AFMS Recruitment 2026: भारतीय सेना में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर जॉब, यहां करें अप्लाई

नई दिल्ली: सेना में मेडिकल ऑफिसर बनकर करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (join.afms.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती का नोटिफिकेशन 7 नवंबर 2026 को जारी किया गया था। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती निकाली है। कुल पदों में से 90 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 30 पद महिला उम्मीदवारों के लिए रखे गए हैं। आवेदन तिथि इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 9 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2026 तय की गई है। शैक्षिक योग्यता मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही स्टेट मेडिकल काउंसिल या नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) में स्थायी रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। यानी केवल एमबीबीएस की डिग्री होना काफी नहीं है, उम्मीदवार के पास जरूरी मेडिकल रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें। आयु सीमा इस भर्ती में एमबीबीएस डिग्री धारक उम्मीदवारों की उम्र 30 साल से कम होनी चाहिए। वहीं, पोस्टग्रेजुएट डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 35 साल से कम तय की गई है। उम्र की गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। ऐसे में आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी जन्मतिथि के हिसाब से उम्र की जांच कर लें। अगर कोई अभ्यर्थी तय उम्र सीमा से बाहर है, तो वह इस भर्ती के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। चयन प्रक्रियाइस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन नीट पीजी पर्सेंटाइल के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इंटरव्यू की प्रक्रिया 2 दिसंबर 2026 से आर्मी हॉस्पिटल (R&R), दिल्ली कैंट में शुरू होगी। उम्मीदवारों के इंटरव्यू एडमिट कार्ड तय तारीख से कम से कम एक सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे। इसलिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को वेबसाइट पर भर्ती से जुड़े नए अपडेट देखते रहना चाहिए। इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज भी साथ रखने होंगे। ऐसे करें आवेदन 1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (join.afms.gov.in) पर जाएं। 2. होमपेज पर मेडिकल ऑफिसर शॉर्ट सर्विस कमीशन भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 3. अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। 4. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। 5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें। 6. जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें। 7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें। 8. आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंट या डिजिटल कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
Bihar STET 2026: बदल गई परीक्षा की तारीख, इस दिन से डाउनलोड करें नया एडमिट कार्ड

New Delhi: बिहार में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET) 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है और 11 नवंबर को एग्जाम देने की तैयारी में थे तो अब अपना शेड्यूल बदल लीजिए। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Bihar STET 2026 की परीक्षा तारीख में बदलाव कर दिया है। अब यह परीक्षा 11 नवंबर की जगह 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही बोर्ड ने संशोधित एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख भी घोषित कर दी है। ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा की नई तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जरूर जान लेनी चाहिए। क्यों टाली गई Bihar STET की परीक्षा? दरअसल, बिहार बोर्ड की ओर से पहले Bihar STET 2026 परीक्षा का आयोजन 11 नवंबर को किया जाना था। लेकिन इसी दिन चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज के अवसर पर सरकारी अवकाश होने के कारण परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। अब उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ अतिरिक्त समय भी मिल गया है। 22 नवंबर को होगी Bihar STET की परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, अब माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को नई तारीख के अनुसार अपनी तैयारी और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करनी होंगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें। DSSSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का मौका, DSSSB ने निकाली 1260 पदों पर वेकेंसी 12 नवंबर से डाउनलोड होगा नया एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख बदलने के साथ ही एडमिट कार्ड को लेकर भी बोर्ड ने अहम जानकारी दी है। Bihar STET के संशोधित एडमिट कार्ड 12 नवंबर 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक Bihar STET वेबसाइट पर जाकर अपना नया एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। पुराने एडमिट कार्ड से नहीं मिलेगा प्रवेश अभ्यर्थियों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि परीक्षा की तारीख में बदलाव के बाद उन्हें संशोधित एडमिट कार्ड ही इस्तेमाल करना होगा। इसलिए 12 नवंबर से नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना न भूलें। परीक्षा केंद्र, तारीख और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी भी नए एडमिट कार्ड में जरूर जांच लें। किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें। इस तरह Bihar STET 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अब परीक्षा की नई तारीख 22 नवंबर और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख 12 नवंबर तय की गई है। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।
Government Jobs: 20 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, 8वीं पास से ग्रेजुएट तक करें आवेदन

यह सप्ताह सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत अच्छी खबर लेकर आया है। रेलवे, बैंकिंग क्षेत्र, शिक्षण भर्ती, UPSSSC और हाई कोर्ट में 20,000 से अधिक पदों के लिए एक बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
JK Bank Recruitment: जम्मू-कश्मीर बैंक में इन पदों पर निकली बंपर जॉब, इस तिथि तक करें आवेदन

