Section-Specific Split Button

UPSC ने खोल दिया Engineering Services का एडमिट कार्ड लिंक, आज ही करें डाउनलोड

UPSC ने Engineering Services Preliminary Exam 2026 के Admit Card जारी कर दिए हैं।

UPSC ने Engineering Services Preliminary Exam 2026 के Admit Card जारी कर दिए हैं। परीक्षा 8 फरवरी को दो शिफ्ट में होगी। जानें एडमिट कार्ड डाउनलोड स्टेप्स, परीक्षा टाइम और तैयारी के जरूरी टिप्स।

जॉब फेयर 2026 : इग्नू और CII मिलकर ला रहे हैं रोजगार का सुनहरा मौका, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक को नौकरी

Career Opportunities

New Delhi: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) एक बार फिर अपने छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है। विश्वविद्यालय भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सहयोग से 12 जनवरी 2026 को दिल्ली में एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। इस जॉब फेयर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सीधे कंपनियों से जोड़ना और उन्हें नौकरी के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी मिलेगा लाभ इस रोजगार मेले की खास बात यह है कि इसमें केवल डिग्री पूरी कर चुके छात्र ही नहीं, बल्कि ग्रेजुएशन लेवल पर पढ़ाई कर रहे छात्र भी हिस्सा ले सकते हैं। इसके साथ ही, किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास उम्मीदवार भी इस जॉब फेयर में शामिल हो सकेंगे। इससे साफ है कि यह पहल करियर की शुरुआत करने वाले युवाओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। कई सेक्टर की नामी कंपनियां होंगी शामिल इग्नू की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस रोजगार मेले में आईटी, बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ई-कॉमर्स, हॉस्पिटैलिटी, टेलीकम्युनिकेशन और बीमा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी जानी-मानी कंपनियां हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि कुछ कंपनियां इंटरनेशनल रोल्स के लिए भी उम्मीदवारों का चयन करेंगी, जिससे युवाओं को विदेश में काम करने का मौका मिल सकता है। इन पदों पर की जाएगी भर्ती इस जॉब फेयर में युवाओं के लिए कई तरह की जॉब प्रोफाइल उपलब्ध होंगी। इनमें कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, बैक ऑफिस स्टाफ, बैकएंड ऑपरेशंस, टीम मेंबर, क्रू मेंबर, क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) स्टाफ, चैट सपोर्ट और नॉन-वॉयस ऑपरेशंस* जैसे पद शामिल हैं। ये पद खास तौर पर उन युवाओं के लिए उपयुक्त हैं, जो अपनी पहली नौकरी की तलाश कर रहे हैं। फ्रेशर्स के लिए बेहतरीन अवसर आज के समय में नौकरी पाना युवाओं के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में यह जॉब फेयर फ्रेशर्स के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है। एक ही स्थान पर कई कंपनियों के इंटरव्यू देने का मौका मिलने से उम्मीदवारों का समय और मेहनत दोनों की बचत होगी। साथ ही, युवाओं को अलग-अलग सेक्टर में करियर विकल्पों को समझने का भी अवसर मिलेगा। कौन ले सकता है इस ड्राइव में हिस्सा? इस भर्ती अभियान में भाग लेने के लिए कुछ जरूरी योग्यताएं तय की गई हैं। इग्नू से ग्रेजुएशन कर चुके छात्र, इग्नू में ग्रेजुएशन स्तर पर पढ़ाई कर रहे छात्र और 12वीं पास उम्मीदवार इस जॉब फेयर में हिस्सा ले सकते हैं। इससे यह स्पष्ट है कि यह रोजगार मेला पढ़ाई पूरी कर चुके और पढ़ाई कर रहे दोनों तरह के युवाओं के लिए खुला है। इन दस्तावेजों का होना जरूरी जो उम्मीदवार इस रोजगार मेले में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें कुछ जरूरी दस्तावेज अपने साथ लाने होंगे। इनमें अपडेटेड बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। इग्नू ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे सभी डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल और फोटोकॉपी दोनों साथ लेकर आएं, ताकि इंटरव्यू के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। कहां और कब होगा रोजगार मेला यह मेगा जॉब फेयर 12 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगा और दिनभर चलेगा। आयोजन स्थल होगा एनबीसीसी ईडीसी, 8431, महरौली-गुरुग्राम रोड, गदाईपुर, घिटोरनी, नई दिल्ली-110030। इग्नू ने उम्मीदवारों को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी है। रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में इग्नू की पहल इग्नू समय-समय पर इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन करता रहा है, जिससे हजारों छात्रों को नौकरी के अवसर मिल चुके हैं। यह जॉब फेयर भी उसी कड़ी का हिस्सा है। विश्वविद्यालय का मानना है कि शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना उसकी सामाजिक जिम्मेदारी है।

