसी बड़े प्रोजेक्ट, रेलवे, केंद्र या राज्य सरकार में काम करने का अनुभव वांछनीय।4. कंप्यूटर एप्लीकेशन और आधुनिक प्रोजेक्ट प्रबंधन की जानकारी होनी चाहिए।5. उम्मीदवार की आयु 55 से 62 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया 1. उम्मीदवार DMRC की वेबसाइट पर जाएं।2. “Career” सेक्शन में जाकर General Manager Recruitment का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।3. आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज जैसे Resume, Experience Certificate, Passport-size Photo आदि अपलोड करें।4. फॉर्म जमा करने के बाद चयनित उम्मीदवारों से इंटरव्यू के लिए संपर्क किया जाएगा। सेलेक्शन प्रोसेस दिल्ली मेट्रो की यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह इंटरव्यू आधारित है। यानी, उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना होगा।योग्य उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उनके अनुभव और योग्यता के आधार पर की जाएगी। इसके बाद इंटरव्यू या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए अंतिम चयन होगा। क्यों है यह मौका खास? दिल्ली मेट्रो देश की सबसे प्रतिष्ठित और विश्वस्तरीय मेट्रो सेवाओं में गिनी जाती है। यहां नौकरी मिलना न सिर्फ करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण है बल्कि स्थिरता, सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का भी प्रतीक है। जनरल मैनेजर का पद एक जिम्मेदार और नेतृत्वपूर्ण भूमिका वाला पद है, जहां उम्मीदवारों को बड़े प्रोजेक्ट और टीमों का संचालन करने का अवसर मिलेगा।

SEBI में ग्रेड-ए ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका! वित्तीय क्षेत्र में खुली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी

SEBI Recruitment 2025

New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड-ए) के 110 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। सेबी देश की प्रमुख वित्तीय नियामक संस्था है, जो शेयर बाजार और निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए जिम्मेदार है। सेबी में नौकरी न केवल स्थिरता बल्कि प्रतिष्ठा और वित्तीय क्षेत्र में मजबूत करियर की गारंटी भी देती है। आवेदन की प्रक्रिया इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 28 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल सेबी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है ताकि देशभर के उम्मीदवार आसानी से इसमें भाग ले सकें। शैक्षणिक योग्यता और पात्रता सेबी ने अलग-अलग विभागों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की है। उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। कुछ पदों के लिए विशेष योग्यता जैसे चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), कंपनी सेक्रेटरी (CS), कॉस्ट अकाउंटेंट (ICWA) या कानून की डिग्री (LLB) की मांग की गई है। जिन उम्मीदवारों ने वित्त, अर्थशास्त्र, प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) या विधि जैसे विषयों में पढ़ाई की है, उनके लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर साबित हो सकती है। आयु सीमा और आरक्षण में छूट आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष, जबकि ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु छूट मिलेगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को भी नियमानुसार अतिरिक्त आयु छूट का लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था सुनिश्चित करती है कि सभी वर्गों के योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर प्राप्त हो सके। आवेदन शुल्क और भुगतान का तरीका सेबी ने आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1000 का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क केवल ₹100 रखा गया है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकेगा। वेतनमान और भत्ते सेबी असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड-ए) पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक बेसिक वेतन ₹35,400 प्रति माह मिलेगा। भत्तों और अन्य सुविधाओं के साथ यह वेतन लगभग ₹1 लाख प्रति माह तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही चयनित उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC), मेडिकल सुविधाएं और पेंशन योजना जैसे लाभ भी मिलेंगे। चयन प्रक्रिया इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा।1. पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा (Phase-I) होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।2. दूसरा चरण मुख्य परीक्षा (Phase-II) होगा, जिसमें विषयगत और विश्लेषणात्मक प्रश्न होंगे।3. तीसरे और अंतिम चरण में साक्षात्कार (Interview) आयोजित किया जाएगा।4. अंतिम चयन उम्मीदवार के समग्र प्रदर्शन और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। सेबी में करियर क्यों? सेबी में करियर बनाना सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि वित्तीय क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त करने जैसा है। यहां काम करने वाले अधिकारियों को न केवल आर्थिक नीतियों को समझने और लागू करने का अवसर मिलता है, बल्कि वे देश की पूंजी बाजार प्रणाली के संचालन में भी अहम भूमिका निभाते हैं। सेबी के कर्मचारी उच्च स्तर की पेशेवर पहचान, आकर्षक सैलरी और नौकरी की स्थिरता का आनंद लेते हैं। महत्वपूर्ण तिथियां एक नजर में 1. आवेदन शुरू होने की तिथि– 30 अक्टूबर 20252. आवेदन की अंतिम तिथि– 28 नवंबर 20253. परीक्षा की संभावित तिथि– जल्द घोषित की जाएगी