Srinagar: जम्मू-कश्मीर बैंक में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जम्मू और कश्मीर बैंक लिमिटेड ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) और बैंकिंग एसोसिएट के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (jksb.bank.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती के तहत कुल 1,397 पद भरे जाएंगे। इनमें पीओ के 343 पद और बैंकिंग एसोसिएट के 1,054 पद शामिल हैं। यह भर्ती जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों के निवासियों के लिए है। आवेदन तिथि जम्मू-कश्मीर बैंक भर्ती 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 26 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 26 नवंबर ही है। आयु सीमा आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता पीओ और बैंकिंग एसोसिएट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। यानी अभ्यर्थी के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्र की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, उम्र की गणना किस तारीख के आधार पर होगी और आरक्षित वर्गों को कितनी छूट मिलेगी, इसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखनी चाहिए। आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता और उम्र से जुड़ी शर्तें जरूर जांच लें। चयन प्रक्रिया बैंकिंग एसोसिएट के पद पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और दस्तावेजों की जांच के आधार पर होगा। परीक्षा 60 मिनट की होगी और कुल 100 अंकों की होगी। इसमें अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड यानी गणित और रीजनिंग से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। वहीं, पीओ के पद के लिए चयन तीन चरणों में होगा। सबसे पहले 100 अंकों की प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) होगी। इसके बाद 200 अंकों की मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू लिया जाएगा। ऐस करें आवेदन सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट jksb.bank.in पर जाएं। होमपेज पर भर्ती से जुड़ा लिंक खोलें। अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस से भेजे जाएंगे। इनकी मदद से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। मांगे गए दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें। आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें। फॉर्म जमा होने के बाद उसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (jksb.bank.in) पर जाकर पता करें। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना अपना आवेदन पूरा कर लें। फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।
Government Jobs: ओडिशा के मेडिकल छात्रों को बड़ी राहत, PG की 318 नई सीटों को NMC की मंजूरी

Government Jobs: ओडिशा के मेडिकल छात्रों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 318 अतिरिक्त पोस्टग्रेजुएट (PG) मेडिकल सीटों को मंजूरी दी है, जिससे सीटों की कुल संख्या 620 से बढ़कर 938 हो गई है।
Central Railway Apprentice Recruitment: 2861 पदों पर बंपर भर्ती, 3 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू

New Delhi: रेलवे में अप्रेंटिसशिप के मौके ढूंढ रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेंट्रल रेलवे ने 2,861 एक्ट अप्रेंटिस पोस्ट के लिए भर्ती (Central Railway Apprentice Recruitment) निकाली है। इन पोस्ट के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 3 नवंबर से शुरू हो गया है। इंटरेस्टेड और एलिजिबल कैंडिडेट 2 दिसंबर को शाम 5:00 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट का 10वीं पास होना और उनके पास संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। मुंबई और पुणे समेत पांच क्लस्टर में भर्ती सेंट्रल रेलवे की इस भर्ती के तहत, मुंबई, भुसावल, पुणे, नागपुर और सोलापुर क्लस्टर में अलग-अलग वर्कशॉप और यूनिट (Central Railway Apprentice Recruitment) के लिए पोस्ट अलॉट की गई हैं। अप्लाई करते समय कैंडिडेट को अपने ITI ट्रेड के आधार पर क्लस्टर और यूनिट चुनना होगा। एक कैंडिडेट सिर्फ एक क्लस्टर के लिए अप्लाई कर सकता है। रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन नंबर RRC/CR/AA/2026 है। सभी चुने गए कैंडिडेट को एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग मिलेगी। किन ट्रेड में कितनी पोस्ट? इस रिक्रूटमेंट प्रोसेस में फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, पेंटर, टर्नर, मशीनिस्ट, डीजल मैकेनिक और स्टेनोग्राफर जैसे (Central Railway Apprentice Recruitment) कई ट्रेड शामिल हैं। सीटों की संख्या क्लस्टर और यूनिट के हिसाब से तय होती है। अप्लाई करने से पहले, कैंडिडेट्स को अपने ट्रेड और संबंधित यूनिट के लिए उपलब्ध पोस्ट के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखना चाहिए। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और उम्र सीमा क्या है? एप्लिकेंट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% मार्क्स के साथ 10वीं पास (Central Railway Apprentice Recruitment) होना चाहिए। उनके पास संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT द्वारा जारी किया गया नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) भी होना चाहिए। कैंडिडेट्स के लिए कम से कम उम्र सीमा 15 साल और ज्यादा से ज्यादा उम्र सीमा 24 साल है। उम्र की गिनती 3 नवंबर के हिसाब से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नियमों के मुताबिक उम्र में छूट मिलेगी। SC/ST कैंडिडेट्स को पांच साल की छूट, OBC कैंडिडेट्स को तीन साल की छूट और दिव्यांग कैंडिडेट्स को 10 साल की छूट मिलेगी। स्टाइपेंड क्या है और सिलेक्शन प्रोसेस कैसे होगा? सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट के तहत ट्रेनिंग का समय एक साल का होगा। चुने गए कैंडिडेट्स (Central Railway Apprentice Recruitment) को इस दौरान हर महीने 9,600 का स्टाइपेंड मिलेगा। कैंडिडेट्स का सिलेक्शन उनके 10वीं क्लास और ITI के स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। मेरिट दोनों एग्जाम में मिले स्कोर के एवरेज के आधार पर तय की जाएगी। बराबर मार्क्स होने पर ज्यादा उम्र वाले कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाएगी। एप्लीकेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन अप्लाई करते समय, कैंडिडेट्स को अपनी 10वीं क्लास (Central Railway Apprentice Recruitment) की मार्कशीट और सर्टिफिकेट, ITI मार्कशीट और नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट, एक पासपोर्ट-साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे। इसके अलावा अगर लागू हो तो जाति सर्टिफिकेट, OBC कैंडिडेट्स के लिए नॉन-क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट और दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट भी जरूरी होगा। सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट के लिए अप्लाई कैसे करें सबसे पहले कैंडिडेट्स को सेंट्रल रेलवे की (Central Railway Apprentice Recruitment) ऑफिशियल वेबसाइट rrccr.com पर जाना होगा। होमपेज पर अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2026 लिंक खोलें और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें। अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल ID डालें। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें और एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें। अपने ITI ट्रेड के हिसाब से क्लस्टर और यूनिट चुनें। अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें। एप्लीकेशन पूरा होने के बाद प्रिंटआउट सेव कर लें। अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 2 दिसंबर शाम 5 बजे तक का समय है। कृपया ध्यान दें कि अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी करने से रेलवे में पक्की नौकरी की गारंटी नहीं है। यह भर्ती एक साल के ट्रेनिंग पीरियड के लिए है। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।
AFCAT 2 Recruitment 2026 : फ्लाइंग और टेक्निकल ब्रांच में भर्ती, जानें आवेदन की तारीख

New Delhi : भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। एयरफोर्स ने AFCAT 2 Recruitment 2026 का विज्ञापन जारी किया है। फिलहाल इसकी जानकारी समाचार पत्र में प्रकाशित विज्ञापन के माध्यम से सामने आई है। विस्तृत ऑनलाइन नोटिफिकेशन जल्द ही भारतीय वायुसेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। इस भर्ती के तहत AFCAT के अलावा NCC स्पेशल एंट्री और GATE स्कोर के आधार पर ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल एंट्री के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी गई है। 12 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन प्राप्त जानकारी के मुताबिक, AFCAT 2 भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होगी। आवेदन का लिंक सक्रिय होने के बाद इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें। NCC सर्टिफिकेट धारकों को भी मिलेगा मौका इस भर्ती में NCC स्पेशल एंट्री के माध्यम से भी आवेदन का अवसर दिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी जो नेशनल कैडेट कोर (NCC) का हिस्सा रहे हैं और निर्धारित योग्यता के अनुसार वैध NCC सर्टिफिकेट रखते हैं, वे इस एंट्री के लिए आवेदन कर सकेंगे। SAMEER में 169 पदों पर भर्ती का ऐलान! किसे मिलेगी 55 हजार की सैलरी, कब तक करें आवेदन? उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फ्लाइंग ब्रांच में NCC स्पेशल एंट्री के अभ्यर्थियों के लिए 10 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी। हालांकि, इसके लिए जरूरी NCC सर्टिफिकेट, शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों की पुष्टि विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही की जा सकेगी। GATE स्कोर के आधार पर टेक्निकल एंट्री AFCAT 2 भर्ती के साथ GATE क्वालिफाई अभ्यर्थियों के लिए भी ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल एंट्री का अवसर मिलने की जानकारी दी गई है। इस श्रेणी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। फिलहाल अलग-अलग ब्रांच और एंट्री के तहत भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या स्पष्ट नहीं की गई है। पदों और वैकेंसी से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक ऑनलाइन नोटिफिकेशन में सामने आने की उम्मीद है। कहां और कैसे कर सकेंगे आवेदन? अभ्यर्थी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक AFCAT वेबसाइट afcat.edcil.co.in** पर भर्ती से जुड़ी जानकारी और आवेदन लिंक देख सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। फिलहाल समाचार पत्र में प्रकाशित विज्ञापन के आधार पर आवेदन की शुरुआत 12 नवंबर 2026 बताई गई है। विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद रिक्तियों, पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी अन्य शर्तों की पूरी जानकारी स्पष्ट होगी। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।
ONGC 2026: ओएनजीसी में अप्रेंटिस के 3047 पदों पर भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक करें आवेदन