Career Tips: इन 7 इंजीनियरिंग कोर्सों में करियर बनाएं और पाएं लाखों की सैलरी

Engineering Courses

New Delhi: इंजीनियरिंग एक ऐसा क्षेत्र है, जो लगातार नई तकनीकों और विकास के साथ बदलता रहता है। आज के समय में इंजीनियरिंग के कई क्षेत्र तेजी से उभर रहे हैं, जिनमें विशेषज्ञता की मांग और सैलरी पैकेज दोनों ही ज्यादा हैं। यदि आप एक इंजीनियरिंग छात्र हैं और अच्छे भविष्य की तलाश कर रहे हैं, तो आपको सबसे ज़्यादा डिमांडिंग इंजीनियरिंग कोर्सों के बारे में जानना जरूरी है। ये कोर्स आपको एक हाई लेवल पैकेज और एक अच्छी नौकरी दिलाने में मदद करेगी। चलिए फिर एक-एक करके सभी कोर्स के बारे में जानते हैं। 1. कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग (CSE) एक ऐसा कोर्स है जो हर साल अधिक से अधिक छात्रों को आकर्षित कर रहा है। यह कोर्स आपको सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी जैसे उभरते हुए क्षेत्रों में विशेषज्ञता देता है। सैलरी पैकेज की बात करें तो, सीएसई के इंजीनियरों को भारत में औसतन 8-20 लाख रुपए तक की सैलरी मिलती है। प्रमुख कंपनियां जैसे गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेज़न यहां बड़े पैमाने पर भर्ती करती हैं। 2. इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE) कोर्स भी हमेशा से एक बेहतरीन करियर विकल्प रहा है। यह कोर्स आपको पावर सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस और सर्किट डिज़ाइन में गहरी जानकारी प्रदान करता है। इस क्षेत्र में अच्छे सैलरी पैकेज की संभावनाएं बहुत अधिक हैं और टॉप कंपनियों जैसे ABB, Siemens और Honeywell इसमें हायरिंग करती हैं। सैलरी पैकेज 6-15 लाख रुपए प्रति वर्ष तक हो सकता है। 3. मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आजकल, मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI/ML) इंजीनियरिंग कोर्स की डिमांड बहुत बढ़ गई है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए है जो डेटा साइंस और सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग में रुचि रखते हैं। AI और ML के इंजीनियर दुनिया के सबसे ज़्यादा सैलरी पाने वाले पेशेवरों में शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सैलरी 10-30 लाख रुपए तक पहुंच सकती है और बहुत सारी कंपनियां इस क्षेत्र में नए स्टार्टअप्स और प्रौद्योगिकियों पर काम कर रही हैं। 4. सिविल इंजीनियरिंग सिविल इंजीनियरिंग भारत के सबसे पुरानी और लोकप्रिय इंजीनियरिंग शाखाओं में से एक है। इस क्षेत्र में काम करने वाले इंजीनियरों की डिमांड अभी भी बहुत अधिक है, खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में। प्रमुख कंपनियों में L&T, DLF और TATA Projects शामिल हैं। यहां सैलरी 6-12 लाख रुपए प्रति वर्ष तक होती है, लेकिन अनुभव बढ़ने पर यह पैकेज और भी बढ़ सकते हैं। 5. केमिकल इंजीनियरिंग केमिकल इंजीनियरिंग भी एक अच्छा करियर विकल्प हो सकता है, खासकर उन छात्रों के लिए जो रासायनिक प्रक्रियाओं और उत्पादन के प्रति रुचि रखते हैं। इस क्षेत्र में कार्यरत कंपनियां जैसे Reliance, IOCL और BPCL उच्च सैलरी पैकेज की पेशकश करती हैं। औसतन सैलरी 7-15 लाख रुपए प्रति वर्ष होती है। 6. बायोटेक्नोलॉजी बायोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग करियर के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। यह कोर्स आपको चिकित्सा, कृषि और पर्यावरण के क्षेत्रों में काम करने का अवसर प्रदान करता है। बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरों के लिए सैलरी 8-18 लाख रुपए प्रति वर्ष तक हो सकती है और कई कंपनियां इस क्षेत्र में रिसर्च और विकास के लिए छात्रों को हायर करती हैं। 7. रोबोटिक्स इंजीनियरिंग रोबोटिक्स इंजीनियरिंग एक उभरता हुआ क्षेत्र है, जिसमें आप रोबोट डिजाइन, निर्माण और संचालन से जुड़े कौशल प्राप्त करते हैं। इस क्षेत्र में सैलरी पैकेज 8-20 लाख रुपए तक हो सकता है। प्रमुख कंपनियां जैसे Boston Dynamics और iRobot इस क्षेत्र में काम कर रही हैं।