MP Police SI Recruitment 2025: 500 पदों पर भर्ती शुरू, जानें वैकेंसी की पूरी जानकारी

MP Police Recruitment 2025

Bhopal: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने राज्य पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 500 पद भरे जाएंगे, जिनमें 472 पद सब इंस्पेक्टर और 28 पद सूबेदार के हैं। आवेदन प्रक्रिया एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें ताकि किसी भी त्रुटि से बचा जा सके। आवेदन की अंतिम तिथि और अहम डेडलाइन एमपी पुलिस एसआई और सूबेदार भर्ती के लिए आवेदन 10 नवंबर 2025 तक किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में संशोधन करने का मौका 15 नवंबर 2025 तक मिलेगा। भर्ती की लिखित परीक्षा 9 जनवरी 2026 से शुरू की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से राज्यभर से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे, किसी भी प्रकार के ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग जैसे SC/ST/OBC/EWS श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पात्रता की जांच करने के बाद ही आवेदन करें। चयन प्रक्रिया एमपी पुलिस एसआई और सूबेदार भर्ती की चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। पहला चरण होगा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), जो 100 अंकों की होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (Mains) देनी होगी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास करेंगे, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में साक्षात्कार (Interview) आयोजित किया जाएगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा और उसी के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। आवेदन शुल्क इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के आधार पर अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सामान्य (Unreserved) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है, जबकि OBC/SC/ST/EWS (मूल निवासी) श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹250 शुल्क देना होगा। पुलिस विभाग की विभागीय परीक्षा के लिए फीस अलग है सामान्य वर्ग के लिए ₹200 और आरक्षित वर्ग के लिए ₹100 तय की गई है। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है, जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग। परीक्षा तिथि और समय एमपी पुलिस एसआई और सूबेदार भर्ती परीक्षा की शुरुआत 9 जनवरी 2026 से होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। पहली पाली के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक तय किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें ताकि एंट्री से संबंधित किसी भी दिक्कत से बचा जा सके। किन शहरों में होगी परीक्षा एमपी पुलिस एसआई और सूबेदार भर्ती परीक्षा राज्य के कई प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी, अनूपपुर और उज्जैन शामिल हैं। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में उल्लिखित केंद्र पर ही परीक्षा देनी होगी। परीक्षा केंद्रों से संबंधित किसी भी बदलाव की जानकारी एमपीईएसबी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। कैसे करें आवेदन ? उम्मीदवार सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं। वहां MP Police SI/Subedar Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें। उसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसकी एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रखें।

