Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

यूपीएसएसएससी में जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया

upsssc recruitment 2026 news

लखनऊ: यूपी में सरकारी नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)  इंजीनियरों (मैकेनिकल) समेत कई पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार  आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) समेत 1,156 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। आवेदन की तिथि आवेदन प्रक्रिया आज यानी 3 नवंबर 2026 से से शुरू हो गई है। वहीं 25 नवंबर 2026 तक चलेगी। इन पदों पर होगी भर्तियां इस भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश के अलग-अलग सरकारी विभागों में जूनियर इंजीनियर, मैकेनिक, सहायक स्टोरकीपर और अन्य तकनीकी पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन के लिए पीईटी-2025 जरूरी इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) में शामिल हुए हों और उनके पास वैध स्कोरकार्ड हो। पीईटी-2025 के आधार पर ही मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की छंटनी की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता  हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। सहायक स्टोरकीपर, मैकेनिक और प्रशिक्षक मशीन जैसे पदों के लिए अलग योग्यता रखी गई है। इसलिए उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसकी पूरी योग्यता नोटिफिकेशन में जरूर चेक कर लें। उम्र सीमा उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सामान्य आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी। ऐसे होगा चयन  भर्ती में चयन के लिए मुख्य रूप से ये चरण होंगे: पीईटी-2025 के आधार पर छंटनी: उम्मीदवारों को पीईटी से जुड़ी जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। मुख्य लिखित परीक्षा: पात्र उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होगी। दस्तावेजों की जांच: उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, उम्र और आरक्षण से जुड़े दस्तावेज जांचे जाएंगे। अंतिम चयन: परीक्षा के परिणाम और भर्ती नियमों के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी। मुख्य परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। ऐसे करें आवेदन उम्मीदवार आज से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ये कदम अपनाएं: सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। भर्ती या विज्ञापन वाले सेक्शन को खोलें। विज्ञापन संख्या 24-Exam/2026 पर क्लिक करें। पीईटी-2025 से जुड़ी जानकारी देकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क जमा करें। फॉर्म में भरी जानकारी जांचकर अंतिम रूप से जमा कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद उसकी रसीद डाउनलोड कर लें।

SSC Recruitment 2026: नवंबर में होंगी SSC की 3 बड़ी परीक्षाएं! आयोग ने जारी किया शेड्यूल, देखें तारीखें

SSC Recruitment 2026