अमेरिका में तेजी से बढ़ रही ये 5 नौकरियां, डॉक्टर-इंजीनियर नहीं हैं टॉप पर

US Jobs

New Delhi: अमेरिका की सरकारी एजेंसी Bureau of Labor Statistics (BLS) ने 2024–34 तक की जॉब रिपोर्ट जारी करते हुए उन नौकरियों की सूची पेश की है जिनकी मांग अगले दशक में तेजी से बढ़ेगी। इस रिपोर्ट की खास बात यह है कि टॉप ग्रोथ वाली नौकरियों में न डॉक्टर शामिल हैं और न ही पारंपरिक इंजीनियरिंग प्रोफेशन। यह संकेत देता है कि अमेरिका में करियर का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है और स्किल-आधारित नौकरियों की मांग बढ़ रही है। नई टेक्नोलॉजी, क्लीन एनर्जी और डेटा-ड्रिवन इंडस्ट्रीज़ के बढ़ते उपयोग ने ऐसे करियर बनाए हैं जिनके लिए लंबी डिग्री की जरूरत नहीं पड़ती। भारतीय युवाओं के लिए यह रिपोर्ट इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इन प्रोफेशन में स्किल्ड वर्कफोर्स की कमी है और 1–2 साल की ट्रेनिंग भी अच्छी कमाई दिला सकती है। पवन टरबाइन सेवा तकनीशियन BLS रिपोर्ट में सबसे तेजी से बढ़ने वाला प्रोफेशन पवन टरबाइन सेवा तकनीशियन बताया गया है। इस नौकरी में बड़े पवन टरबाइनों की जांच, मरम्मत और नियमित मेंटेनेंस शामिल होता है। अमेरिका में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे इस प्रोफेशन की मांग में विस्फोटक बढ़ोतरी हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार इसकी ग्रोथ लगभग 50% है और सालाना कमाई करीब 60,000 डॉलर तक पहुंचती है। इस नौकरी के लिए 1–2 साल का डिप्लोमा या टेक्निकल ट्रेनिंग पर्याप्त होती है, जिससे यह बजट-फ्रेंडली करियर ऑप्शन बन जाता है। आने वाले समय में अमेरिका का ग्रीन एनर्जी मार्केट और बढ़ने वाला है, जिससे इस सेक्टर में नौकरियां लगातार बढ़ेंगी। सोलर पैनल इंस्टॉलर दूसरा बड़ा करियर सोलर पैनल इंस्टॉलर है। अमेरिका के कई राज्य तेजी से क्लीन एनर्जी की ओर बढ़ रहे हैं, जिसके कारण सोलर इंस्टॉलेशन से संबंधित नौकरियों की मांग तेजी से बढ़ी है। इस नौकरी में घरों और कमर्शियल बिल्डिंग्स पर सोलर पैनल इंस्टॉल करना और उनका मेंटेनेंस करना शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक इसकी ग्रोथ 40% से भी अधिक है और सालाना सैलरी लगभग 50,000 डॉलर मिलती है। सोलर इंस्टॉलेशन सर्टिफिकेट और बेसिक ट्रेनिंग इस करियर में प्रवेश के लिए पर्याप्त हैं। क्लीन एनर्जी मिशन को देखते हुए यह नौकरी आने वाले वर्षों में और भी स्थिर और सुरक्षित मानी जा रही है। नर्सिंग विशेषज्ञ अमेरिका का हेल्थकेयर सेक्टर दुनिया के सबसे बड़े सेक्टरों में से है और इसमें Nurse Practitioner (NP) की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है। ये पेशेवर मरीजों की जांच, इलाज और कई मामलों में दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन भी देते हैं। रिपोर्ट के अनुसार इसकी ग्रोथ लगभग 40% है और सैलरी 120,000 डॉलर से भी ऊपर पहुंच जाती है। अमेरिका में बढ़ती बुजुर्ग आबादी और डॉक्टरों की कमी इसे और भी अहम बनाती है। इस करियर के लिए BSN के बाद MSN या NP स्पेशलाइजेशन की आवश्यकता होती है। हेल्थकेयर में लगातार बढ़ती जरूरत इसे आने वाले वर्षों में स्थिर और उच्च-आय वाला करियर बनाती है। डेटा वैज्ञानिक डिजिटल दुनिया में डेटा को नया ईंधन माना जाता है और इसी वजह से डेटा साइंटिस्ट की मांग तेजी से बढ़ रही है। यह पेशेवर कंपनियों के लिए डेटा एनालिसिस, AI-ML मॉडल और बिजनेस सॉल्यूशन्स पर काम करते हैं। रिपोर्ट में इसकी ग्रोथ 34% बताई गई है और सैलरी 1 लाख डॉलर से अधिक होती है। डेटा साइंस, कंप्यूटर साइंस, B.Tech या ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी इस करियर में प्रवेश कराने में मदद कर सकते हैं। AI, बिग डेटा और मशीन लर्निंग की बढ़ती उपयोगिता के कारण डेटा साइंटिस्ट की भूमिका भविष्य में और भी मजबूत होगी। साइबर सुरक्षा विश्लेषक ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर हमलों में तेजी से बढ़ोतरी होने के कारण सूचना सुरक्षा विश्लेषक या साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ रही है। ये एक्सपर्ट कंपनियों के नेटवर्क की सुरक्षा, साइबर अटैक रोकने और सिस्टम की खामियों को पहचानने का काम करते हैं। BLS रिपोर्ट के अनुसार इसकी ग्रोथ 29% है और सालाना सैलरी लगभग 110,000 डॉलर तक पहुंचती है। साइबर सिक्योरिटी, Ethical Hacking, CEH और CompTIA Security+ जैसे कोर्स इस करियर के लिए बेहद उपयोगी हैं। बढ़ते साइबर अटैक इसे भविष्य का सबसे सुरक्षित और उच्च-आय वाला करियर बनाते हैं।