IRCTC Recruitment: आईआरसीटीसी में जॉब की भरमार, मौका हाथ से न जाने दें

New Delhi: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) दक्षिण क्षेत्र ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के पदों के लिए भर्ती अधिसूचना 2025 जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथि योग्य उम्मीदवार 8 नवंबर से 18 नवंबर 2025 तक तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के निर्धारित संस्थानों में वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अनुबंध आधारित है पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 64 पदों पर भर्ती निकाली गई है।  शैक्षिक योग्यता आईआरसीटीसी हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बी.एससी. आतिथ्य और होटल प्रशासन, बीबीए/एमबीए (भारतीय पाककला संस्थान से), बी.एससी. होटल प्रबंधन और खानपान विज्ञान, या एमबीए (पर्यटन और होटल प्रबंधन) में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए। सभी डिग्रियां यूजीसी या एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को हॉस्पिटैलिटी या होटल प्रबंधन के क्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव होना जरूरी है। यह योग्यता यह सुनिश्चित करती है कि उम्मीदवार इस काम के लिए तैयार और अनुभवपूर्ण हों। आयु सीमा आईआरसीटीसी हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार की आयु 1 अक्तूबर 2025 को अधिकतम सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 33 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 31 वर्ष, और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 38 वर्ष निर्धारित है। चयन प्रक्रिया आईआरसीटीसी हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर पद के लिए चयन प्रक्रिया में वॉक-इन-इंटरव्यू के दौरान दस्तावेज सत्यापन और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल है। उम्मीदवारों को उनके योग्यता और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति का प्रस्ताव दिया जाएगा, जबकि अगले 64 उम्मीदवारों के नाम आरक्षित पैनल में रखे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों के लिए मेडिकल फिटनेस टेस्ट अनिवार्य है। वेतन आईआरसीटीसी हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर पद संविदात्मक है और इसका मासिक वेतन 30,000 रुपये है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को कई भत्ते भी मिलेंगे, जैसे ट्रेनों में ड्यूटी के लिए दैनिक भत्ता 350 रुपये, बाहर रात्रि विश्राम के लिए आवास शुल्क 240 रुपये, राष्ट्रीय अवकाश पर भत्ता 384  रुपये प्रतिदिन, और चिकित्सा बीमा 1,400 रुपये 2,000  रुपये प्रति माह। ऐसे करें आवेदन उम्मीदवार एक बार जॉब के लिए अप्लाई करने से पहले बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन के बारे में पूर्ण जानकारी हासिल कर लें।

BOB Vacancy 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में इन पदों पर निकली नौकरी, अंतिम तिथि नजदीक

New Delhi: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने क्रेडिट एनालिस्ट भर्ती के लिए आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (bankofbaroda.bank.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिइच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अक्तूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती के तहत कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर होगी भर्तियांइस भर्ती के तहत विभिन्न ग्रेड में मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर के पदों को भरा जाएगा। आयु सीमाबैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2025 के लिए आयु मानदंड प्रत्येक पद के अनुसार अलग-अलग हैं। उम्मीदवार की आयु सीमा की गणना अंतिम तिथि 01.10.2025 के अनुसार की जाएगी, और यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि उम्मीदवार इस तारीख तक निर्धारित न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा में आता हो। राजस्थान में सरकारी नौकरी का बड़ा चांस, इन डिग्री वालों को मिलेगा मौका; जानें पूरी डिटेल्स शैक्षिक योग्यताबैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक होना आवश्यक है, किसी भी विषय में डिग्री मान्य है। इसके अलावा, वित्त में विशेषज्ञता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए पीजी डिग्री/डिप्लोमा या पेशेवर योग्यताएं जैसे सीए, सीएमए, सीएस या सीएफए भी मान्य हैं। सभी पदों के लिए कार्य अनुभव अलग-अलग निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार को उस पद के अनुसार निर्धारित न्यूनतम अनुभव होना आवश्यक है। चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षाचयन प्रक्रिया की शुरुआत एक ऑनलाइन परीक्षा से होगी। इस परीक्षा में चार भाग होंगे। तर्कशक्ति, अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और व्यावसायिक ज्ञान और कुल अंक 225 होंगे। पहले तीन भाग केवल पास/फेल के लिए होंगे, यानी इनके लिए कोई अंक नहीं काटे जाएंगे। समूह चर्चा (GD)ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को समूह चर्चा और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इन चरणों में उम्मीदवार का व्यक्तित्व, बातचीत करने की क्षमता और नौकरी के लिए उपयुक्तता जांची जाएगी। Govt Jobs: सरकारी नौकरी की तलाश? 30 के बाद भी हैं स्कूल, बैंक और रेलवे में अवसर अंतिम चयनअंत में, उम्मीदवारों की मेरिट सूची ऑनलाइन परीक्षा, समूह चर्चा या साक्षात्कार के अंकों के आधार पर बनाई जाएगी, जैसा बैंक तय करेगा। ऐसे करें अप्लाई1. आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.bank.in पर जाए।2. यहां Career Section में वेब पेज पर Current Opportunities पर क्लिक करें।3. अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।4. फिर लॉगइन करके एप्लिकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू करें।5. बेसिक डिटेल्स, शैक्षिक योग्यता की जानकारी ध्यानपूर्वक भर दें।6. फोटो, हस्ताक्षर सही साइज में अपलोड करें।7. अपनी श्रेणी के मुताबिक आवेदन शुल्क का भुगतान करें।8. फॉर्म को फाइनली सब्मिट करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

RRB NTPC Graduate Level Job: आरआरबी स्नातक स्तर में निकली बंपर जॉब, ऐसे करें अप्लाई