SSC Recruitment 2026/New Delhi: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने नवंबर 2026 में होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर तारीखें देख सकते हैं। कार्यक्रम में कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट (CGEPT), वार्षिक विभागीय टाइपिंग टेस्ट (अंग्रेजी/हिंदी) और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट तथा दिल्ली पुलिस और CAPF में सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 का पेपर 2 शामिल है। नोटिस के अनुसार, कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट 17 और 18 नवंबर 2026 को होगा। वार्षिक विभागीय टाइपिंग टेस्ट (अंग्रेजी/हिंदी) और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट 20 और 21 नवंबर को आयोजित होंगे। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के पेपर 2 की परीक्षा 28 नवंबर 2026 को होगी। उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस में अपने परीक्षा नाम और तारीख की पुष्टि कर सकते हैं। (SSC Exam Date 2026) SSC Recruitment 2026: नवंबर में इन तारीखों पर होंगी परीक्षाएं CGEPT की परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होगी। इसके बाद 20 और 21 नवंबर को विभागीय टाइपिंग और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट होंगे। सब-इंस्पेक्टर भर्ती के पेपर 2 की परीक्षा 28 नवंबर को होगी। SSC Recruitment 2026: SSC की वेबसाइट पर ऐसे देखें परीक्षा का शेड्यूल शेड्यूल देखने के लिए ssc.gov.in पर जाएं। होम पेज पर ‘नोटिस’ या ‘लेटेस्ट न्यूज’ सेक्शन खोलें। वहां 02 नवंबर 2026 का संबंधित नोटिस तलाशें। उस पर क्लिक करने से परीक्षा कार्यक्रम की PDF खुलेगी। इसमें परीक्षा का नाम, टियर और तारीख जांचें। PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं। Typing Jobs: टाइपिंग है तो सरकारी नौकरी पक्की! जानिए 5 बेहतरीन क्षेत्र जहां आपकी स्पीड दिलाएगी शानदार मुकाम SSC Recruitment 2026: परीक्षा से पहले तैयारी के लिए उम्मीदवार क्या करें? CGEPT 17 नवंबर से शुरू होगी, इसलिए उम्मीदवार बचे समय में रिवीजन और अभ्यास करें। कंप्यूटर आधारित परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन मॉक टेस्ट से परीक्षा के प्रारूप और समय प्रबंधन का अभ्यास कर सकते हैं। टाइपिंग और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट देने वालों को अंग्रेजी या हिंदी में नियमित अभ्यास करना चाहिए। Bihar SLET Dummy Admit Card 2026: जारी हुआ डमी एडमिट कार्ड, 5 नवंबर तक सुधार का मौका; ऐसे करें डाउनलोड इससे पहले SSC ने जूनियर इंजीनियर और दिल्ली पुलिस एवं CAPF सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया था। जूनियर इंजीनियर पेपर 1 पहले 2 से 6 नवंबर होना था, जिसे बदलकर 30 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 कर दिया गया। सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पहले 20 से 28 नवंबर निर्धारित थी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब यह 23 से 28 नवंबर 2026 तक होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर नए अपडेट देखते रहना चाहिए। किसी बदलाव की जानकारी आयोग के नोटिस के जरिए दी जाएगी। सभी उम्मीदवार नोटिस में दिए निर्देश ध्यान से पढ़ें। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