छात्रों के लिए साइंटिफिक तरीके: पढ़ाई में ध्यान लगाने और एकाग्रता बढ़ाने के 5 प्रभावी उपाय

Study Tips

New Delhi: सोशल मीडिया और मल्टीटास्किंग के बढ़ते प्रभाव के चलते छात्रों के लिए अपनी पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखना एक चुनौती बन गया है। हालांकि, कुछ छात्र पूरी एकाग्रता से पढ़ाई करते हैं, लेकिन अधिकांश का ध्यान बार-बार भटक जाता है, जिससे उनका अध्ययन प्रभावी नहीं हो पाता। अगर आप भी प्रतिस्पर्धी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और पढ़ाई में मन नहीं लग पा रहा है, तो यहां कुछ साइंटिफिक तरीके बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं और बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। ये है साइंटिफिक स्टडी फोकस टेक्निक 1. मल्टीटास्किंग से बचेंकई छात्र एक समय में एक से अधिक काम करते हैं, जैसे कि पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया चेक करना। यह आपके ध्यान को भटकाता है और आपकी एकाग्रता कम करता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रहे, तो सिर्फ एक विषय पर फोकस करें। 2. पोमोडोरो टेक्निक का प्रयोग करेंयह एक बेहद कारगर तरीका है, जिसमें आप 30 से 40 मिनट तक पूरी एकाग्रता से पढ़ाई करते हैं और फिर 5 मिनट का ब्रेक लेते हैं। यह छोटा ब्रेक आपको ब्रेन आउट से बचने में मदद करता है और आपकी ऊर्जा को बनाए रखता है। 3. माइंड मैपिंग टेक्निक अपनाएंमाइंड मैपिंग एक तकनीक है जिसमें आप महत्वपूर्ण जानकारी को चित्रों और शॉर्ट नोट्स के जरिए व्यवस्थित करते हैं। यह तकनीक एकाग्रता को बढ़ाती है और कठिन विषयों को समझने में मदद करती है। 4. खुद का ख्याल रखेंशारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ब्रेन बूस्टिंग फूड्स जैसे फल, डार्क चॉकलेट और नट्स का सेवन करें, और हर दिन 7-8 घंटे की नींद लें। इससे आपका मानसिक विकास होगा और पढ़ाई में बेहतर ध्यान लग पाएगा। 5. फ्लैशकार्ड बनाएंफ्लैशकार्ड्स एक बेहतरीन तरीका है महत्वपूर्ण बिंदुओं को याद रखने का। यह तरीका आपके लिए रिविजन को आसान बनाता है और परीक्षा में जल्दी रिविजन करने में मदद करता है। इन वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर आप अपनी पढ़ाई को और अधिक प्रभावी बना सकते हैं और बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar DElEd JEE 2025 का रिजल्ट आज हुआ जारी, जानें कैसे चेक करें