New Delhi: रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्नातक स्तर के उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्ती का ऐलान किया है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी स्नातक स्तर 2025 के लिए 5,800 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन तिथिआवेदन प्रक्रिया 21 अक्तूबर 2025 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2025 रात 11:59 बजे है। आयु सीमाआवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षिक योग्यतास्नातक स्तर की यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जिनके पास विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या इसके समकक्ष शैक्षिक योग्यता हो और जिनकी आयु 18 से 33 वर्ष के बीच हो। इन पदों पर होगा चयनस्टेशन मास्टरमालगाड़ी प्रबंधकयातायात सहायक (मेट्रो रेलवे)मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक (CCTS)कनिष्ठ लेखा सहायक सह टंकक (JAA)वरिष्ठ लिपिक सह टंकक चयन प्रक्रियाआरआरबी एनटीपीसी 2025 भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा। इसमें सबसे पहला चरण सीबीटी (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) का पहला चरण होगा, जिसके सफल उम्मीदवार सीबीटी के दूसरे चरण के लिए पात्र होंगे। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट (कौशल परीक्षा) या योग्यता परीक्षा में बैठना होगा, जो उनके पेशेवर कौशल और योग्यता को परखने के लिए आयोजित की जाती है। दस्तावेज सत्यापन में उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता, आयु, पहचान और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की जांच की जाती है। इसके बाद उम्मीदवारों का चिकित्सा परीक्षण कर उनकी शारीरिक एवं स्वास्थ्य स्थिति की पुष्टि की जाती है, ताकि रेलवे में नौकरी के लिए वे पूरी तरह फिट हों। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता, चयन प्रक्रिया और जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़कर ही आवेदन करें।

Govt Jobs: उम्र 30 के बाद भी स्कूल, बैंक और रेलवे में खोलें करियर के रास्ते, जानें कैसे

New Delhi: ज्यादातर लोग मानते हैं कि सरकारी नौकरी की तैयारी केवल 21 से 25 साल की उम्र तक ही संभव है, लेकिन यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है। भारत में कई विभाग और सेवाएँ 30 साल या उससे अधिक उम्र के उम्मीदवारों के लिए अवसर प्रदान करती हैं। अलग-अलग सरकारी नौकरियों में अधिकतम आयु सीमा 28 से लेकर 40 वर्ष तक निर्धारित है, जो विभाग और पद के अनुसार बदलती रहती है। ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट या प्रोफेशनल डिग्री होल्डर उम्मीदवार 30 की उम्र पार करने के बाद भी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन क्षेत्रों में करें आवेदन 30 या उससे अधिक उम्र के लोग कई प्रमुख क्षेत्रों में आवेदन कर सकते हैं। इनमें बैंकिंग, शिक्षण, राज्य सेवा आयोग, रेलवे, स्वास्थ्य विभाग और न्यायिक सेवाएँ शामिल हैं। इसके अलावा आरक्षण नियमों के तहत OBC, SC, ST, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट मिलती है। 30+ उम्र में सरकारी नौकरी का एक बड़ा फायदा यह है कि ये उम्मीदवार अधिक परिपक्व, अनुशासित और जिम्मेदार होते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी कार्य प्रणाली में ये गुण बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। प्राइवेट सेक्टर में अनुभव रखने वाले उम्मीदवार अपनी टाइम मैनेजमेंट, वर्कप्लेस नियम और लक्ष्य निर्धारण जैसी क्षमताओं का फायदा तैयारी और परीक्षा में उठा सकते हैं। 30+ उम्मीदवारों के लिए प्रमुख सरकारी नौकरी के अवसर राज्य लोक सेवा आयोग (State PSC Exams): कई राज्यों में आयु सीमा 35 से 40 साल तक होती है। शिक्षक भर्ती: टीईटी, सीटीईटी और यूजीसी-नेट पास करके लेक्चरर या शिक्षक पद पर नौकरी संभव है। रेलवे और बैंकिंग सेक्टर: कई पदों पर 33 से 35 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। न्यायिक सेवाएं: लॉ ग्रेजुएट्स के लिए सिविल जज और अन्य पदों पर आयु सीमा 35-40 साल होती है। स्वास्थ्य विभाग: डॉक्टर, नर्स, मेडिकल ऑफिसर और विशेषज्ञ पदों पर 35 से 40 साल तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य विभाग: एसएससी सीजीएल (कुछ पदों पर 32 वर्ष तक), राज्य पुलिस सेवाएं और प्रशासनिक पद। सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें: सटीक जानकारी जुटाएं: हर भर्ती की नोटिफिकेशन और आयु सीमा पर ध्यान दें। पढ़ाई की स्ट्रैटेजी: सामान्य अध्ययन, तर्कशक्ति, गणित और भाषा पर पकड़ बनाएं। टाइम मैनेजमेंट: रोजाना 6-7 घंटे की नियमित पढ़ाई और अभ्यास करें। पिछले प्रश्नपत्र हल करें: परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम समझने का सबसे अच्छा तरीका।