Typing Jobs: टाइपिंग है तो सरकारी नौकरी पक्की! जानिए 5 बेहतरीन क्षेत्र जहां आपकी स्पीड दिलाएगी शानदार मुकाम

Typing Jobs

New Delhi: अगर आपकी टाइपिंग स्पीड अच्छी है और आप इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो सरकारी क्षेत्र में आपके लिए कई (Typing Jobs) अवसर मौजूद हैं। केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से लेकर अदालतों, रेलवे और बैंकिंग क्षेत्र तक, कई पदों के लिए कंप्यूटर टाइपिंग में निपुणता होना जरूरी है। कुछ भर्तियों में टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य होता है, जबकि अन्य पदों के लिए कंप्यूटर चलाना और अच्छी तरह टाइप कर पाना रोजमर्रा के कामों में बहुत मददगार साबित होता है। आइए सरकारी नौकरी के ऐसे पांच पदों के बारे में जानते हैं, जहां आपकी टाइपिंग स्किल्स एक अहम भूमिका निभा सकती हैं। 1. डेटा एंट्री ऑपरेटर डेटा एंट्री ऑपरेटर का पद उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जिनकी टाइपिंग स्पीड (Typing Jobs) अच्छी है और जिन्हें कंप्यूटर पर काम करने की समझ है। केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, कार्यालयों और संस्थानों में डेटा एंट्री से जुड़े कामों के लिए कर्मचारियों की जरूरत होती है। इस भूमिका में कंप्यूटर सिस्टम में दस्तावेज, रिकॉर्ड और अन्य जानकारी दर्ज करनी होती है; इसलिए अच्छी टाइपिंग स्पीड के साथ-साथ सटीकता भी बहुत जरूरी है। कर्मचारी चयन आयोग और राज्य-स्तरीय भर्ती बोर्ड अक्सर डेटा एंट्री से जुड़े पदों के लिए भर्तियां निकालते रहते हैं। 2. लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) सरकारी कार्यालयों में लोअर डिवीजन क्लर्क (Typing Jobs) का पद उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो टाइपिंग में कुशल हैं। LDC पदों के लिए भर्तियां SSC CHSL जैसी परीक्षाओं के जरिए की जाती हैं। चयन प्रक्रिया में एक अनिवार्य टाइपिंग टेस्ट होता है, जिसमें हिंदी या अंग्रेजी में आपकी टाइपिंग स्पीड और सटीकता की जांच की जाती है। इस पद पर काम करने वाले कर्मचारी कार्यालय के रिकॉर्ड, पत्राचार और दस्तावेजीकरण से जुड़े काम संभालते हैं। अनुभव और विभागीय नियमों के आधार पर भविष्य में करियर में आगे बढ़ने के अवसर भी मिलते हैं। 3. कोर्ट क्लर्क और टाइपिस्ट जिला अदालतों और उच्च न्यायालयों में भी क्लर्क और टाइपिस्ट के पदों (Typing Jobs) के लिए भर्तियां की जाती हैं। अदालतों में कई तरह के दस्तावेज, आदेश और रिकॉर्ड होते हैं, जिनके लिए कंप्यूटर टाइपिंग की जरूरत पड़ती है। इसलिए इन पदों की भर्ती प्रक्रिया में टाइपिंग टेस्ट या कंप्यूटर दक्षता की जाच करने के लिए कोई परीक्षा शामिल हो सकती है। संबंधित राज्यों के हाई कोर्ट और जिला अदालतें अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर भर्ती की सूचनाएं जारी करती हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड और उस विशेष पद के लिए टाइपिंग स्किल्स से जुड़ी सभी जरूरतों को ध्यान से देख लेना चाहिए। 4. रेलवे में जूनियर क्लर्क और टाइपिस्ट भारतीय रेलवे में क्लर्क और टाइपिस्ट के पदों पर भी भर्ती के अवसर (Typing Jobs) मिलते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुछ पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद कंप्यूटर-आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट देना होता है। इस टेस्ट में एक तय समय के भीतर टाइपिंग की गति और सटीकता दोनों की जांच की जाती है। रेलवे में इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना चाहिए, ताकि वे योग्यता मानदंड, परीक्षा पैटर्न और टाइपिंग टेस्ट से जुड़े नियमों को अच्छी तरह समझ सकें। 5. बैंकिंग सेक्टर में क्लेरिकल पोस्ट पब्लिक सेक्टर के बैंकों में क्लर्क के तौर पर काम करने के लिए कंप्यूटर की जानकारी होना (Typing Jobs) बहुत जरूरी है। बैंकिंग क्षेत्र में कर्मचारी ग्राहकों की जानकारी दर्ज करने, रिकॉर्ड अपडेट करने और कार्यालय से जुड़े अन्य काम करने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं। पब्लिक सेक्टर के बैंकों में भर्ती, IBPS क्लर्क परीक्षा प्रक्रिया के जरिए होती है। हालांकि इस भर्ती प्रक्रिया में टाइपिंग स्पीड का कोई अलग टेस्ट नहीं होता, लेकिन इसमें मुख्य रूप से कंप्यूटर चलाने की कुशलता और अन्य तय योग्यता मानदंडों पर ध्यान दिया जाता है। इसलिए उम्मीदवारों को बैंकिंग क्षेत्र के लिए जारी आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार ही अपनी तैयारी करनी चाहिए। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

SSB हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा का परिणाम घोषित, 1,725 उम्मीदवार स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट

SSB

New Delhi: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ssb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी किए गए हैं, जिसमें सफल उम्मीदवारों के नाम, उनके पिता के नाम, रोल नंबर, श्रेणी (कैटेगरी) और लिंग जैसी जानकारी दी गई है। लिखित परीक्षा में कुल 1,725 ​​उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। इन उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण में भाग लेना होगा, जिसमें टाइपिंग टेस्ट और स्किल टेस्ट शामिल हैं। ये टेस्ट 16 और 18 नवंबर, 2026 को आयोजित किए जाएंगे। टाइपिंग और स्किल टेस्ट 16 और 18 नवंबर को होंगे SSB हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती के लिए कंप्यूटर-आधारित परीक्षा 7 जुलाई, 2026 को आयोजित की गई थी। परिणाम जारी होने के साथ, सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, 1,725 ​​उम्मीदवार टाइपिंग और स्किल टेस्ट के लिए योग्य पाए गए हैं। इन टेस्ट के लिए सफल उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार एडमिट कार्ड से जुड़ी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक जारी लिखित परीक्षा के परिणामों के साथ-साथ, SSB ने श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक भी घोषित किए हैं। उम्मीदवार अपनी श्रेणी के कट-ऑफ अंकों को देखकर परीक्षा में अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं। जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, अनरिजर्व्ड (UR) श्रेणी के लिए कट-ऑफ अंक 90, EWS के लिए 86, OBC के लिए 88 और SC श्रेणी के लिए 84 हैं। ST श्रेणी के लिए कट-ऑफ 180 अंक बताई गई है। 115 रिक्त पदों के लिए चयन इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 115 उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। लिखित परीक्षा के आधार पर, कुल उपलब्ध रिक्तियों की संख्या से 15 गुना अधिक उम्मीदवारों को टाइपिंग और स्किल टेस्ट के लिए योग्य घोषित किया गया है। चयन प्रक्रिया आगे के चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ेगी। SSB हेड कॉन्स्टेबल का परिणाम कैसे देखें SSB हेड कॉन्स्टेबल पद का परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ssb.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर, ‘Latest News’ सेक्शन में जाएं। ‘List of Candidates declared qualified in written examination (CBT) and Shortlisted for Typing / Skill Test for the post of HC (Min) – 2020’ शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर परिणाम की PDF खुल जाएगी। PDF डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नंबर और अन्य संबंधित विवरण जांच लें। आप भविष्य के संदर्भ के लिए इस PDF को सेव कर सकते हैं या इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

BoB Recruitment 2026: सरकारी बैंक में नौकरी का मौका! BoB में 4 बड़े पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

BoB Recruitment 2026

BoB Recruitment 2026/New Delhi: अगर आप आईटी सेक्टर में काम करते हैं और सरकारी बैंक में नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं, तो बैंक ऑफ बड़ौदा में आपके लिए अवसर है। बैंक ने अपने आईटी विभाग में वरिष्ठ पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। यह भर्ती सामान्य क्लर्क या प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों के लिए नहीं, बल्कि अनुभवी टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स के लिए है। बैंक को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में अनुभवी उम्मीदवारों की जरूरत है। इस भर्ती के तहत कुल चार वरिष्ठ पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाएगा। अच्छा प्रदर्शन और बैंक की जरूरत होने पर इस अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है। (Careers ) BoB Recruitment 2026: इन चार पदों पर होगी भर्ती बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती में डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (Dy. CTO), हेड AI, डिप्टी हेड क्लाउड CoE और डिप्टी हेड प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग के पद शामिल हैं। डिप्टी CTO पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में BE/BTech या MCA की डिग्री के साथ कम से कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए। इसमें वरिष्ठ प्रबंधन स्तर पर तीन साल का अनुभव भी जरूरी है। हेड AI पद के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी या संबंधित विषय में BE/BTech अथवा MCA की डिग्री मांगी गई है। उम्मीदवार के पास कुल 12 साल का अनुभव और AI, NLP तथा कंटेंट एनालिसिस में कम से कम छह साल का अनुभव होना चाहिए। डिप्टी हेड क्लाउड CoE के लिए संबंधित विषय में BE/BTech या MCA की डिग्री के साथ 10 साल का अनुभव जरूरी है। इसमें क्लाउड कंप्यूटिंग का पांच साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं, डिप्टी हेड प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग के लिए संबंधित डिग्री और कम से कम 10 साल का तकनीकी अनुभव मांगा गया है। BoB Recruitment 2026: 17 नवंबर है आवेदन की आखिरी तारीख इन पदों पर नियुक्ति शुरुआत में तीन साल के लिए होगी। बैंक के नियमों और जरूरत के आधार पर कॉन्ट्रैक्ट को एक-एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। इसकी अधिकतम अवधि पांच साल निर्धारित है। यानी यह नियमित सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि संविदा आधारित भर्ती है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट के Careers सेक्शन में Current Opportunities पर जाना होगा। वहां विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2026/18 चुनकर संबंधित पद की योग्यता और शर्तें देखी जा सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर 2026 है। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी डिजिटल कॉपी या प्रिंट सुरक्षित रखना होगा। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