BSEB DElEd JEE

Patna: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने आज डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (DElEd JEE) 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर पटना के सिन्हा लाइब्रेरी रोड स्थित मुख्य कार्यालय से हुई है। इस साल DElEd प्रवेश परीक्षा में कुल 3 लाख 23 हजार 313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। रिजल्ट चेक करने का तरीका सभी कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट result.deledbihaar.com पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं: 1. ऑफिशियल बिहार बोर्ड रिजल्ट पोर्टल secondary.biharboardonline.com पर जाएं।2. “बिहार DElEd JEE रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें।3. रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और अन्य ज़रूरी विवरण दर्ज करें।4. विवरण सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।5. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और आगे के एडमिशन प्रोसेस के लिए प्रिंटआउट ले लें। परीक्षा और आंसर-की फुल डिटेल्स DElEd JEE 2025 परीक्षा 26 अगस्त 2025 को कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBT) में आयोजित की गई थी। इसके बाद 11 अक्टूबर को बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। अभ्यर्थियों को 13 अक्टूबर तक आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर मिला था। रिजल्ट के बाद का एडमिशन प्रोसेस रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड काउंसलिंग और सीट एलोकेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। सीटें मेरिट लिस्ट में कैंडिडेट की रैंक और चुने गए इंस्टीट्यूट (मेरिट-कम-चॉइस बेसिस) के आधार पर अलॉट की जाएंगी। बोर्ड इस प्रक्रिया के लिए एक अलग मेरिट लिस्ट और डिटेल्ड काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी करेगा। कैंडिडेट्स के लिए जरूरी सलाह सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें ताकि काउंसलिंग और सीट एलोकेशन से जुड़ी सभी अपडेट्स उन्हें समय पर मिल सकें। सफल कैंडिडेट्स को अपने दस्तावेज़ तैयार रखने और सभी नियमों का पालन करने की आवश्यकता होगी। रिजल्ट का महत्व DElEd JEE रिजल्ट अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके आधार पर ही उन्हें बिहार के विभिन्न DElEd कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा। इस परीक्षा का स्कोर उनके शिक्षक बनने के करियर की दिशा तय करेगा। बोर्ड ने इस बार भी रिजल्ट प्रोसेस को पारदर्शी और तेज बनाने पर विशेष ध्यान दिया है।

PU Admission Rules: कौन-सी कैटेगरी को कितना आरक्षण मिलता है? जानें दोनों सीटों का पूरा बंटवारा