Rajasthan Group 4 Exam 2025: आंसर-की जल्द होगी जारी, इंतजार में 21 लाख से अधिक उम्मीदवार

Answer key release date

Jaipur: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी (4th Grade) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। अब लाखों अभ्यर्थी राजस्थान ग्रुप 4 आंसर की 2025 (Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025) के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे और अगर किसी उत्तर पर संदेह हो, तो आपत्ति भी दर्ज कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन यह परीक्षा राज्य के 38 जिलों में 19 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा को 3 दिनों में कुल 6 शिफ्टों में आयोजित किया गया, जिससे परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न किया जा सके।राजस्थान ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा के लिए कुल 24,71,066 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 21,17,198 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में 85.86% की भागीदारी दर्ज की गई। लगभग 3.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। भर्ती पदों का विवरण यह परीक्षा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में चतुर्थ श्रेणी के 53,749 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई है। इन पदों के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने तैयारी की और अब परिणाम व आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Answer Key और Objection Window राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) जल्द ही वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड की जाएगी। साथ ही बोर्ड आपत्ति दर्ज करने के लिए एक Objection Window भी खोलेगा, जिसमें अभ्यर्थी उत्तर कुंजी से संबंधित अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न एक निश्चित शुल्क लगेगा। उम्मीदवारों की ओर से दर्ज की गई आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा की जाएगी। इसके बाद ही Final Answer Key तैयार की जाएगी, और उसी के आधार पर अंतिम परिणाम (Final Result) घोषित किया जाएगा। Answer Key ऐसे करें डाउनलोड अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर राजस्थान ग्रुप 4 परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं- क्या है आगे की प्रक्रिया? उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवारों की आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी और उनकी समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। इसके बाद कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों का चयन होगा, उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और फिर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

PGCIL भर्ती 2025: फील्ड इंजीनियर और सुपरवाइजर पदों पर नौकरी पाने का शानदार मौका, अभी करें आवेदन

PGCIL भर्ती 2025

New Delhi: अगर आपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ली है और सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने एक बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराया है। कंपनी ने हाल ही में 1543 पदों पर फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती देशभर के योग्य युवाओं के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकती है। कौन कर सकता है आवेदन? इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीई, बीटेक या बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही न्यूनतम 55% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा, कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव की आवश्यकता भी हो सकती है, जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन में दी गई है। पदों का विवरणफील्ड इंजीनियर (Field Engineer): 800+ पदफील्ड सुपरवाइजर (Field Supervisor): 700+ पद(सटीक संख्या श्रेणीवार नोटिफिकेशन में देखें)इतनी होनी चाहिए आयु सीमा इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 29 वर्ष तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी- एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूटओबीसी को 3 वर्ष की छूटदिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूटसैलरी कितनी मिलेगी? इस भर्ती अभियान के तहत अभ्यार्थियों को चयनित होने के बाद आकर्षक सैलरी दी जाएगी। जिसमें फील्ड इंजीनियर को 30,000 रुपये से 1,20,000 रुपये प्रति माह और फील्ड सुपरवाइजर 23,000 रुपये से 1,05,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। क्या होगी चयन प्रक्रिया? PGCIL की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट पर आधारित होगी। उम्मीदवारों को सबसे पहले एक लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा का पाठ्यक्रमतकनीकी विषय (Core Engineering)अंग्रेजी भाषारीजनिंगगणितीय योग्यता (Quantitative Aptitude)सामान्य ज्ञान (General Awareness) आवेदन कैसे करें?उम्मीदवार को PGCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।‘Careers’ सेक्शन में जाकर ‘Field Engineer/Supervisor Recruitment 2025’ लिंक पर क्लिक करें।आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।आवेदन की अंतिम तिथि आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 है। इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Career Tips: ITI के बाद सरकारी क्षेत्र में कैसे पाएं नौकरी? यहां जानें तैयारी करने का सही तरीका