IBPS RRB PO Exam 2026: 4,256 पदों के लिए परीक्षा की तारीख घोषित, 21 नवंबर से शुरू होगी प्रीलिम्स परीक्षा; जानें एडमिट कार्ड अपडेट

IBPS

New Delhi: बैंक में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में अधिकारी स्केल-1 यानी प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 4,256 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अब तैयारी के साथ-साथ परीक्षा से जुड़े जरूरी अपडेट पर नजर रखना भी महत्वपूर्ण हो गया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, आईबीपीएस आरआरबी पीओ की प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं, प्रीलिम्स में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जो 20 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। इसके अलावा एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख को लेकर भी उम्मीदवारों की नजर आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर बनी हुई है। 21 और 22 नवंबर को होगी प्रारंभिक परीक्षा IBPS की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, आरआरबी अधिकारी स्केल-1 की प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से होगी। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है, उन्हें निर्धारित तारीखों पर परीक्षा में शामिल होना होगा। वहीं, प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स के परिणाम के आधार पर ही उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। कब जारी होगा IBPS RRB PO का एडमिट कार्ड? प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। हालांकि, आईबीपीएस की ओर से प्रवेश पत्र जारी करने की निश्चित तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कुछ भर्ती वेबसाइटों पर नवंबर के दूसरे सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन अभी इसे आधिकारिक तारीख नहीं माना जा सकता। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। प्रीलिम्स परीक्षा में पूछे जाएंगे 80 सवाल IBPS आरआरबी पीओ की प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए अधिकतम 80 अंक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा पूरी करने के लिए 45 मिनट का समय मिलेगा। प्रश्नपत्र में मुख्य रूप से दो विषय शामिल होंगे। इनमें रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड यानी गणितीय योग्यता से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। दोनों विषयों में उम्मीदवारों की समझ, गणना करने की क्षमता और निर्धारित समय में सवाल हल करने की योग्यता परखी जाएगी। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। मुख्य परीक्षा में होंगे 200 प्रश्न IBPS प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। आईबीपीएस आरआरबी अधिकारी स्केल-1 की मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे और अधिकतम 200 अंक निर्धारित होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। मुख्य परीक्षा में रीजनिंग, कंप्यूटर नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, अंग्रेजी या हिंदी भाषा और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड जैसे विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को इन सभी विषयों की तैयारी के लिए समय निर्धारित करना चाहिए। इंटरव्यू भी चयन प्रक्रिया का हिस्सा IBPS की यह भर्ती क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य भर्ती प्रक्रिया के 15वें चरण यानी CRP RRBs-XV के तहत आयोजित की जा रही है। इसके माध्यम से अधिकारी स्केल-1 के कुल 4,256 पदों को भरा जाएगा। अधिकारी स्केल-1 के पद को प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) या असिस्टेंट मैनेजर के नाम से भी जाना जाता है। इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार यानी इंटरव्यू के चरणों से गुजरना होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा। उम्मीदवार यहां चेक करें भर्ती से जुड़े लेटेस्ट अपडेट IBPS आरआरबी पीओ भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी के साथ आधिकारिक सूचनाओं पर भी नजर रखें। एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र, परिणाम और चयन प्रक्रिया से संबंधित अपडेट आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर भर्ती और परीक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