Punjab University

Chandigarh: पंजाब यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना हर साल हजारों छात्रों का सपना होता है। देश की टॉप यूनिवर्सिटियों में शुमार इस संस्थान में पढ़ाई की गुणवत्ता, रैंकिंग और करियर स्कोप इसे छात्रों की पहली पसंद में शामिल करता है। लेकिन एडमिशन के समय सबसे ज़्यादा उलझन इसी बात को लेकर होती है कि किस श्रेणी में कितनी सीटें मिलती हैं और आरक्षण किन-किन उम्मीदवारों को लाभ देता है। यूनिवर्सिटी ने अपनी स्पष्ट और सख्त पॉलिसी बनाई है, जिसे समझना हर अभ्यर्थी के लिए जरूरी है। दो तरह की सीटें पंजाब यूनिवर्सिटी हर कोर्स में सीटों को दो हिस्सों में बांटती है पहला ओपन कैटेगरी सीटें और दूसरा रिजर्व कैटेगरी सीटें। यूनिवर्सिटी के नियमों के मुताबिक किसी भी कोर्स की कुल सीटों में से 55.5% सीटें ओपन कैटेगरी के लिए होती हैं। इन सीटों पर किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होता। इन्हें पूरी तरह मेरिट के आधार पर भरा जाता है। वहीं 44.5% सीटें रिजर्व कैटेगरी के लिए रखी जाती हैं। इन सीटों को आगे विभिन्न समूहों में बांटा गया है। उद्देश्य यह है कि समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिले। SC और ST छात्रों की सबसे बड़ी हिस्सेदारी SC के लिए 15% सीटेंआरक्षण श्रेणियों में सबसे बड़ा हिस्सा अनुसूचित जाति (SC) को मिलता है। कुल सीटों में से 15% सीटें SC छात्रों के लिए आरक्षित होती हैं। ST के लिए 7.5% सीटेंअनुसूचित जनजाति (ST) कैटेगरी को 7.5% सीटें मिलती हैं। इन दोनों कैटेगरी के लिए विशेष नियम भी हैं1. जहां न्यूनतम अंक तय होते हैं, वहां 5% तक की छूट दी जाती है।2. यह छूट छात्रों को योग्य बनने में मदद करती है।3. MBBS जैसे कोर्स में यह छूट लागू नहीं होती।4. अगर SC/ST की सीटें खाली रह जाएं, तो इन्हीं कैटेगरी के छात्रों को अतिरिक्त छूट देकर सीटें भरने का प्रयास किया जाता है। OBC को 5% सीटें और 5% मार्क्स की राहत पिछड़ी जाति (OBC/Backward Classes) के लिए कुल 5% सीटों का प्रावधान है। यदि किसी कोर्स में न्यूनतम अंक जरूरी हैं तो इन्हें भी 5% की छूट दी जा सकती है। इस सुविधा का उद्देश्य है कि सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को समान अवसर मिले। दिव्यांग छात्रों के लिए 3% सीटें और विशेष आरक्षण पंजाब यूनिवर्सिटी दिव्यांग छात्रों के लिए 3% सीटें आरक्षित करती है। इन सीटों का लाभ उन्हीं छात्रों को मिलता है जिनकी विकलांगता कम से कम 40% है और यह मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रमाणित हो। इसके भीतर भी आरक्षण का विशेष प्रावधान है। जैसे 1% सीटें दृष्टिबाधित (Blind/Low Vision) छात्रों के लिए आरक्षित रहती हैं।इन छात्रों को ओपन कैटेगरी मेरिट में भी ५% अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं। इससे उनकी रैंकिंग बेहतर होती है। स्पोर्ट्स कोटा के लिए खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए भी पंजाब यूनिवर्सिटी 5% स्पोर्ट्स कोटा प्रदान करती है। यह सुविधा उन छात्रों को मिलती है जिन्होंने राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल उपलब्धियां हासिल की हों। यह कोटा उन छात्रों को पढ़ाई और खेल दोनों में आगे बढ़ने का अवसर देता है। इन लोगों को भी मिलेगा फायदा यह आरक्षण उन परिवारों के लिए है जिनके सदस्य सेना, CRPF, BSF और पुलिस में नौकरी करते हुए शहीद हो गए हों या ड्यूटी के दौरान घायल होकर अक्षम हुए हों। इन 5% सीटों को 7 श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें शहीदों के बच्चों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। 984 दंगों और आतंकवाद पीड़ित परिवारों के लिए 2% सीटें पंजाब यूनिवर्सिटी उन परिवारों को भी राहत देती है जो 1984 के दंगे या आतंकवाद की घटनाओं से प्रभावित हुए हैं। इनके लिए 2% सीटें आरक्षित हैं। पात्र अभ्यर्थियों को जिला मजिस्ट्रेट से प्रमाण पत्र लाना होता है। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के लिए 2% सीटें स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चे या पोते-पोतियां भी 2% आरक्षण के हकदार होते हैं, बशर्ते परिवार को सरकारी मान्यता या पेंशन मिली हो।