ONGC 2026/New Delhi: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अप्रेंटिस के 3,047 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत देशभर के 24 वर्किंग सेंटर्स में युवाओं को 12 महीने की ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा। 10वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न ट्रेड्स में आवेदन कर सकते हैं। चयन मेरिट के आधार पर होगा और चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 8,200 रुपये से 12,300 रुपये तक स्टाइपेंड दिया जाएगा। ONGC 2026: 24 वर्किंग सेंटर्स पर 3,047 पदों के लिए भर्ती ओएनजीसी की इस भर्ती में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA), इलेक्ट्रीशियन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), मशीनिस्ट और लाइब्रेरी असिस्टेंट समेत विभिन्न ट्रेड्स में अप्रेंटिस के पद शामिल हैं। ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने निर्धारित की गई है। भर्ती देशभर के 24 वर्किंग सेंटर्स के लिए की जा रही है। Inspirational Story: गरीबी, ताने और दो बार मिली हार… फिर तीसरी कोशिश में बदल दी पूरी जिंदगी! पढ़ें राहुल की कहानी वर्क सेंटर के अनुसार उपलब्ध पदों में दिल्ली में 28, बोकारो में 33, कोलकाता में 34, देहरादून में 138, गोवा में 25, हजीरा में 138, मुंबई में 200, अहमदाबाद में 331, अंकलेश्वर में 392, मेहसाणा में 301, जोरहाट में 135 और नजीरा एवं शिवसागर में 466 पद शामिल हैं। अन्य वर्किंग सेंटर्स में रिक्तियों की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। ONGC 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए अवसर, जानें योग्यता और स्टाइपेंड इस भर्ती में अलग-अलग ट्रेड और पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। लाइब्रेरी असिस्टेंट के पद पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। COPA, इलेक्ट्रीशियन, फिटर और वेल्डर जैसे ट्रेड्स के लिए संबंधित आईटीआई योग्यता जरूरी है। फायर सेफ्टी टेक्नीशियन के लिए 12वीं पास या निर्धारित अवधि का आईटीआई करने वाले अभ्यर्थी पात्र हैं। एग्जीक्यूटिव फाइनेंस के लिए बीकॉम की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को अपने निवास स्थान या शैक्षणिक योग्यता के आधार पर संबंधित वर्क सेंटर की जिला पात्रता भी जांचनी होगी। आवेदक की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी। RBSE Exams 2027: चेक करें शिफ्ट टाइमिंग और पूरी जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता के अनुसार प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 12,300 रुपये, तीन वर्षीय डिप्लोमा धारकों को 10,900 रुपये, 10वीं/12वीं पास ट्रेड अप्रेंटिस को 8,200 रुपये, एक वर्षीय आईटीआई ट्रेड के लिए 9,600 रुपये और दो वर्षीय आईटीआई योग्यता वालों को 10,560 रुपये मिलेंगे। ONGC 2026: मेरिट से होगा चयन, NAPS और NATS पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन अभ्यर्थियों का चयन संबंधित ट्रेड या विषय की योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। यानी चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक प्रदर्शन को आधार बनाया जाएगा। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।
यूपीएसएसएससी में जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया

लखनऊ: यूपी में सरकारी नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) इंजीनियरों (मैकेनिकल) समेत कई पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) समेत 1,156 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। आवेदन की तिथि आवेदन प्रक्रिया आज यानी 3 नवंबर 2026 से से शुरू हो गई है। वहीं 25 नवंबर 2026 तक चलेगी। इन पदों पर होगी भर्तियां इस भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश के अलग-अलग सरकारी विभागों में जूनियर इंजीनियर, मैकेनिक, सहायक स्टोरकीपर और अन्य तकनीकी पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन के लिए पीईटी-2025 जरूरी इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) में शामिल हुए हों और उनके पास वैध स्कोरकार्ड हो। पीईटी-2025 के आधार पर ही मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की छंटनी की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। सहायक स्टोरकीपर, मैकेनिक और प्रशिक्षक मशीन जैसे पदों के लिए अलग योग्यता रखी गई है। इसलिए उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसकी पूरी योग्यता नोटिफिकेशन में जरूर चेक कर लें। उम्र सीमा उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सामान्य आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी। ऐसे होगा चयन भर्ती में चयन के लिए मुख्य रूप से ये चरण होंगे: पीईटी-2025 के आधार पर छंटनी: उम्मीदवारों को पीईटी से जुड़ी जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। मुख्य लिखित परीक्षा: पात्र उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होगी। दस्तावेजों की जांच: उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, उम्र और आरक्षण से जुड़े दस्तावेज जांचे जाएंगे। अंतिम चयन: परीक्षा के परिणाम और भर्ती नियमों के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी। मुख्य परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। ऐसे करें आवेदन उम्मीदवार आज से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ये कदम अपनाएं: सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। भर्ती या विज्ञापन वाले सेक्शन को खोलें। विज्ञापन संख्या 24-Exam/2026 पर क्लिक करें। पीईटी-2025 से जुड़ी जानकारी देकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क जमा करें। फॉर्म में भरी जानकारी जांचकर अंतिम रूप से जमा कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद उसकी रसीद डाउनलोड कर लें।
SSC Recruitment 2026: नवंबर में होंगी SSC की 3 बड़ी परीक्षाएं! आयोग ने जारी किया शेड्यूल, देखें तारीखें

SSC Recruitment 2026/New Delhi: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने नवंबर 2026 में होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर तारीखें देख सकते हैं। कार्यक्रम में कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट (CGEPT), वार्षिक विभागीय टाइपिंग टेस्ट (अंग्रेजी/हिंदी) और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट तथा दिल्ली पुलिस और CAPF में सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 का पेपर 2 शामिल है। नोटिस के अनुसार, कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट 17 और 18 नवंबर 2026 को होगा। वार्षिक विभागीय टाइपिंग टेस्ट (अंग्रेजी/हिंदी) और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट 20 और 21 नवंबर को आयोजित होंगे। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के पेपर 2 की परीक्षा 28 नवंबर 2026 को होगी। उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस में अपने परीक्षा नाम और तारीख की पुष्टि कर सकते हैं। (SSC Exam Date 2026) SSC Recruitment 2026: नवंबर में इन तारीखों पर होंगी परीक्षाएं CGEPT की परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होगी। इसके बाद 20 और 21 नवंबर को विभागीय टाइपिंग और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट होंगे। सब-इंस्पेक्टर भर्ती के पेपर 2 की परीक्षा 28 नवंबर को होगी। SSC Recruitment 2026: SSC की वेबसाइट पर ऐसे देखें परीक्षा का शेड्यूल शेड्यूल देखने के लिए ssc.gov.in पर जाएं। होम पेज पर ‘नोटिस’ या ‘लेटेस्ट न्यूज’ सेक्शन खोलें। वहां 02 नवंबर 2026 का संबंधित नोटिस तलाशें। उस पर क्लिक करने से परीक्षा कार्यक्रम की PDF खुलेगी। इसमें परीक्षा का नाम, टियर और तारीख जांचें। PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं। Typing Jobs: टाइपिंग है तो सरकारी नौकरी पक्की! जानिए 5 बेहतरीन क्षेत्र जहां आपकी स्पीड दिलाएगी शानदार मुकाम SSC Recruitment 2026: परीक्षा से पहले तैयारी के लिए उम्मीदवार क्या करें? CGEPT 17 नवंबर से शुरू होगी, इसलिए उम्मीदवार बचे समय में रिवीजन और अभ्यास करें। कंप्यूटर आधारित परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन मॉक टेस्ट से परीक्षा के प्रारूप और समय प्रबंधन का अभ्यास कर सकते हैं। टाइपिंग और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट देने वालों को अंग्रेजी या हिंदी में नियमित अभ्यास करना चाहिए। Bihar SLET Dummy Admit Card 2026: जारी हुआ डमी एडमिट कार्ड, 5 नवंबर तक सुधार का मौका; ऐसे करें डाउनलोड इससे पहले SSC ने जूनियर इंजीनियर और दिल्ली पुलिस एवं CAPF सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया था। जूनियर इंजीनियर पेपर 1 पहले 2 से 6 नवंबर होना था, जिसे बदलकर 30 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 कर दिया गया। सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पहले 20 से 28 नवंबर निर्धारित थी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब यह 23 से 28 नवंबर 2026 तक होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर नए अपडेट देखते रहना चाहिए। किसी बदलाव की जानकारी आयोग के नोटिस के जरिए दी जाएगी। सभी उम्मीदवार नोटिस में दिए निर्देश ध्यान से पढ़ें। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।