DU Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस तिथि तक करें आवेदन

delhi university recruitment news

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने नॉन-टीचिंग स्टाफ के तहत असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट के कुल 215 पदों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन तिथि आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तारीख 19 नवंबर 2026 है। 29 अक्तूबर 2026 से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, यदि रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से दो सप्ताह की अवधि इससे आगे जाती है, तो बाद वाली तारीख को अंतिम तिथि माना जाएगा। शैक्षणिक योग्यता और अनुभव असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर डिग्री (ग्रेजुएशन) होनी चाहिए। किसी विश्वविद्यालय, रिसर्च संस्थान, केंद्र या राज्य सरकार, PSU अथवा स्वायत्त संस्थान में जूनियर असिस्टेंट या समकक्ष पद पर कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए। प्रतिष्ठित निजी कंपनी या कॉर्पोरेट बैंक में समकक्ष वेतन पैकेज पर दो साल का अनुभव भी मान्य हो सकता है। ऐसी कंपनी का न्यूनतम वार्षिक टर्नओवर 200 करोड़ रुपये या उससे अधिक होना चाहिए। अंग्रेजी टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए। उम्मीदवार को कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना चाहिए। चयन प्रक्रिया: तीन चरणों में होगा चयन दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट पद पर सीधी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया दो मुख्य चरणों में होगी। दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट शामिल हैं। स्किल टेस्ट में क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 50 अंक प्राप्त करना जरूरी है। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी। इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे। ऐसे करें आवेदन  योग्य उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट पर Work with DU सेक्शन खोलें। इसके अंतर्गत Advertisement – Departments विकल्प पर क्लिक करें। विज्ञापन संख्या R&P/325/2026 से संबंधित भर्ती विवरण खोलें। आवेदन से पहले योग्यता, अनुभव और अन्य शर्तें ध्यान से पढ़ें। निर्धारित ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और लागू आवेदन शुल्क जमा करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी रसीद या प्रति सुरक्षित रख लें।

Job News: 10वीं पास हैं तो तुरंत करें आवेदन! सिविल कोर्ट में निकली चपरासी की वैकेंसी

Job News: Yuva Dynamite

Job News/New Delhi: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का अवसर है। झारखंड के गुमला सिविल कोर्ट ने चपरासी-अर्दली के 17 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-1 के तहत 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। आवेदन की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। (Job News) Job News: किस वर्ग के लिए कितने पद? गुमला सिविल कोर्ट भर्ती 2026 के तहत कुल 17 पदों को भरा जाएगा। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 7, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 1, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 7 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 2 पद निर्धारित हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती प्राधिकरण जरूरत के अनुसार पदों की संख्या घटा या बढ़ा सकता है। Job News: कौन कर सकता है आवेदन? इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। अभ्यर्थी को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर 10वीं पास या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 38 वर्ष तय की गई है। वहीं, एससी-एसटी वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। न्यूनतम आयु की गणना 15 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षण और आयु में छूट झारखंड सरकार के लागू नियमों के अनुसार मिलेगी। Job News: कैसे करें आवेदन और कहां भेजें फॉर्म? इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन में अलग से आवेदन शुल्क का उल्लेख नहीं है। हालांकि, उम्मीदवारों को 25×11 सेंटीमीटर का सेल्फ-एड्रेस्ड लिफाफा लगाना होगा, जिस पर 56 रुपये का डाक टिकट चिपका होना चाहिए। आवेदन के लिए गुमला सिविल कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट से विज्ञापन संख्या 01/2026 का फॉर्म डाउनलोड करें। इसके बाद आवेदन पत्र को अपने हाथ से भरें। इसके साथ 10वीं की मार्कशीट, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और तीन पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं। आवेदन के लिफाफे पर विज्ञापन संख्या, पद का नाम और अपनी श्रेणी स्पष्ट लिखें। पूरा आवेदन रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए प्रभारी न्यायाधीश, सिविल कोर्ट, गुमला, झारखंड, पिन-835207 के पते पर भेजना होगा। आवेदन निर्धारित पते पर 20 नवंबर 2026 तक पहुंच जाना चाहिए। फॉर्म भेजने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

Gumla Civil Court Recruitment 2026: चपरासी के 17 पदों पर भर्ती; 56,900 तक मिलेगा वेतन, जानें आवेदन प्रक्रिया