CA छात्रों की धड़कनें तेज! ICAI इस डेट को कर सकता है रिजल्ट जारी, पूरी डिटेल अंदर

जानिए कब और कैसे चेक करें फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल के नतीजे

New Delhi: ICAI सितंबर 2025 CA परीक्षा के परिणाम 3 नवंबर, 2025 को घोषित होने की संभावना है। इसमें फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स के छात्र शामिल हैं। अभी तक आईसीएआई ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन परिणाम www.icai.org पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी अपनी डिटेल्स भरकर लॉगिन कर सकते हैं और स्क्रीन पर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही टॉपर्स और मेरिट सूची पीडीएफ डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखी जा सकती है। यह छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। परीक्षा तिथियां 1. CA Final: ग्रुप 1 – 3, 6, 8 सितंबर; ग्रुप 2 – 10, 12, 14 सितंबर 20252. CA Intermediate: ग्रुप 1 – 4, 7, 9 सितंबर; ग्रुप 2 – 11, 13, 15 सितंबर 20253. CA Foundation: 16, 18, 20, 22 सितंबर 2025 आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ICAI ने अभी तक आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित नहीं किया है। हालांकि कई सोशल मीडिया पोस्ट्स दावा कर रहे हैं कि नतीजे 3 नवंबर 2025 को जारी हो सकते हैं। परिणाम कैसे चेक करें 1. ICAI की वेबसाइट पर जाएं।2. होमपेज पर CA September 2025 Results लिंक पर क्लिक करें।3. अपनी लॉगिन डिटेल्स (रोल नंबर, पैन नंबर आदि) भरें।4. स्क्रीन पर अपना परिणाम देखें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें। टॉपर्स लिस्ट और मेरिट डाउनलोड करें 1. आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in/caresult पर जाएं।2. CA September Topper List PDF लिंक पर क्लिक करें।3. पाठ्यक्रम-वार टॉपर्स और मेरिट सूची पीडीएफ डाउनलोड करें।4. इसे सुरक्षित रखें और हार्ड कॉपी निकालें। जरूरी नोट्स 1. केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही परिणाम और मेरिट सूची की पुष्टि करें।2. सोशल मीडिया पोस्ट्स और अफवाहों पर भरोसा न करें।3. लॉगिन डिटेल्स सही डालें, ताकि परिणाम ठीक से दिखाई दे। ICAI का यह प्रयास सुनिश्चित करता है कि छात्रों को नतीजे पारदर्शी और समय पर मिलें। फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स के अभ्यर्थी 3 नवंबर को अपने रिजल्ट्स चेक कर सकते हैं और अगले अकादमिक या पेशेवर कदम के लिए योजना बना सकते हैं।

भारत या जापान: किस देश में काम करने का तरीका है ज्यादा आरामदायक?