ITI Govt Job

New Delhi: ITI यानी Industrial Training Institute की डिग्री प्राप्त करने के बाद छात्रों के लिए सरकारी नौकरी के ढेरों अवसर खुल जाते हैं। ITI का उद्देश्य छात्रों को विशेष कौशल में प्रशिक्षित करना है, ताकि वे कई कंपनियों में काम करने के लिए तैयार हों। आजकल, सरकार की ओर से कई विभागों में ITI पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी के अवसर उपलब्ध हैं, जिनमें रेलवे, विद्युत और अन्य सरकारी उपक्रम शामिल हैं। सरकारी विभागों में ITI की डिग्री का महत्वसरकारी क्षेत्र में ITI की डिग्री का विशेष महत्व है क्योंकि कई विभागों को योग्य तकनीशियनों की आवश्यकता होती है। ITI के बाद उम्मीदवारों को रेलवे, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग और सरकारी उद्योगों में नौकरी पाने का अवसर मिलता है। इन विभागों में कई पदों पर भर्ती की जाती है, जैसे कि टेक्निशियन, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक और अन्य तकनीकी पद। रेलवे में ITI डिग्री के साथ नौकरीरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) हर साल रेलवे विभाग में ITI पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकालता है। रेलवे में मुख्य रूप से टेक्निशियन, असिस्टेंट लोको पायलट (ALP), और ट्रैक मेंटेनर जैसे पदों पर भर्ती होती है। उम्मीदवारों को इन पदों पर नियुक्ति पाने के लिए RRB द्वारा आयोजित परीक्षा और इंटरव्यू में उत्तीर्ण होना पड़ता है। विद्युत विभाग में ITI के लिए अवसरभारत में हर राज्य में विद्युत विभाग ITI प्रशिक्षित तकनीशियनों की भर्ती करता है। इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को जेई (Junior Engineer) और लाइनमैन जैसे पदों के लिए आवेदन करना होता है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए राज्य बिजली कंपनियों द्वारा समय-समय पर भर्ती निकाली जाती है। इसके अलावा, विभिन्न पावर कंपनियों में भी ITI पास उम्मीदवारों के लिए पद होते हैं। लोक निर्माण विभाग और ITI के अवसरलोक निर्माण विभाग (PWD) में भी ITI पास उम्मीदवारों के लिए कई नौकरी के अवसर होते हैं। PWD में इंजीनियरिंग और तकनीकी कार्यों के लिए कई पद होते हैं। इनमें सिविल इंजीनियरिंग, फिटर, प्लंबर, और ड्राफ्ट्समैन जैसे पद प्रमुख होते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विभाग द्वारा आयोजित परीक्षा और इंटरव्यू में पास होना जरूरी होता है। सरकारी उपक्रमों में ITI की डिग्री के साथ नौकरी के अवसरभारत में कई सरकारी उपक्रमों और कंपनियों में ITI प्रशिक्षित कर्मचारियों की आवश्यकता होती है। कंपनियों जैसे NTPC, BHEL, IOCL, HPCL और ONGC में तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवारों को भर्ती किया जाता है। इन पदों पर चयन के लिए आमतौर पर परीक्षा, इंटरव्यू और कौशल परीक्षण आयोजित किए जाते हैं। ITI के बाद नौकरी पाने के लिए क्या तैयारी करें?ITI के बाद सरकारी नौकरी पाने के लिए छात्रों को सही दिशा में तैयारी करनी होती है। इसके लिए:1. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी: उम्मीदवारों को विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए नियमित रूप से तैयारी करनी चाहिए।2. व्यावहारिक कौशल: ITI का उद्देश्य केवल थ्योरी नहीं, बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण भी है। इस प्रशिक्षण को लेकर अपने कौशल में सुधार करें।3. समय पर आवेदन करें: सरकारी नौकरी की भर्ती का समय सीमित होता है। इसलिए, समय रहते आवेदन करें और हर भर्ती के लिए अपडेट रहें।

error: Content is protected !!