Gumla Civil Court

New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड के गुमला सिविल कोर्ट(Gumla Civil Court) में चपरासी/आदेशपाल के 17 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 01/2026 जारी किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित पते पर 20 नवंबर 2026 तक पहुंच जाना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-01 के तहत 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक वेतनमान मिलेगा। Gumla Civil Court Recruitment 2026: कितने पदों पर होगी नियुक्ति? गुमला सिविल कोर्ट की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, चपरासी/आदेशपाल के कुल 17 रिक्त पदों को भरा जाना है। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा। भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारी इस प्रकार है: संस्था: सिविल कोर्ट, गुमला पद का नाम: चपरासी/आदेशपाल कुल पद: 17 विज्ञापन संख्या: 01/2026 शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास वेतनमान: 18,000 से 56,900 आवेदन का माध्यम: ऑफलाइन अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2026 चयन प्रक्रिया: स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए? Gumla Civil Court भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना चाहिए और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। अभ्यर्थियों को भर्ती विज्ञापन में दी गई अन्य पात्रता शर्तों का भी पालन करना होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता संबंधी विवरणों को आधिकारिक नोटिफिकेशन से जरूर जांच लें। कितनी होनी चाहिए उम्र? उपलब्ध भर्ती(Gumla Civil Court) विवरण के अनुसार, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। आयु की गणना 15 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवार: अधिकतम 35 वर्ष महिला उम्मीदवार: अधिकतम 38 वर्ष एससी/एसटी वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवार: अधिकतम 40 वर्ष आरक्षण और आयु सीमा में छूट से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती विज्ञापन देखना चाहिए। Gumla Civil Court: कितना मिलेगा वेतन? गुमला सिविल कोर्ट में चपरासी/आदेशपाल के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-01 के अंतर्गत 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक वेतनमान दिया जाएगा। यह भर्ती उन युवाओं के लिए अवसर है, जो कम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर न्यायालय में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन? इस भर्ती(Gumla Civil Court) में चयन प्रक्रिया के तहत स्क्रीनिंग टेस्ट और साक्षात्कार शामिल हैं। इसलिए उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि भर्ती को पूरी तरह बिना परीक्षा वाली नियुक्ति नहीं माना जा सकता। स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू से जुड़ी तारीख, नियम तथा अन्य दिशा-निर्देश संबंधित न्यायालय की ओर से जारी किए जाने वाले आधिकारिक अपडेट के माध्यम से देखे जा सकते हैं। आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी? Gumla Civil Court में ऑफलाइन आवेदन के साथ उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। इनमें शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र, पहचान और पते से संबंधित दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो तथा निर्धारित घोषणा पत्र शामिल हो सकते हैं। यदि उम्मीदवार पहले से किसी विभाग या संस्थान में कार्यरत है, तो उसे लागू निर्देशों के अनुसार अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) भी देना पड़ सकता है। दस्तावेजों की अंतिम सूची के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को प्राथमिकता दें। गुमला कोर्ट भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें? उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं: सबसे पहले सिविल कोर्ट गुमला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। भर्ती से संबंधित विज्ञापन संख्या 01/2026 खोलें। आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकालें। फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, राष्ट्रीयता और शैक्षणिक योग्यता जैसी जानकारी भरें। अपनी श्रेणी और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें। आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें। घोषणा पत्र और नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो सहित आवेदन को तैयार करें। लिफाफे पर विज्ञापन संख्या और मांगी गई अन्य जानकारी स्पष्ट रूप से लिखें। आवेदन को डाक, स्पीड पोस्ट या निर्धारित निर्देशों के अनुसार स्वयं संबंधित कार्यालय में जमा करें। कहां भेजना होगा आवेदन? भर्ती विवरण में दिया गया आवेदन का पता इस प्रकार है: सेवा में, प्रभारी न्यायाधीश, व्यवहार न्यायालय, गुमला, झारखंड – 835207। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन अंतिम तिथि तक निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए। इसके लिए आवेदन समय रहते भेजें और डाक से संबंधित रसीद सुरक्षित रखें। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

MP Police Constable Exam: 7,500 पदों के लिए 19 नवंबर से शुरू होगी परीक्षा, देखें शेड्यूल