जापान और भारत के वर्क कल्चर

New Delhi: जापान और भारत दोनों देशों की कार्य संस्कृति अपनी-अपनी ऐतिहासिक और सामाजिक जड़ों से गहरे प्रभावित हैं। हालांकि दोनों देशों की कार्य संस्कृति में समानताएं हैं, लेकिन उनका दृष्टिकोण, काम करने का तरीका और मूल्य प्रणाली में काफी अंतर हैं। आइए फिर जानते हैं कि दोनों देशों की कार्य संस्कृति में क्या अंतर है और कौन सबसे ज्यादा बेहतर है। निर्णय लेने की प्रक्रिया जापान: जापान में निर्णय लेने की प्रक्रिया धीरे-धीरे होती है और यह सर्वसम्मति पर आधारित होती है, जिसे Nemawashi कहा जाता है। किसी भी निर्णय को लागू करने से पहले सभी की सहमति सुनिश्चित की जाती है। इस प्रक्रिया में समय लगता है, लेकिन यह एक सशक्त और स्थिर निर्णय सुनिश्चित करता है। भारत: भारत में निर्णय लेने की प्रक्रिया अधिक केंद्रीयकृत होती है। निर्णय अक्सर टॉप मैनेजमेंट या व्यक्तिगत नेता द्वारा जल्दी लिया जाता है। यह प्रणाली तेज़ है, लेकिन कभी-कभी प्रभावी निर्णय लेने में कमी हो सकती है। काम के घंटे और लीव पॉलिसी जापान: जापानी कार्य संस्कृति में अत्यधिक काम के घंटे और समर्पण को महत्व दिया जाता है। कर्मचारी अक्सर छुट्टी लेने से कतराते हैं, जो कि कारोशी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। कारोशी का अर्थ है अत्यधिक काम करने से मृत्यु या स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं। भारत: भारत में भी काम के घंटे लंबे हो सकते हैं, लेकिन यहां छुट्टियों का इस्तेमाल करने में कर्मचारी ज्यादा सहज होते हैं। भारतीय कार्यस्थल पर काम के घंटे भले ही लंबे हों, लेकिन कर्मचारियों को लचीलापन और छुट्टियों का अधिक लाभ मिलता है। संचार शैली जापान: जापान में संचार शैली काफी इनडायरेक्ट होती है और यह संदर्भ (Context) पर निर्भर करती है। सीधे न कहना यहाँ सामान्य नहीं होता, जिससे बाहरी लोगों के लिए संदेश समझना मुश्किल हो सकता है। यहां बिना शब्दों के ही बहुत कुछ कह दिया जाता है। भारत: भारत में संचार शैली ज्यादा डायरेक्ट होती है। यहां पर कर्मचारी स्पष्ट और प्रभावी तरीके से अपनी बात रखते हैं और औपचारिकता को ध्यान में रखते हुए संवाद करते हैं। क्वॉलिटी पर फोकस जापान: जापान में परफेक्शन और जीरो डिफेक्ट्स पर ज्यादा जोर दिया जाता है। इस प्रक्रिया को Kaizen कहा जाता है, जो निरंतर सुधार और गुणवत्ता में वृद्धि की मानसिकता को दर्शाता है। भारत: भारत में भी गुणवत्ता का ध्यान रखा जाता है, लेकिन यहां पर काम की गति और समय पर डिलीवरी भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।

AIBE 20 Exam: BCI जल्द ऐलान करेगा परीक्षा तिथि, यहां जानें पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया

AIBE 20 Exam

New Delhi: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) जल्द ही अपनी वेबसाइट पर AIBE 20 (ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा। इस नोटिफिकेशन में परीक्षा की तिथि, पात्रता, सिलेबस और पंजीकरण प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी शामिल होगी। परीक्षा तिथि और पंजीकरण प्रक्रिया AIBE 20 की परीक्षा 2025 के दिसंबर माह के तीसरे सप्ताह में संभावित रूप से 21 या 22 तारीख को आयोजित हो सकती है। उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में बैठने से पहले पंजीकरण करना आवश्यक है। पंजीकरण प्रक्रिया में उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज़ जैसे LLB डिग्री, राज्य बार काउंसिल में नामांकन प्रमाणपत्र और एक वैध फोटो पहचान पत्र अपलोड करना होगा। नोटिफिकेशन कैसे डाउनलोड करें? 1. AIBE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।2. “AIBE 20 Notification 2025” का लिंक ढूंढें।3. PDF लिंक पर क्लिक करें और उसे डाउनलोड करें।4. नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और पंजीकरण से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करें। पात्रता मानदंड AIBE 20 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB डिग्री प्राप्त होनी चाहिए और उन्हें राज्य बार काउंसिल के साथ नामांकित होना चाहिए। अंतिम वर्ष के लॉ छात्रों को इस परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें ताकि पंजीकरण प्रक्रिया में कोई भी परेशानी न हो। आधिकारिक वेबसाइट आपकी जानकारी के लिए बता दें कि AIBE के लिए नोटिफिकेशन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए उम्मीदवारों को allindiabarexamination.com पर जाना होगा, जहां सभी अपडेट्स और आवश्यक दस्तावेज़ उपलब्ध होंगे। अंतिम शब्द AIBE 20 परीक्षा भारतीय कानून छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसके माध्यम से वकालत के पेशे में कदम रखने के लिए छात्रों को अपनी परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। BCI द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के बाद, उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को इस परीक्षा के लिए समय रहते तैयार रहना चाहिए और सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को पहले से तैयार रखकर पंजीकरण में कोई परेशानी नहीं होने देनी चाहिए।

error: Content is protected !!