MP Police Constable Exam

New Delhi: मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट (MP Police Constable Exam) पर जारी जानकारी के अनुसार, पुलिस कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा 19 नवंबर, 2026 से शुरू होने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 7,500 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न, विषय-वार प्रश्नों, परीक्षा केंद्रों और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी जानकारियों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी MPESB परीक्षा डैशबोर्ड के अनुसार, पुलिस कांस्टेबल भर्ती (MP Police Constable Exam) परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी। उपलब्ध जानकारी के आधार पर, यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी; उम्मीदवारों को सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी, जिसके लिए रिपोर्टिंग का समय दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे के बीच है।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड में अपनी आवंटित पाली, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र के पते जैसी जानकारियों को ध्यान से देख लें। संभावित परीक्षा शहर ऑनलाइन परीक्षा (MP Police Constable Exam) के लिए संभावित शहरों में अनूपपुर, रतलाम, बड़वानी, रीवा, भोपाल, सागर, इंदौर, सतना, जबलपुर, सीधी, खंडवा, उज्जैन और नीमच शामिल हैं। कृपया ध्यान दें कि ये केवल संभावित परीक्षा शहर हैं। किसी उम्मीदवार को कौन सा विशिष्ट केंद्र आवंटित किया गया है, इसकी जानकारी उनके एडमिट कार्ड पर या बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचनाओं के माध्यम से दी जाएगी। MP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न: 100 प्रश्न, तीन मुख्य विषय MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे। मौजूदा परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रश्न मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MP Police Constable Exam) द्वारा निर्धारित 8वीं कक्षा के पाठ्यक्रम स्तर पर आधारित होंगे। विषयों के अनुसार प्रश्नों का विभाजन इस प्रकार है: – सामान्य ज्ञान और तार्किक तर्क: 40 प्रश्न – बौद्धिक क्षमता और मानसिक योग्यता: 30 प्रश्न – विज्ञान और बुनियादी अंकगणित: 30 प्रश्न इस प्रकार, सबसे अधिक प्रश्न ‘सामान्य ज्ञान और तार्किक तर्क’ अनुभाग से आएंगे। सभी विषयों की तैयारी के साथ-साथ, उम्मीदवारों को नमूना प्रश्नों और मॉक टेस्ट के माध्यम से अभ्यास करने पर भी ध्यान देना चाहिए। परीक्षा से पहले आधिकारिक नियम पुस्तिका में दिए गए निर्देशों के अनुसार परीक्षा पैटर्न की जांच कर लेना आवश्यक है। एडमिट कार्ड कब होगा जारी? एडमिट कार्ड जारी होने की सटीक तारीख (MP Police Constable Exam) के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भर्ती से जुड़ी कुछ रिपोर्टों के अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग चार दिन पहले उपलब्ध कराए जा सकते हैं; हालांकि, उम्मीदवारों को इसे आधिकारिक तारीख नहीं मानना ​​चाहिए। MPESB एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी करेगा। इन्हें डाक या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजने का कोई प्रावधान नहीं है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं: 1. आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। 2. वेबसाइट पर अपनी पसंदीदा भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) चुनें। 3. “लेटेस्ट अपडेट्स” या “टेस्ट एडमिट कार्ड” अनुभाग के अंतर्गत “पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा – 2026” के लिंक को खोजें। 4. लिंक खुलने पर आवश्यक जानकारी दर्ज करें, जैसे कि आपका आवेदन नंबर और जन्म तिथि। 5. अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। 6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें। यदि एडमिट कार्ड का लिंक अभी उपलब्ध नहीं है, तो उम्मीदवारों को अनधिकृत वेबसाइटों पर बार-बार अपनी जानकारी दर्ज करने के बजाय MPESB की वेबसाइट पर आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए। परीक्षा से पहले ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें और एडमिट कार्ड (MP Police Constable Exam) पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि जैसी जानकारी सुरक्षित रखें, ताकि ज़रूरत पड़ने पर वे आसानी से मिल सकें। यदि परीक्षा की तारीख, शिफ्ट या केंद्र में कोई बदलाव होता है, तो MPESB द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना ही अंतिम मानी जाएगी। उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि लिखित परीक्षा भर्ती प्रक्रिया का केवल एक चरण है। चयन प्रक्रिया के अगले चरणों और पात्रता मानदंडों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक भर्ती नियम पुस्तिका देखना जरूरी है। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

error: Content is protected !!